घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम, जानें रेसिपी

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम खाने का एक अलग ही मज़ा है। कई महिलाएं बाज़ार तो कई महिलाएं घर पर ही आइसक्रीम बनाकर खाना पसंद करती हैं। वैसे आम के सीजन में आपने मैंगो शेक, आम का पापड़, मैंगो जूस, आचार आदि बहुत कुछ का स्वाद चखा होगा, लेकिन कच्चे आम की आइसक्रीम का स्वाद आपने घर पर बनाकर शायद नहीं चखा होगा। अगर नहीं चखा तो आज रेसिपी ऑफ़ डे में हम आपको कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
कच्चे आम की आइसक्रीम Recipe Card
इस बार घर पर बनाएं इस आसान विधि से कच्चे आम की आइसक्रीम।
Ingredients
- कच्चे आम का गूदा- 2 कप (200 ग्राम)
- दूध- 1/2 लीटर
- क्रीम-1/2 कप
- चीनी-1/2 कप
- बादाम का पाउडर-1 चम्मच
- हरा कलर-1 चुटकी (ऑप्शनल)
- ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच
Step
- Step 1:
कच्चे आम की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आम के गूदा और चीनी को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लीजिए।
- Step 2:
इधर एक कढ़ाही में दूध को डालकर कुछ देर उबलने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 3:
कुछ देर दूध उबालने के बाद मैंगो पेस्ट को डालकर लगभग 5 मिनट पका लें।
- Step 4:
5 मिनट बाद इसमें क्रीम, बादाम पाउडर, हरा कलर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
- Step 5:
मिश्रण जब ठंडा हो जाए तो मिश्रण को आइसक्रीम के खांचे में डालकर डीप फ्रिज में रखकर लगभग 2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- Step 6:
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- घर पर कच्चे आम की आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप आम के गूदा और चीनी को मिक्सर में डालकर पेस्ट बना लीजिए और किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इधर एक कढ़ाही में दूध को डालकर गर्म करें।
- जब दूध गर्म हो जाए तो मैंगो पेस्ट को डालकर लगभग 5 मिनट के लिए चलाते रहें। 5 मिनट बाद दूध में क्रीम, बादाम का पाउडर, हरा कलर और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।(पुदीने की मीठी चटनी)
इसे भी पढ़ें: नारियल के लड्डू में गुलाब का दें फ्लेवर, जानें आसान रेसिपी
- सभी सामग्री को मिक्स करने के बाद लगभग 5 मिनट पका लें और गैस को बंद कर दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो मिश्रण को आइसक्रीम के खांचे में अच्छे से भर लीजिए।
- इसके बाद इस खांचे को डीप फ्रीजर में रखकर लगभग 2 घंटे के लिए छोड़ दें। 2 घंटे बाद आइसक्रीम खाने के लिए तैयार है।
Image Credit:(@i.ytimg)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।