कहां से आया पीला तरबूज, जो स्वाद और खूबियों में है लाल से बेहद अलग

गर्मियों का मौसम शुरू होने के साथ-साथ इस मौसम में कई स्वादिष्ट फल मिलने लगते हैं। इस मौसम में अंगूर, आम, तरबूज और खरबूज समेत कई सारे स्वादिष्ट फल बाजारों में मिलते हैं। इस सीजन में ताजे फल खाने की बात कुछ और ही होती है। बता दें कि अब मार्केट में लाल ही नहीं पीले रंग का तरबूज भी मिलने लगा है। पीला तरबूज का फल अभी उतना ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ है, लेकिन इंटरनेट में यह काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। तो चलिए जान लेते हैं इस पीले रंग के तरबूज के बारे में कि यह कैसे लाल से अलग है और इसकी क्या खासियत है।
कहां से आया पीला तरबूज
अब तक तरबूज की खेती को लेकर यह कहा जाता है कि इसकी खेती पहली बार अफ्रीका में शुरू हुई थी। कहा जाता है कि हजारों साल पहले अफ्रीका में तरबूज के बीज मिले थे। जिसके बाद अब धीरे-धीरे इसके बीज पूरे दुनिया में फैल गई और हर कहीं इसकी खेती होने लगी। लाल तरबूजके बाद अब मार्केट में पीला तरबूज भी आ गया है, जिसे लेकर भी यह कहा जा रहा है कि इसकी खेती भी पहली बार अफ्रीका में ही की गई थी। पीले रंग के तरबूज का पैदावार ज्यादातर रेगिस्तानी क्षेत्रों में होता है। कम पानी में इसकी अच्छी फसल होने के कारण इसे डेजर्ट किंग कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें: आइसक्रीम, कुल्फी और बर्फ में नमक का इस्तेमाल कितना जरूरी?
पीले रंग के तरबूज के बारे में
- पीला तरबूज भी स्वाद में लाल तरबूज की तरह मीठा होता है, लेकिन यह कुछ मामलों में अपने रंग की तरह ही लाल तरबूज से अलग होता है। तरबूज के रंग में लाइकोपीन नामक केमिकल बहुत महत्वपूर्ण है। लाल तरबूज में यह केमिकल पाया जाता है, वहीं पीले में यह नहीं पाया जाता है। बता दें कि पीला तरबूज लाल के मुकाबले ज्यादा मीठी होता है और खाने में शहद की तरह इसका स्वाद होता है।
इसे भी पढ़ें: आगरा के पेठे से बेहद अलग है राजस्थानी पेठा, जानें बनाने की विधि
- पीला तरबूज में विटामिन ए और सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। पीला तरबूज में लाल से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन पाया जाता है।
- मार्केट में पीले तरबूज की कीमत लाल से अधिक है। जहां लाल तरबूज 20 से 25 रुपये में मिलता है, वहीं पीला तरबूज 40-50 रुपये किलों में मिल रहा है। बाजार में भी अब इस पीले रंग के तरबूज की मांग बढ़ रही है (लाल तरबूज से बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी)।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।