इस मौसम में आम बहुत ही ज्यादा खाए जाते हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोगों को आम बहुत पसंद होते हैं। इसकी खुशबू से ही खाने का मन करने लगता है। इसलिए मार्केट मे काफी मात्रा में आम आते हैं, जिसे लोग सिंपल तरीके से ही खाते हैं। मगर क्या आपको रोज-रोज इसे खाकर बोरियत नहीं होती? हर साल आम को काटकर सिंपल तरीके से खाया जाता है।
अगर हां, तो अब ऐसा न करें और आम को काटने और खाने नए तरीके अपनाएं। बता दें आम को काटने के भी अनोखे और मजेदार तरीके होते हैं? अक्सर हम चाकू से स्लाइस काटकर या छीलकर आम खाते हैं, लेकिन कुछ आसान ट्रिक्स और थोड़ी क्रिएटिविटी से आम काटने का तरीका न सिर्फ आसान, बल्कि देखने में भी शानदार बन सकता है।
क्रिस-क्रॉस क्यूब स्टाइल में काटें आम
अगर आप नॉर्मल तरीके से काटकर आम खाते हैं, तो इस बार क्रिस-क्रॉस स्टाइल में आम काटकर देखें। ऐसा करने से आम न सिर्फ अच्छा दिखेगा, बल्कि खाने का भी मन करेगा। अगर आपका बच्चा आम नहीं खाता है, तो यकीनन इस कटिंग से खाने लगेगा।
इसे जरूर पढ़ें-Tips To Buy Mangoes: आम मीठा है यह नहीं...इन तरीकों से करें पहचान, मिनटों में चुन सकेंगे जूसी Mango
कैसे करें?
- सबसे पहले आम को धोकर छिलके उतार लें।
- फिर आम की लंबाई में गुठली के दोनों ओर से काट लें।
- अब आम की फांक की गूदा वाले हिस्से पर चाकू से अंदर तक छोटे-छोटे क्रॉस शेप में कट दें।
- फिर उसे धीरे से बाहर की ओर उल्टा पलट दें। ऐसा करने से यह आपको ऐसा दिखेगा जैसे फूल खिल गया हो।
गिलास ट्रिक अपनाएं
अगर आपको आम खाने की जल्दी है, तो इस ट्रिक को अपनाएं और चुटकियों में आम को काट लें। यह बहुत ही आसान तरीका है, जिससे ज्यादा गंदगी भी नहीं होगी और आम भी कट जाएगाा। इस टिप को अपनाने के लिए आपको नीचे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
कैसे करें?
सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आम के दोनों गाल काट लें।
एक गाल को किनारे से किसी स्टील या गिलास के मुंह पर रखें।
अब इसे हल्के हाथों से दबाएं। ऐसा करने से आप का पूरा गूदा गिलास में आ जाएगा और छिलका बाहर निकल जाएगा।
आम को रगड़कर पीने का देशी तरीका फॉलो करें
यह तरीका बहुत ही पुराना है, लोग अक्सर इस तरह आम खाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से आम न सिर्फ स्वादिष्ट लगता है, बल्कि मजा दोगुना बढ़ जाता है। हालांकि, आज भी यह है गांवों का देसी और सबसे मजेदार तरीका है। इसमें आपको चाकू की जरूरत ही नहीं पड़ती।
कैसे करें?
- आम को अच्छी तरह से धो लें। फिर पूरे आम को हाथों से हल्के दबाव में रगड़ें, ताकि उसका गूदा अंदर से नरम हो जाए।
- अब ऊपर से छोटा सा छेद करें और आम को चूसते जाएं। बस हो गया आपका काम।
इन टिप्स भी को अपनाएं
- इसके अलावा आप आम को डिजाइन बनाकर भी काट सकते हैं। इससे यकीनन आम बहुत ही खूबसूरत लगेगा।
- आम काटते समय चाकू तेज होना चाहिए ताकि गूदा न कुचले और आम बहुत की खूबसूरती के साथ कट जाए।
- आम को खाने से पहले 30 मिनट पानी में भिगोकर रखें, क्योंकि इससे गर्मी नहीं चढ़ती और ज्यादा खाने की भी दिक्कत नहीं होगी।
कटे आम को फ्रिज में 15-20 मिनट ठंडा करें, ताकि स्वाद दोगुना बढ़ जाए। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों