आगरा जाएं तो एक बार जरूर खाएं रामबाबू के फेमस पराठे, वैरायटी के साथ मिलेगा एकदम घर जैसा स्वाद

क्या आपने कभी ट्राई किए हैं आगरा के प्रसिद्ध ‘रामबाबू के पराठे’। यहां के पराठे का स्वाद एक बार जिसने भी चखा है वह  इसका दीवाना हो गया है। आप जब ही आगरा ताजमहल देखने जाएं, तो उसके साथ एक बार वहां के इन पराठों को भी जरूर टेस्ट करके आइएगा।  
Updated:- 2024-12-28, 00:20 IST
ram babu ke parathe

आगरा का ताजमहल तो विश्वभर में प्रसिद्ध है। इस अजूबे को दुनियाभर के लोग देखने आते हैं। इसके अलावा, पेठा और दालमोंठ भी यहां की फेमस चीजों में से एक है। इन सबके बाद एक और चीज का नाम जो आता है वह है  आगरा के फेमस रामबाबू के पराठे। जी हां, इनके पराठों का स्वाद केवल आगरा के लोग ही नहीं, देश और दुनियाभर के लोग भी चख चुके हैं। हर मौसम में लोग इनके पराठों को खाना पसंद करते हैं।

कब हुई थी शुरुआत

ram babu

आपको बता दें कि 1930 से रामबाबू खंडेलवाल ने शहरवासियों के लिए पराठों की शुरुआत की। आज उनकी पीढ़ियां कारोबार को आगे बढ़ा रही  हैं। जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी के अलावा लंदन के लोग भी इन पराठों का स्वाद ले चुके हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बिल-क्लिंटन भी इस पराठे का जायका ले चुके हैं। फिल्म स्टार ऐश्वर्या-अभिषेक की मशहूर शादी में भी इनका स्टॉल लगा था। इसके अलावा, कई फेमस स्टार्स की शादी में इन्होंने शिरकत की है।

ये भी पढ़ें : आगरा-मथुरा की खास डिश है दही वाली अरबी, झटपट इस रेसिपी से बनाएं सब्जी

ram babu parathe in agra

इन पराठों को आज भी सालों पुराने 40 किलो के लोहे के तवे पर शुद्ध देसी घी में बनाया जाता है। जब इन पराठों की बिक्री शुरू हुई थी उस वक्त इनकी कीमत सिर्फ एक आने हुआ करती थी। आज इनकी कीमत 170 रुपये से लेकर 280 रुपये तक है। आपको यहां कई तरह के पराठों का आनंद लेने को मिल जाएगा। वैसे तो इनके हर पराठे का एक अलग ही टेस्ट है, लेकिन मुझे इनका और गोभी पराठा सबसे ज्यादा पसंद आया। पराठों के साथ ये 3 तरह की सब्जी और मीठी चटनी सर्व करते हैं। इनमें एक खट्टी दही की रसेदार सब्जी और दो सूखी सब्जी होती हैं। नीचे दिखाई गई तस्वीर में आप पराठों की वैरायटी के साथ उसकी कीमत भी देख सकते हैं।

ये देखें पराठों की लिस्ट

ram babu parathe  thali

  • आलू का पराठा
  • मटर का पराठा
  • गोभी का पराठा
  • शक्कर का पराठा
  • मिर्च का पराठा
  • अजवाइन का पराठा
  • मिक्स वेजिटेबल पराठा
  • पनीर का पराठा
  • मूली का पराठा मेथी
  • मेथी मटर पराठा
  • मेवा पनीर पराठा
  • पापड़ का पराठा
  • दाल का पराठा
  • सेव का पराठा
  • मिस्सा पराठा
  • लच्छा पराठा

सबसे ज्यादा बिकते हैं ये पराठे

ram babu parathe menu

जब मैंने इनके ओनर किशोर खंडेलवाल से पूछा कि आपके रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा किन पराठों की डिमांड रहती हैं, तो उनका कहना था कि आलू, गोभी, मेथी मटर, पनीर और मिक्स वेजिटेबल पराठों को  ग्राहक सबसे ज्यादा पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें : शादी के बाद 'पहली रसोई' में बनाएं 3 तरीके के पराठे

वातावरण कैसा है ?

ram babu parathe branches

इस रेस्टोरेंट की बेलनगंज वाली ब्रांच में बैठने की अच्छी व्यवस्था है। जायके के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ख्याल रखा गया है। जब मैंने इनकी किचन में जाकर देखा तो वहां भी हाइजीन का पूरा ख्याल रखते हुए खाना पकाया जा रहा था।

कहां-कहां हैं इनकी ब्रांच

वैसे तो इनकी सबसे पुरानी दुकान आगरा के बेलनगंज में स्थित है। इसके अलावा, इनकी ब्रांच गुरुग्राम और इंदौर में भी है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagam/Ram Babu Ke Parathe

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।