आजकल युवाओं द्वारा सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाने वाला चाइनीज फूड मोमोज है। किसी की बर्थडे पार्टी हो या कहीं बाहर घूमने का प्लान, मेनू में मोमोज की जगह कोई दूसरा चाइनीज फूड नहीं ले सकता है। हर किसी को मोमोज इतने पसंद होते है कि उसकी स्पाइसी चटनी को तो चाट-चाट कर खाते हैं।
मोमोज के अलग-अलग प्रकारों में से एक है ग्रेवी मोमोज। मोमोज की चटनी और मेयोनीज को मिलाकर उसकी ग्रेवी तैयार की जाती है। अगर आपको भी ग्रेवी मोमोज बहुत पसंद है तो ये लेख खास आपके लिए है। आज हम आपको इस लेख में दिल्ली के कुछ बेस्ट मोमोज प्लेसेस के बारे में बताने वाले हैं जहां सबसे बढ़िया ग्रेवी मोमोज मिलते हैं।
मोम हैंड मोमोज
मोम हैंड मोमोज सत्य निकेतन का सबसे फेमस मोमोज वाला है। यहां सभी तरह के मोमोज मिलते हैं। यहां के ग्रेवी मोमोज की चटनी थोड़ी मीठी होती है और यह खाने में इतने टेस्टी होते हैं कि आप बार-बार सत्य निकेतन जाएंगी और यहां को मोमोज खाएंगी।(मोमोज के लिए ऐसे बनाएं चटनी)
मोम हैंड मोमोज के पास चाइनीस और सिचुआन दोनों ही तरह का खाना मिलता है। वैसे तो यह बहुत फेमस है लेकिन अगर आप इसके बारे में नहीं जानती हैं और मोम हैंड के मोमोज खाना चाहती हैं तो हम आपको इसका एड्रेस बता रहे हैं। मेन मार्किट, सत्य निकेतन, साउथ कैंपस, दिल्ली- 110021
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे मोमोज़ की शुरुआत कहां से हुई थी
चलते-फिरते मोमोज
नॉर्थ कैंपस की सबसे जानी मानी मार्केट है कमला नगर और चलते फिरते मोमोज की शॉप(हौज खास के फेमस मोमोज) भी इसी मार्केट में है। अगर आप कमला नगर के आसपास रहती हैं या फिर नार्थ कैंपस के किसी कॉलेज में पढ़ती हैं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां के ग्रेवी मोमोज का स्वाद इतना बेहतरीन है कि आपने एक बार खाया तो बार-बार खाने का मन करेगा।
अगर आप यहां जान चाहती हैं तो हम आपको इस शॉप का एड्रेस बता रहे है। शॉप नंबर.32-UB, कमला नगर, Mcdonalds के पीछे, नई दिल्ली- 110007। यहां शॉप सुबह 11 बजे आए रात 10 बजे तक खुली रहती है।
Recommended Video
डोलमा आंटी मोमोज
कई सारी फेमस मार्केट में से एक लाजपत नगर में यहां फेमस मोमोज वाली आंटी की शॉप है। अगर आप इस हफ्ते शॉपिंग करने लाजपत नगर जा रही हैं तो डोलमा आंटी मोमोज खाने न भूलें। यहां के सभी मोमोज बहुत ही ज्यादा टेस्टी होते हैं लेकिन सबसे ज्यादा टेस्टी होते हैं ग्रेवी मोमोज।(पंजाबी बाग के अफॉर्डेबल कैफे)
अगर आप लाजपत के पास रहती है तो आपने यहां के मोमोज जरूर खाए होंगे। इस शॉप का पता है- शॉप D 44, सेंट्रल मार्केट, लाजपत नगर 2, नई दिल्ली। यह शॉप दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहती है। आप यहां जरूर जाएं और ग्रेवी मोमोज का स्वाद लें।
इसे जरूर पढ़ें- Chef Kunal Kapur Tips: घर पर 'मोमोज' बनाते वक्त ध्यान रखें ये बेहद जरूरी बातें
आपको कौन-से मोमोज सबसे ज्यादा पसंद हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- facebook, amazon
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।