बकरीद पर पेश कीजिए लाजवाब मटन सीख कबाब, जानिए आसान रेसिपी

मटन सीख कबाब एक स्वादिष्ट नॉनवेज डिश है, जिसे सभी नॉनवेज प्रेमी चाव से खाते हैं। बहुत से खास अवसरों, पार्टी, गेट टुगेदर और शादियों में सीख कबाब की ये स्पेशल डिश बनाई जाती है। ऐसे में जब सामने बकरा ईद का खास पर्व हो और मटन से कोई खास डिश न बनें तो बात कैसे बनें। ऐसे में मटन से यदि कुछ खास डिश बनाना चाहते हैं, तो क्यों न मटन सीख कबाब की ये लजीज रेसिपी को ट्राई किया जाए। आज के इस लेख में हम आपको मटन सीख कबाब की सिंपल रेसिपी बताएंगे। इसे आप बकरीद के मेनू में शामिल करें और दोस्तों और मेहमानों के साथ इसका मजा लें।
मटन सीख कबाब Recipe Card
इन आसान स्टेप्स में तैयार करें मटन सीख कबाब
Ingredients
- 2 कप मटन कीमा
- 1 चम्मच सिरका
- 2 चम्मच मेथी के पत्ते
- 1/2 चम्मच लहसुन पेस्ट
- 1/2 चम्मच अदरक पेस्ट
- 1 1/2 चम्मच नमक
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/4 चम्मच गरम मसाला
- 2 चम्मच हरा धनिया बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- तेल
- चाट मसाला
- नींबू के टुकड़े
Step
- Step 1:
एक बाउल में मीट लें और इसमें सभी मसाले को डालकर मिक्स करें और फ्रिज में 5-6 घंटे के लिए छोड़ दें।
- Step 2:
सर्व करने के 15-20 मिनट पहले फ्रिज से निकालकर मिश्रण से कबाब बनाएं।
- Step 3:
कबाब को सीख में लगाकर तंदूर या ओवन में बेक करें और गरमा-गरम सर्व करें।
बनाने की विधि
- एक बड़े बाउल में मीट को साफ धोकर रक लें। इसे मैरीनेट करने के लिए इसमें सिरका, मेथी पत्ता, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और हरी मिर्च डालकर सभी को मिक्स करें।
- मीट में सभी मसाले को डालकर अच्छे से मिक्स करें और 5-6 घंटे के लिए फ्रिज में रखें, ताकि सभी मसालों का स्वाद मटन में मिक्स हो सके।
- अब मसाले वाले मटन को फ्रिज से बाहर निकालें और अच्छे से एक बार फिर मिक्स करें।
- मटन के मिश्रण को हाथों में लें और कबाब (वेज कबाब रेसिपी) का आकार देकर इसे सीख में लगाएं।
- सभी मटन को सीख में लगाकर ओवन में बेक करने के लिए रखें।
इसे भी पढ़ें: एक या दो नहीं बल्कि पांच तरह से बनाएं बकरीद के लिए फिरनी
- ओवन में इसे तब तक बेक करें, जब तक ये लाल-भूरे रंग का न हो जाए। ओवन न हो तो तंदूर में भी पका सकते हैं।
- जब कबाब बेक हो जाए तो इसे आंच या ओवन से बाहर निकाल लें।
- इसमें चाट मसाला और नींबू का रस छिड़ककर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।