Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:26 AM IST

एग राइस में अंडा कब और कैसे डालें, जानें शेफ रणवीर बरार से

एग राइस खाना हर किसी को पसंद होता है, तभी तो लोग इसे खूब चाव से खाना पसंद करते हैं। ऐसे में यदि आपको घर पर एग राइस बनाना है तो इन टिप्स को फॉलो करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-21, 14:07 IST
when and how to add egg in rice.

जल्दबाजी हो या खाने बनाने में आ रहा हो आलस, सभी के लिए एक ही इलाज यानी झटपट बनने वाली टेस्टी रेसिपी। अक्सर लोग ज्यादा भूख लगने या कम समय में खाना बनाने बारे में सोचते हैं। ऐसे टाइम के लिए एग राइस परफेक्ट है। यह झटपट बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप कभी भी बनाकर खा सकते हैं। एग राइस बनाना बहुत आसान है, लेकिन लोग इसे बनाते वक्त इस गलती को जरूर करते हैं, जिससे स्वाद बिगड़ जाता है। एग राइस खाने के शौकीन हैं और यह मार्केट की तरह परफेक्ट नहीं बन पाती है, तो चलिए आज हम आपके साथ एग राइस में अंडा डालने की सही तकनीक और समय के बारे में बताएंगे, जिससे आपके एग राइस का स्वाद नहीं बिगड़ेगा और खाने में भी अच्छा लगेगा। तो चलिए बिना देर किए जान लेते हैं एग राइस बनाने की सही विधि के बारे में...

एग राइस में अंडा कब डालें?

when and how to add egg in rice,

एग राइस खाना किसे पसंद नहीं, लोग मार्केट से खरीदकर खाने के साथ-साथ घर पर भी एग राइस बनाते हैं। ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जिन्हें एग राइस में अंडा डालने का सही समय नहीं पता होता है। ऐसे में आज हम आपको मास्टर शेफ रणवीर बरार द्वारा शेयर किए टिप्स के बारे में बताएंगे। इस टिप्स में रणवीर ने बताया कि परफेक्ट नमी वाले एग राइसके लिए चावल में अंड कंब डालना है। मास्टर शेफ रणवीर बरार ने बताया है कि हम एग राइस में अंडा दो तरह से डाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: कैसे मिला आम को हाथी झूल नाम, जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य  

एग राइस में अंडा डालने का पहला तरीका

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Brar (@ranveer.brar)

आमतौर पर एग राइस बनाने वाले लोग राइस में अंडा डालने के लिए पहले अंडा से आमलेट बनाते हैं या फिर भुर्जी बनाते हैं। भूर्जी या एग ऑमलेट बन जाने के बाद उसे  बारीक कद्दूकस कर लें और राइस के लिए तैयार हो रहे मसाले और सब्जी के साथ मिक्स करें। लेकिन इस तरह से एग मिलाने से एग राइस खाने में रूखा सूखा लगता है।

एग राइस में अंडा डालने का दूसरा तरीका

egg rice recipe,

पहले तरीके के अलावा रणवीर बरार ने एग राइस में अंडा डालने का दूसरा तरीका भी बताया है। इस तरीके के लिए आप पहले एग राइस के लिए चावल को पहले से पका लें, साथ ही सब्जी और मसालों को भी अच्छे से भूनकर पका लें। सब्जी अच्छे से पक जाए तो पैन में सब्जियों को पैन के किनारे करते हुए बीच में गोलाकार कर जगह बनाएं। अब उस खाली जगह में अंडे को तोड़कर अच्छे से पकाएं और सब्जियों के साथ मिक्स करें। सब्जी और अंडा को मिलाने के बाद चावल डालकर पका लें और खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: कहां से आया पीला तरबूज, जो स्वाद और खूबियों में है लाल से बेहद अलग

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।