Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

जैपनीज खाने के हैं शौकीन तो दिल्ली के इन रेस्टोरेंट को जरूर करें एक्सप्लोर

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में दिल्ली के उन बेस्ट जैपनीज रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको जरूर जाना चाहिए।</span>
Updated:- 2022-12-05, 12:28 IST
japanese restaurant in delhi in hindi

हम सभी को खाने का शौक होता है और जब बात अलग-अलग देशों के खाने की आ जाती है तो मजा ही आ जाता है। काफी लम्बे समय से भारत में कोरियन, चाइनीज और जैपनीज ड्रामा को बहुत पसंद किया जा रहा है। इन ड्रामा को देखकर लोगों में इन देशों के प्रति रुचि जागी है जिसमें मुख्य है यहां का खाना के प्रती रुचि।

खाने के शौकीन लोग चाहते हैं कि वह हर जगह का खाना चखें। इसलिए आज हम आपको इस लेख में दिल्ली के उन बेस्ट जैपनीज रेस्टोरेंट के बारे में बताने वाले हैं जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए क्योंकि अगर आप एक बार चले गए तो हर बार जाने का मौका तलाशेंगे। आइए जानते हैं इन रेस्टोरेंट्स के बारे में।

फुजी जैपनीज रेस्टोरेंट(Fuji Japanese Restaurant)

fuji japanese restaurant

हम सभी बाहर का खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी ऐसे जगह जैपनीज खाना खाना चाहती हैं जहां का खाना बहुत ही टेस्टी हो तो कनॉट प्लेस के फुजी जैपनीज रेस्टोरेंट पर जरूर जाएं। यहां आपको 3 तरह का सलाद और कई सारी डिशेज मिल जाएंगी जो खाने में बहुत ही टेस्टी होंगी। 4.4 रेटिंग वाले इस रेस्टोरेंट में आपको जरूर जाना चाहिए। यहां का पता है- M-41/2, स्पीडबर्ड हाउस, मिडिल सर्किल, कनॉट प्लेस, नई दिल्ली, दिल्ली- 110001

इसे जरूर पढ़ें-K-Dramas में दिखाई गई इन डिशेज को आप भी करें ट्राई

कोफुकु रेस्टोरेंट(KofukuRestaurant)

kofuku restaurant

खेल गांव में स्थित कोफुकु रेस्टोरेंट में जब आप जाएंगे तो आपको वहां जापान में होने जैसा फील होगा। इस रेस्टोरेंट का एम्बिएंस लकड़ी का है साथ ही बाकी सारे फर्नीचर भी लकड़ी के हैं। आपको इस रेस्टोरेंट के मॉक्टेल को जरूर ट्राई करना चाहिए क्योंकि इनके पास मॉक्टेल की कई सारी वैरायटीज हैं।(घर पर ऐसे पाएं ढाबे जैसा मजा)

अगर आप खेल गांव के पास रहती हैं या फिर वहां जाने की सोच रही हैं तो इस 4 स्टार रेटिंग वाले जैपनीज रेस्टोरेंट पर जरूर जाएं। यहां का पता है- BG-09, ब्लॉक B, ग्राउंड फ्लोर, अंसल प्लाजा मॉल, खेल गांव मार्ग, नई दिल्ली, दिल्ली- 110049

गुप्पी रेस्टोरेंट(GuppyRestaurant)

guppy restaurant

अगर आप लोधी कॉलोनी के आसपास रहती हैं या वहां जाने का प्लान बना रही हैं तो गुप्पी रेस्टोरेंट पर जरूर जाएं। यह जापानी रेस्टोरेंट है जहां आप लंच और डिनर का खाना खा सकती हैं। आप चाहें तो यहां का खाना ऑनलाइन आर्डर भी कर सकती हैं।(देखें जापान के ये फेमस फूड्स)

आपको इस रेस्टोरेंट में जरूर जाना चाहिए और यहां का खाना ट्राई करना चाहिए। अगर आपने गुप्पी रेस्टोरेंट में खाने का प्लान बना लिया है तो यहां जाने का पता है- 28 लोधी कॉलोनी, मेन मार्केट, नई दिल्ली, दिल्ली- 110003

इसे जरूर पढ़ें-Restaurant hacks: रेस्टोरेंट में कम पैसे में चाहिए ज्यादा फायदा तो अजमाएं ये 7 टिप्स

क्या आप कभी जैपनीज रेस्टोरेंट खाना खाने गए हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, wikipedia, zomato

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।