herzindagi
Ramadan in Delhi

Iftar Places In Delhi: रमजान में दिल्ली की इन जगहों पर लें इफ्तार का आनंद, स्वाद के साथ मिलेगा परफेक्ट माहौल

Best Iftar places in delhi: यदि आप भी दिल्ली में रहती हैं और फैमिली संग इफ्तार के लिए अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आज हम आपको दिल्ली की कुछ शानदार जगहों के नाम बताने जा रहे हैं। जहां आप इफ्तारी करने के साथ इफ्तार पार्टी भी ऑर्गेनाइज कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-03-17, 20:13 IST

Ramadan Places In Delhi: इन दिनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस दौरान अल्लाह से इबादत करने के साथ पूरे दिन रोजा रखकर शाम को सूर्यास्त के बाद रोजा खोला जाता है। रमजान के महीने में घर में तरह-तरह के लजीज पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग रोजा इफ्तारी के लिए घर में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर रोजा खोलते हैं तो कुछ लोग इफ्तारी के लिए बाहर भी जाते हैं। इसके अलावा कई जगहों पर इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया जाता है। जहां हम अपनी फैमिली या दोस्तों के संग जाकर इफ्तारी का आनंद लेते हैं।

ऐसे ने यदि आप भी रमजान के महीने में कहीं बाहर जाकर फैमिली संग इफ्तारी करने का सोच रही हैं तो यह आर्टिकल आपकी मदद करेगा। दरअसल, आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आप अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर के साथ जाकर रोजा खोल सकते हैं। इन जगहों पर आपको स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन के साथ माहौल भी बेहतरीन मिलेगा। ऐसे में यदि आप दिल्ली में रहते हैं फिर तो यह आपके लिए बेस्ट रहेगा। पुरानी दिल्ली की बहुत सी इस जगहें हैं जहां रमजान के दौरान रेस्टोरेंट्स में स्पेशल डिशेज सर्व की जाती हैं। साथ ही इन बाजारों को काफी खूबसूरत डेकोरेट भी किया जाता है। अगर आप इस पवित्र महीने में दिल्ली की सबसे बेहतरीन जगहों पर इफ्तार का आनंद लेना चाहते हैं, तो इन स्पॉट्स को जरूर एक्सप्लोर करें।

हजरत निजामुद्दीन

jama masjid

दिल्ली में स्थित हजरत निजामुद्दीन दरगाह पर रमजान के महीने में अलग ही माहौल देखने को मिलता है। हजारों की संख्या में लोग इस दौरान दरगाह में चादर चढ़ाने आते हैं। साथ ही, दरगाह के आस-पास का बाजार रोशनी से जगमगा जाता है। इसके अलावा आपको इस एरिया में कई बेहतरीन रेस्टोरेंट्स और कई फूड स्टॉल्स पर भी लजीज व्यंजन मिल जाएंगे। खासतौर पर यहां के सीक कबाब और फिरनी काफी फेमस हैं। जहां आप रोजा खोल सकते हैं। इसके अलावा यहां रमजान में हजरत निजामुद्दीन औलिया फाउंडेशन द्वारा इफ्तार का भी आयोजन किया जाता है।

ये भी पढ़ें: पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये कैफे, स्पेशल फीलिंग्स के साथ दिन बन जाएगा यादगार

जफराबाद

jafrabad

दिल्ली का जफराबाद इलाका भी इफ्तारी के लिए बेस्ट स्पॉट है। यहां रमजान महीने में बाजार बेहद खूबसूरत तरीके से सजाए जाते हैं। इसके अलावा यहां आपको इफ्तारी के लिए शानदार होटल और रेस्टोरेंट्स मिल जाएंगे। रमजान के महीने में इन जगहों पर आपको कई स्पेशल नॉन-वेज डिशेज का भी स्वाद चखने को मिल जाएगा। यहां के कबाब, बिरयानी और दूध काफी मशहूर है।

चांदनी चौक

chandni chowk

आप रमजान में अपने दोस्तों और फैमिली के साथ रोजा खोलने के लिए पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक को भी एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस जगह पर आप लजीज व्यंजनों के साथ ईद के लिए शॉपिंग भी एन्जॉय कर सकती हैं। इसके अलावा इस इलाके में रमजान के दौरान स्ट्रीट स्टॉल्स भी लगते हैं। जहां आप फिरनी, शाही पाक आदि का लुत्फ उठा सकती हैं। खासतौर पर आप चांदनी चौक में मोहब्बत का शरबत एन्जॉय कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: 'चूर-चूर नान' के लिए फेमस हैं दिल्ली की ये जगहें, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।