
खाना पकाने के दौरान समय की कमी स्ट्रेस पैदा कर देती है। अब सोचिए आपने मेहमानों को दावत पर बुलाया हो और वे सभी टाइम पर पहुंच जाएं लेकिन आपका खाना समय पर न बनें तो कितनी शर्मिंदगी होती है।
मगर यह समस्या दूर हो सकती है यदि आप कुछ चीजों को पहले से तैयार कर लें और बाद में सिर्फ निकालकर इस्तेमाल करें? यह सिर्फ समय की बचत नहीं करेगा बल्कि आपके रोजाना के खाने को भी और आसान बना देगा। आज हम आपको बताएंगे कुछ शानदार DIY Cooking Hacks जो आपके खाना बनाने के अनुभव को आसान बना देंगे। यहां हम बात करेंगे फ्रीजर पैकिंग की, जिससे आप खाना पकाने से पहले सारी तैयारी पूरी कर सकते हैं।

अदरक और लहसुन भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हैं। हालांकि, इन दोनों का पेस्ट हर बार ताजगी के साथ बनाना एक थका देने वाला काम हो सकता है। इसका एक ही बढ़िया हल है-गार्लिक-जिंजर फ्रीजर पैक।
इसे भी पढ़ें: बस 1 ग्रेवी से बनाएं होटल जैसी 3 सब्जियां
खासकर गर्मियों में, ताजगी का एहसास देने के लिए लेमन-मिंट आइस क्यूब एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। ये आपके रोज़ के पेय पदार्थों, सलाद, या यहां तक कि दही में भी ताजगी का एहसास देंगे।

अगर आप सूप या किसी और डिश के लिए वेजिटेबल ब्रॉथ तैयार करना चाहते हैं, तो इसमें समय खर्च करना पड़ सकता है। इसके लिए, आप पहले से वेजिटेबल ब्रॉथ पैक बना सकते हैं।
हमेशा ताजे हर्ब्स की आवश्यकता होती है, लेकिन कई बार उन्हें सही समय पर उपयोग नहीं कर पाते। इस समस्या का समाधान है हर्ब एंड ऑयल क्यूब्स।
इसे भी पढ़ें: खाना बनाना नहीं आता तो सीख लें ये कुकिंग हैक्स, हफ्ते भर में बन जाएंगे 'किचन मास्टर'

कई बार हमें दही और दूध को अपनी डिश में डालने की जरूरत होती है, लेकिन अगर हम एक ही बार में बड़ी मात्रा में दही या दूध तैयार कर लें, तो यह ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है।
इनका हैक्स का उपयोग करके आप अपने किचन को व्यवस्थित रख सकते हैं। इन पैक्स को पहले ही कंटनेर या फ्रीजर बैग में रखें। हमें उम्मीद है कि यह लेख आपके कुकिंग एक्सपीरियंस को आसान बनाएगा। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।