Aamras And Aam Panna: आमरस और आम पन्ने में क्या होता है अंतर?

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे ज्यादा लोग आम से बनी चीजों को सर्च करना शुरू कर देते हैं। ज्यादातर लोग आम खाना पसंद करते हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा लोग आमरस और आम पन्ना बनाने हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जब भी ज्यादा गर्मी पड़ती है, तो ये ड्रिंक हमे तरोताजा रखने के लिए बेस्ट होती है। लेकिन इन दोनों चीजों को बनाने का तरीका अलग होता है। साथ ही, इसके लिए आम और स्वाद दोनों ही अलग होते हैं। आपको भी बताते हैं आमरस और आम पन्नें में क्या अंतर होता है।
आमरस कैसे बनता है

आमरस बनाने के लिए हमेशा पके हुए आम का इस्तेमाल होता है। इसके लिए आम के छिलके को छिला जाता है। इसके बाद इसके गूदे को अलग किया जाता है। फिर इसमें दूध या थोड़े पानी को मिक्स किया जाता है। कई सारे लोग इसमें अलग से चीनी भी डालते हैं। इसके बाद इसे खाने की थाली के साथ सर्व किया जाता है। आप चाहें तो इसको डेकोर करने के लिए आम के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mango Identify Tricks: इन 4 तरीकों से करें केमिकल से पके आम की पहचान, सेहत रहेगी ठीक
आम पन्ना कैसे बनाते हैं

आम पन्ना कच्चे आम से बनाया जाता है। यह अक्सर ज्यादातर लोगों के घरों में गर्मियों में बनाया जाता है। इसे पीने के बाद किसी तरह के ड्रिंक को पीने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसे बनाने के लिए पहले कच्चे आम को अच्छे से साफ करके उबाला जाता है। इसे आप चाहें तो भिगोने में उबाल लें या कुकर में सीटी बजानी है। इसके बाद इसके पल्प को अलग करना है। फिर इसमें हींग, और जीरे का छौंक लगाएं। इसमें काला नमक का इस्तेमाल करें। इसके बाद इसे सर्व करें। इसे पीने के बाद आपको मजा आ जाएगा।
इसे भी पढ़ें: सत्तू,आम-पुदीने से बनाएं यूपी की मशहूर समर स्पेशल ड्रिंक, पलक झपकते ही चट होगा गिलास
आमरस और आम पन्ना दोनों ही ड्रिंक बनती तो आम से ही हैं। लेकिन एक ड्रिंक को मीठा रखा जाता है और दूसरे को नमकीन तरीके से बनाया जाता है। इससे आमरस अक्सर लोग खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। वहीं आम पन्ना ड्रिंक की तरह पिया जाता है। दोनों ही चीजों का स्वाद भी काफी अलग होता है। इस समर सीजन में आप भी आम का इस्तेमाल इन तरीकों से करें। आपको आम पन्ना और आमरस पीने से अच्छा लगेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।