सिंपल फ्राइड राइस नहीं, घर पर बनाएं गार्लिक-एग फ्राइड राइस

घर पर अगर आप फ्राइड राइस बनाने की सोच रही हैं तो आज हम आपके लिए एक खास और टेस्टी 'गार्लिक-एग फ्राइड राइस' की रेसिपी लेकर आए हैं। सिंपल फ्राइड राइस खा के बोर हो गई हैं तो इसे आप घर पर बना कर सकती हैं। अगर आपको तीखा भी पसंद है तो आपको ये जरूर पसंद आएगा। गार्लिक-एग फ्राइड राइस अपने स्पाइसी स्वाद के लिए जाना जाता है। इस फ्राइड राइस में आप अपने हिसाब से कई तरह की सब्जियां भी डाल के बना सकती हैं।
एक अगल वेरिएशन में तैयार इस फ्राइड राइस को बच्चों के साथ-साथ आपके परिवार के भी सभी सदस्य काफी पसंद करेंगे। इसे आप लंच या डिनर के मेन्यू में भी शामिल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले अंडे की भुर्जी तैयार करनी है, और उबले चावल, गार्लिक और कुछ मसाले डालने के कुछ देर बाद टेस्टी और लाजवाब डिश बन के तैयार हो जाती है। तो देर किस बात की चलिए जानते हैं गार्लिक-एग फ्राइड राइस की आसान रेसिपी के बारे में-
गार्लिक-एग फ्राइड Recipe Card
राइस इस बार घर पर सिंपल फ्राइड राइस नहीं बल्कि, गार्लिक-एग फ्राइड राइस बनाएं।
Ingredients
- अंडा-2
- अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच
- लहसुन-6-7 कली (कटे हुए)
- तेल-2 चम्मच
- लाल मिर्च- 4-5
- चावल-2 कप (उबले हुए)
- काली मिर्च-1/2 चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- धनिया पत्ता-1 चम्मच
- सोया सॉस-1 चम्मच
- गरम मसाला-1/2 चम्मच
- प्याज-1/2 (बारीक कटा हुआ)
Step
- Step 1:
गार्लिक-एग फ्राइड राइस बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और लहसुन डालकर ब्राउन होने तक अच्छे से भून लीजिए।
- Step 2:
इसके बाद, भूने हुए लहसुन में से आधा अलग निकाल के रख लीजिए। यह लास्ट में डालने के काम आएगा।
- Step 3:
अब इसमें प्याज, अदरक और लाल मिर्च को डाल कर भूनिए। इसके बाद अंडा फोड़कर भुर्जी तैयार कर लीजिए।
- Step 4:
भुर्जी तैयार करने के बाद इसमें उबले हुए चावल को डालकर मिला दीजिए और 4 से 5 मिनट अच्छे से पका लीजिए।
- Step 5:
5 मिनट बाद इसमें नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डालकर लगभग 5 से 6 मिनट तक पकने दीजिए।
- Step 6:
अब आधे निकाले हुए लहसुन को डाल कर गैस को बंद कर दीजिए। ऊपर से धनिया पत्ता डालिए।
- Step 7:
2 से 3 मिनट बाद इसे सर्विंग प्लेट में निकाल लीजिए और सर्व कीजिए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।