दिल्ली के पंजाबी बाग में ये 5 कैफे हैं काफी अफॉर्डेबल, जरूर करें एक्सप्लोर

पंजाबी बाग पश्चिमी दिल्ली के सबसे उल्लेखनीय और अच्छी तरह से स्थापित क्षेत्रों में से एक है। यह पॉश इलाकों में गिना जाता है, जहां आपको बड़े-बड़े बंगले दिखेंगे। ऐसा कहा जाता है 1950 में यह एक रिफ्यूजी कॉलोनी के नाम से फेमस था, लेकिन बाद में इसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने पंजाबी बाग नाम दे दिया। वैसे तो आपको यहां एकदम हाई-फाई रेस्तरां और पब्स मिलेंगे, लेकिन आज हम आपको इस इलाके के कुछ ऐसे कैफे के बारे में बताएंगे, जो अफॉर्डेबल होंगे और जहां आप अपने दोस्तों के साथ मजे ले सकते हैं।
टेक्स ऑफ स्कारलेट
क्लब रोड स्थित यह स्थान चहल-पहल से भरा है। ट्रेडिशनल सीटिंग के अलावा यहां पर आप रूफटॉप सीटिंग के भी मजे ले सकते हैं। यह जगह क्लासी होने के साथ-साथ अफॉर्डेबल भी है। इस कैफे कम लाउंज में आप अच्छे भोजन के साथ-साथ लाइव म्यूजिक का भी आनंद ले सकते हैं। अगर यहां जा रहे हैं तो उनके चीज लोडेड पनीर बर्गर और बारबेक्यू चिकन बर्गर ट्राई करें।
कीमत- 1200 रुपये
रफ्तार-द हाई स्पीड लाउंज एंड बार
इस लाउंज में भी आपको रूफटॉप सीटिंग मिलती है और यहां का एम्बियंस कमाल का है। अगर आप गानों की धुन में नाचते हुए अपने दोस्तों के साथ एक अच्छे और कंफर्टेबल रेस्तरां को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो यह लाउंज एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इनके पास नॉन-वेज के साथ-साथ वेज की भी कई वैरायटीज हैं। वेजिटेरियन लोगों को दही के कबाब, मशरूम कुरकुरे, स्टफ्ड सोया ट्राई करनी चाहिए और नॉन-वेज खाने वालों को चिकन पहाड़ी कबाब और ईरानी कबाब के साथ उनका पिज्जा भी टेस्ट करना चाहिए।
कीमत-1700 रुपये
कैफे पुरानी दिल्ली
पुरानी दिल्ली का लाजवाब स्वाद आपको पंजाबी बाग में भी मिलेगा। यह कैफे कॉलेज गोअर्स के लिए अच्छा और काफी किफायती है। अगर आपको अच्छा मुगलई खाने का मन हो, तो पुरानी दिल्ली कैफे एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यहां बैठने के साथ-साथ टेकअवे की भी सुविधा है। अगर आप एक नॉने-वेजिटेरियन हैं, तो आपके लिए यहां कई सारे ऑप्शन हैं। आपको यहां मटन रोगन जोश, चिकन मसाला, चिकन दम हांडी बिरयानी, मटन बोटी टिक्का कबाब आदि टेस्ट करना चाहिए।
कीमत- 800 रुपये
इसे भी पढ़ें:मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में
दाशी- डिमसम एंड सुशी बार
जापानी खाने के शौकीन लोगों के लिए यह कैफे एकदम परफेक्ट स्पॉट है। सुशी से बाओ तक और वॉनटॉन से लेकर डिमसम तक, सभी जापानी व्यंजनों का आनंद इस बिस्त्रों में लिया जा सकता है। स्मोक्ड सैल्मन रोल, वसाबी रोल, पोक बाउल, सुशी, डिमसम, फिश के लिए यह जगह काफी पॉपुलर है। खूबसूरती के साथ सजाए गए इस कैफे में आपको भी आकर जापानी फूड का मजा एक बार जरूर लेना चाहिए।
कीमत- 900 रुपये
इसे भी पढ़ें:बुक प्रेमियों को पसंद आएंगे दिल्ली के ये चुनिंदा कैफेज जहां किताबों की है भरमार!
टॉरनाडो कैफे एंड रेस्टो
View this post on Instagram
यह स्थान स्वादिष्ट भोजन परोसने वाला एक लाउंज कैफे है। यहां जाने के लिए आपको पहले से ही रिजर्वेशन कराने पड़ेंगे, क्योंकि यह जगह एकदम जैम-पैक्ड रहती है। यह जगह बेस्ट पार्टी प्लेस में से एक है और कमाल की बात यह है कि यहां भी आपको रूफटॉप एंबियंस मिलता है। मसाला टिक्का, मटन रोगन, किट कैट शेक, पेरी चिकन, दही के शोले, चिली पोटैटो, यहां के कुछ पॉपुलर डिशेज में से एक है। अगर आपका जाना यहां हो तो इन डिशेज को टेस्ट करना न भूलें।
कीमत- 1000 रुपये
ये तो हैं पंजाबी बाग के कुछ शानदार कैफे और लाउंज जहां आप अपने दोस्तों के साथ इस पार्टी सीजन मस्ती कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और इस तरह के लेख पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image credit : freepik, dineout & zomato
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।