मास्टर शेफ कविराज खियालानी से जानें वॉलनट की स्वादिष्ट रेसिपीज

अगर आप वॉलनट से कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो शेफ कविराज खियालानी से जानें स्वादिष्ट और झटपट बनने वाली रेसिपीज के बारे में।  
Updated:- 2022-01-27, 15:34 IST
winter warming walnuts recipes in hindi

ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और सर्दियों में इसका नियमित रूप से सेवन करना अच्छा माना जाता है खासतौर पर वॉलनट ड्राई फ्रूट का। क्योंकि वॉलनट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जिसे हिन्दी में अखरोट के नाम से भी जाना जाता है। इसके कई सारे हेल्थ बेनिफिट्स हैं क्योंकि इसमें विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम आदि जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। "वॉलनट पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है, जो न सिर्फ स्वादिष्ट होता है बल्कि यह हमारे सिस्टम में सुधार लाने का भी करता है।" डॉ- कविराज खियालानी - सेलिब्रिटी मास्टर शेफ।

आप इसका सेवन न सिर्फ सिंपल तरीके से कर सकते हैं बल्कि कई तरह की डिशेज बनाकर भी कर सकते हैं। आप वॉलनट से कई सारी चीजें बना सकते हैं, जैसे तेल, जूस, केक, शेक, मुरब्बा आदि। इसके अलावा, आप इसका इस्तेमाल हलवा, शीरा और कई सारी मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन आज मास्टर शेफ कविराज खियालानी आपको बताएंगे वॉलनट की स्वादिष्ट टेस्टी रेसिपीज के बारे में, जिसे बनाना बहुत आसान है।

रेसिपी-1- हर्बड वॉलनट और मटर डीप

HERBED WALNUT

सामग्री-

  • अखरोट- 10-12
  • उबले चने- 1 कप
  • लहसुन- 1 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (काटा हुआ)
  • मेयोनेज़- आधा कप
  • नमक और पिसी हुई काली मिर्च- स्वादानुसार
  • भुना जीरा - ½ छोटा चम्मच
  • मिक्स हर्ब्स- ½ छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स-1/2 छोटा चम्मच
  • जैतून का तेल/तेल- 1 टेबल स्पून
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • ठंडा पानी- 2 बड़े चम्मच
  • डिप परोसने के लिए- मिक्स्ड वेजिटेबल

बनाने का तरीका

1- डिप बनाने के लिए सारी सामग्री तैयार कर लें और साइड में रख दें। (20 मिनट में बनाएं चटपटे और स्वादिष्ट 'वॉलनट कबाब')

2- अब एक मिक्सर ग्राइंडर जार का उपयोग करके सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और अच्छी तरह से एक डिप में पीस लें।

3- अब इसे एक डिप बाउल में निकालें और परोसें आप चाहें तो ठंडा भी परोस सकती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-मास्टरशेफ कविराज खियालानी से जानें वेज कीमा टिक्की की आसान रेसिपी

रेसिपी-2- हेल्दी फ्रूटी वॉलनट शेक

walnet fruity shake

सामग्री-

  • अखरोट- 5-6
  • सोया दूध, दूध, जई का दूध- 2 कप
  • वेनिला एसेंस या चुटकी भर हरी इलायची, दालचीनी पाउडर-1 चुटकी- (कोई एक)
  • केला - 1 (पका हुआ नहीं)
  • खजूर- 3 -4
  • पुदीने के पत्ते- 4-5
  • चिया बीज, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज- 1 चम्मच (कोई एक)
  • ड्राई फ्रूट्स - खुबानी, किशमिश, सुल्ताना आदि

बनाने का तरीका

1- हेल्दी शेक के लिए सारी सामग्री अच्छी तरह से धोकर तैयार कर लें।

2- अब एक ब्लेंडर का उपयोग करके सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

3- अब इसे सर्विंग गिलास में डालें और इच्छानुसार सजाएं और लुत्फ उठाएं।

रेसिपी- 3- वॉलनेट वेजिटेबल सूप

Walnet soup

सामग्री-

  • अखरोट- 6-8
  • जैतून का तेल/तेल -1 बड़ा चम्मच
  • तेजपत्ता-1
  • लहसुन- 1 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
  • अदरक-1 छोटा चम्मच (कटा हुआ)
  • स्प्रिंग अनियन/प्याज- 2 (छोटे-छोटे कटे हुए)
  • मिक्स्ड वेजिटेबल- गाजर,बीन्स,मटर,आलू,कद्दू,शिमला मिर्च,शकरकंद, चुकंदर
  • नॉन-वेज लवर्स के लिए- सूप तैयार होने पर उबला हुआ चिकन, स्लाइड सॉसेज आदि
  • नमक और काली मिर्च- स्वाद के लिए
  • पानी, सब्जी का स्टॉक- 3-4 कप
  • टमाटर-2 (मध्यम आकार के कटे हुए)
  • मिक्सड जड़ी-बूटियां- ½ छोटा चम्मच या ताजी जड़ी-बूटियां जैसे तुलसी
  • गरम मसाला पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • मिल्क टॉप क्रीम- 2 बड़े चम्मच- (वैकल्पिक)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (गार्निश के लिए)

बनाने का तरीका

1- इस हेल्दी और सूप के लिए सारी सामग्री तैयार कर लें। (सर्दी में शरीर में गरमाहट लाएंगे ये 3 सूप)

2- अब एक पैन में तेल गरम करें,उसमें तेजपत्ता,प्याज,लहसुन,अदरक डालें और कुछ सेकंड के लिए भूनें।

3- अपनी पसंद की सब्जियां जैसे टमाटर,नमक,काली मिर्च,मसाले,हर्ब,चिली फ्लेक्स, टमाटर आदि डालें और अच्छी तरह मिला लें।

4- पानी/स्टॉक में डालें और 20-25 मिनट के लिए उबाल लें और ठंडा करें। फिर इसमें से तेजपत्ता हटा दें और प्यूरी और मिश्रण को छान लें।

5- इसे फिर से उबाल लें और मसाला पका लें और फिर इसमें क्रीम, अखरोट में डालें और अच्छी तरह मिला लें।

6- अब इसे गरमा-गरम सर्व करें।

इसे ज़रूर पढ़ें-मास्टरशेफ कविराज खियालानी की आसान रेसिपीज से मिनटों में बनाएं 4 तरह की टिक्की

डॉक्टर कविराज खियालानी- सेलिब्रिटी मास्टर शेफ, मुंबई के हैं और एक क्रिएटिव क्विज़ीन स्‍पेशलिस्‍ट, लेखक, फूड राइटर और कंसल्टेंट हैं। होटल और एयरलाइंस के साथ अपने विविध अनुभव के साथ, उन्होंने 33 से अधिक अंतरराष्ट्रीय व्यंजनों में भी महारत हासिल की है, स्टार प्लस और कलर्स टेलीविजन के कई फूड शोज में उन्होंने काम किया है। शेफ कविराज को कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है और दो दशकों से अधिक समय से फूड और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए विश्व स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।