
भारत में लोगों को पान का बहुत क्रेज है। यह क्रेज नया नहीं है बल्कि भारत में परंपरा रही है कि यहां पर भोजन समाप्त होने के बाद लोग पान खाना पसंद करते हैं। वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो पान के कई फायदे भी हैं। खाना खाने के बाद पान खाने से खाना जल्दी पच जाता है। मगर अब लोग पान को माउथ फ्रेशनर की तरह खाते हैं। पान अब कई तरह के फ्लेवर और वैराइटी में आता है। वैसे तो देश के कई इलाके पान के लिए फेमस हैं मगर अनोखे फ्लेवर्स के पान खाने का मजा आपको केवल दिल्ली में मिल सकता है। तो चलिए हम आपको आज बताते हैं की दिल्ली में कौन-कौन सी जगह पान के लिए फेमस हैं।

नई दिल्ली की अमर कॉलोनी में मौजूद शान-ए-पान अपने ऑफी बीट पान के फ्लेवर्स के लिए फेमस है। यहां आपको टोबैको फ्री पान ही मिलेंगे। वैसे यह शॉप केवल पान के ऑफी बीट फ्लेवर्स के लिए ही नहीं बल्कि उनकी माइंउ ब्लोइंग प्रिपरेश के लिए भी फेमस है। यहां आपको ब्रास की ट्रे में रखे कांच के खूबसूरत ग्लासों में पान सर्व किए जाते हैं, जो आपको रॉयल फीलिंग देते हैं। यहां पर आपको शान-ए-अमर कॉलोनी, शान-ए- रोमियो जूलियट और संता-बंता नाम के पान खाने को मिलेंगे। आपको बता दें कि इनके नाम ही अलग नहीं हैं बल्कि इनका स्वाद भी बहुत अलग है। यहां का एक पान लगभग 100 रुपए का होता है।
कनॉट प्लेस स्थित गुप्ता पान पैलेस में आपको पान के डिफ्रेंट अवतार देखने को मिलेंगे। यहां आप स्ट्रॉबेरी पान, घूंडी पान, चुस्की पान और चॉकलेट पान जैसे बहुत सारे फ्लेवर्स का स्वाद चख सकती हैं। यहां का सबसे बेहतरीन पान चुस्की पान होता है जिसमें क्रश्ड बर्फ की फिलिंग होती है। ऐसा माना जाता है कि यह दिल्ली की सबसे पुरानी पान शॉप है।

क्या आपको पता है कि यूएस के पूर्व प्रधानमंत्री जॉर्ज बुश जब इंडिया आए थे तो उन्हें किसने पान सर्व किया था। कनॉट प्लेस स्थित पाण्डे पान शॉप से उनके लिए पान लाय गए थे। तब से यह पान शॉप काफी फेमस हो गई है। वैसे यह पान शॉप काफी पुरानी है। यहां पर आपको ब्लैक फॉरेस्ट, कस्टर्ड और रोस्टेड कैश्यूनट्स फ्लेवर के पान मिलेंगे।
यह पान शॉप दिल्ली से सटे हरियाणा के शहर गुणगांव में है। यहां आपको रात के 2 बजे तक पान खाने को मिल जाएगा। बेस्ट बात तो यह है कि यहां आपको रेग्यूलर पान के अलावा कैरामेल पान, चॉकलेट क्रंच पान, चॉको हेजलनट पान और कई दूसरे फ्लेवर्स खाने को मिल जाएंगे।
नॉयडा सेक्टर 18 के मेट्रो स्टेशन के पास यह गणेश पान वाले की शॉप है। यह पान शॉप 20 डिफ्रेंट टाइप के पान अपने ग्राहकों को परोसती है। यहां आपको फायर पान, आइसक्रीम पान, क्रैकर पान और कुल्फी पान जैसे कई अलग तरह के पान खाने को मिल जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।