World Chocolate Day 2022: सबसे आसान चॉकलेट आइस क्रीम रेसिपी

आपके बच्चों को चॉकलेट आइस क्रीम तो पसंद होगी ही तो फिर अबकी बार उन्हें चॉकलेट आइस क्रीम बनाकर खिला दें। अगर आपको लग रहा है कि इसमें कई सारी सामग्री की आपको जरूरत होगी, तो जान लें कि इसे आप सिर्फ 3 चीजों से बना सकती हैं। यह रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की थी और उन्होंने बताया कि इसे आसानी से आप कैसे बना सकते हैं। वह कहते हैं, 'घर पर बनी चीज, खासतौर से मीठा अगर आसानी से बन जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है।'
चॉकलेट आइस क्रीम Recipe Card
आइए जानें कि आप 3 सामग्री से चॉकलेट आइस क्रीम कैसे बना सकती हैं, जानें क्या है पूरी रेसिपी।
Ingredients
- 250 ग्राम डेरी क्रीम/ व्हिपिंग क्रीम
- 1½ कप कंडेंस्ड मिल्क
- 35 ग्राम कोको पाउडर
- रोस्टेड बादाम (मुट्ठीभर)
- चॉकलेट चिप्स (मुट्ठीभर)
- ½ छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
Step
- Step 1:
सबसे पहले क्रीम को अच्छी तरह से फेंट कर अलग रखें।
- Step 2:
दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क में कोको पाउडर छानकर डालें।
- Step 3:
अब 2 चम्मच क्रीम डालकर इन्हें मिक्स करें। इसके बाद सारी क्रीम डालकर फिर अच्छे से मिक्स करें।
- Step 4:
अगर आप चाहें तो इसमें बादाम, दालचीनी और चॉको चिप डालकर मिक्स करें और फिर फ्रीजर में रख दें।
- Step 5:
इसे फ्रीजर से निकालें और सर्विंग बाउल में डालकर नट्स से गार्निश कर सर्व करें।
आइस क्रीम बनाने के ये इंग्रीडिएंट्स आपको आसानी से मिल भी जाएंगे। कुणाल कहते हैं, 'अच्छी, क्रीमी और स्वादिष्ट आइस क्रीम बनाने के लिए दो चीजें बहुत जरूरी होती हैं- एक तो अच्छी क्वालिटी वाली चॉकलेट या कोको पाउडर और दूसरा अच्छी क्वालिटी की क्रीम। आप डेरी क्रीम या व्हिपिंग क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।'
चूंकि 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस है और चॉकलेट खाने वालों की भी दुनिया भर में कोई कमी नहीं है तो ऐसे में चलिए इस बार आप और हम मिलकर चॉकलेट की आइसक्रीम ही बनाएं।
इसे भी पढ़ें : घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम, जानें रेसिपी
बनाने का तरीका-
- जैसा कि हम ऊपर आपको बता चुके हैं कि यह आइस क्रीम सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट से आप तैयार कर सकते हैं तो इसके लिए आपके पास क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क और कोको पाउडर होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें : आइसक्रीम से भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी होते हैं ये फ्रूट पॉप्सिकल्स
- अब एक मिक्सिंग बाउल में क्रीम डालकर उसे 2-3 मिनट अच्छी तरह से फेंट लें। आप उसे ब्लेंडर से बीट से भी बीट कर सकती हैं। आपकी क्रीम फ्लफी होनी चाहिए।
- इसके बाद एक दूसरे मिक्सिंग बाउल में कंडेंस्ड मिल्क डालें फिर उसमें कोको पाउडर छानकर डालें। इसमें 2 बड़े चम्मच व्हिप्ड क्रीम डालें और उसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ध्यान रखें कि उसमें किसी तरह के डल्ले या लंप न बनें।
- लास्ट में सारी व्हिप्ड क्रीम इस मिक्सचर में तैयार करके डालें और फिर से अच्छे से मिला लें।
- अगर आप चाहें तो इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें नट्स और चोको चिप डाल सकते हैं।
- आखिर में कटे हुए बादाम, चुटकी भर दालचीनी पाउडर और चोको चिप डालकर मिला लें और तैयार आइस क्रीम को फ्रीजर में रख दें।
- वैसे तो आइस क्रीम 2-3 घंटे में सेट हो जाती है, लेकिन अगर यह सेट न हुई हो तो इसे 24 घंटे के लिए रखें। आइस क्रीम तैयार होने के बाद इसके सर्विंग बाउल में डालकर सर्व करें। आपके बच्चों को घर पर बनी ये आइस क्रीम बहुत पसंद आएगी।
- आपको यह आइस क्रीम कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं। ऐसी ही रोचक रेसिपी जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Article Credit : Chef Kunal Kapoor
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।