herzindagi
places to eat haleem biryani

दिल्ली की इन जगहों पर मिलती है लाजवाब हलीम-बिरयानी, आप भी उठाएं लुत्फ

दिल्ली में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपका दिल जीतने के लिए काफी है। मगर इस जगह के फेमस फूड जॉइंट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। चलिए फेमस हलीम-बिरयानी स्पॉट्स के बारे में इस आर्टिकल में आपको बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-06-05, 15:08 IST

हलीम बिरयानी का नाम सुनते ही हैदराबाद का नाम आता है क्योंकि यहां की फेमस डिश हलीम और बिरयानी है। यही वजह है कि हैदराबादी अक्सर कहते है कि ..यार हैदराबाद आ तुझे हलीम-बिरयानी खिलाऊंगा। खुशबूदार मसालों से तैयार किए गए ये व्यंजन हर किसी की भूख बढ़ाने के लिए काफी हैं।

पर खाने के मामले में हमारा दिल्ली पीछे नहीं है यहां वेज से लेकर नॉन वेज लजीज व्यंजन बनाने वाले आसानी से मिल जाएंगे। इन व्यंजनों ने मुगल काल से लेकर आज तक अपनी प्रासंगिकता बनाए रखी है। इसकी संस्कृति के प्रतीक के रूप में, पुरानी दिल्ली को ही लिया जा सकता है। यहां हर तरह के व्यंजन आपको खाने को मिलेंगे।

इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ आइकॉनिक जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपको एक बार एक्सप्लोर जरूर करनी चाहिए। यहां आपको दिल्ली की बेस्ट हलीम बिरयानी मिलेगी, तो देर किस बात की आइए जानते हैं।

पुरानी दिल्ली

Haleem biryani in hindi

नॉन वेज खाने की बात हो और पुरानी दिल्ली का नाम न लिया जाए...ऐसा हो ही नहीं सकता। इस जगह को कहा ही जाता है। इस इलाके की हर गली में आपको एक से बढ़कर एक दुकानें मिल जाएंगी। पर हलीम- बिरयानी के मामले में पुरानी दिल्लीका कोई जवाब नहीं है।

यहां स्थित व्यस्त गलियों में खाने पीने के इतने विकल्प हैं कि आप कभी भूखे नहीं रहेंगे। सुबह के नाश्ते का मजा लेना हो या फिर शाम को डेजर्ट का मजा यहां सब मिलेगा।

इसे जरूर पढ़ें-Mere Sheher Ka Jalwa: बिरयानी की पॉपुलर जगहें कहलाई जाती हैं लखनऊ की ये जगहें

शाहीन बाग

शाहीन बाग तो आपने सुना होगा जहां रात में रौनक दोगुनी बढ़ जाती है। यहां कई ऐसे फेमस फूड स्पॉट्स हैं जिसे एक्सप्लोर करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। यहां स्थित गोलगप्पे के एक छोटे खोमचे से लेकर रातों रात तैयार की गई निहारी तक, खान-पान की जितनी चीजें भी यहां मिलती हैं, उनके पीछे कोई-न-कोई कहानी है।

फिर चाहे तो ज़हरा की हलीम बिरयानी क्यों न हो...अगर आप अपने परिवार के साथ डिनर का प्लान बना रहे हैं, तो यकीनन यह जगह आपके लिए बेस्ट है। (बिरयानी बनाने के ट्रिक्स)

चांदनी चौक

Haleem biryani in hindi ()

आप हलीम-बिरयानी खाने के लिए चांदनी चौक को एक्सप्लोर किया जा सकता है। बता दें कि हलीम गोश्त और दालों से बनने वाला एक पारंपरिक व्यंजन है, जिसे मुख्य तौर पर किसी खास मौके पर बनाया जाता है।

बिरयानी के साथ इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। अगर आप चांदनी चौक पर ठेले से बिरयानी खा रहे हैं, तो एक छोटी प्लेट 50 रुपए की होगी। वहीं, रेस्टोरेंट पर खाने से 150 रुपए की एक प्लेट पड़ेगी, जिसके ऊपर प्याज, चाट मसाला डालकर सर्व किया जाता है।

भजनपुरा

Biryani places to eat

अगर आप यमुनापार रहते हैं, तो यकीन मानिए भजनपुरा से बेस्ट जगह हो ही नहीं सकती। यह नॉन वेज व्यंजनों का अड्डा माना जाता है। यकीन मानिए यहां की रौनक और फूड एक बार एक्सप्लोर करने के बाद बार-बार आने के लिए मजबूर कर देंगा।

यहां की हलीम बिरयानी, नवाब के कबाब और बिरयानी आपका दिन बना सकते हैं। आप असलम के यहां चिकन फ्राई या कई नॉनवेज डिशेज का लुत्फ उठा सकते हैं और अगर आपके कुछ खरीदना है, तो यहां की मार्केट को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें-सीलमपुर में इन जगहों पर उठाएं लजीज बिरयानी का लुत्फ

एक बार दिल्ली में स्थित इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें। अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ नीचे कमेंट करके जरूर साझा करें।

हमें उम्मीद है यह लेख पसंद आएगा। अगर लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।