फ्रेंच फ्राइज खाने से नहीं बढ़ेगा वजन, इस तरह बना सकते हैं हेल्दी

अगर हम फ्रेंच फ्राइज को बनाने का तरीका बदलें, तो यह स्वाद और हेल्थ के बीच बैलेंस बन सकता है। आप आलू के बजाय शकरकंद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
image
image

फ्रेंच फ्राइज अक्सर हमारी डाइट का हिस्सा बनता है। तले हुए आलू के कुरकुरे फ्राइज हमें चटपटा स्वाद देते हैं और इसमें कोई शक नहीं है। फ्राइज कई लोगों की पसंदीदा डिश में से एक है। लेकिन जैसा कि हम जानते हैं, तली हुई चीजों को अधिक खाने से कैलोरी बढ़ सकती हैं और जो वजन बढ़ने का कारण बन सकता है।

यही वजह है कि फ्रेंच फ्राइज को वजन बढ़ाने के साथ जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, अगर हम फ्रेंच फ्राइज को बनाने का तरीका बदलें, तो यह स्वाद और हेल्थ के बीच एक बेहतरीन बैलेंस बन सकता है। बेकिंग, एयर फ्रायिंग और सही सामग्री का इस्तेमाल करके आप फ्रेंच फ्राइज को एक हेल्दी स्नैक में बदल सकते हैं।

यह न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। शकरकंद का इस्तेमाल, कम नमक और स्वस्थ डिप्स के साथ यह एक पौष्टिक ऑप्शन बन सकता है। साथ ही, अपने वजन को भी नियंत्रित रख सकें और फिट रहें।

ऑलिव ऑयल में बेक करें

What is a healthier option for fries

फ्राइज को डीप फ्राई किया जाता है, तो इसका फैट बढ़ जाता है। साथ ही, हमारा वजन भी बढ़ जाता है और यह एक अनहेल्दी ऑप्शन बन जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप ऑलिव ऑयल में फ्राइज को बेक करें।

इसे जरूर पढ़ें-पूरी दुनिया में कई तरह से बनाए जाते हैं फ्रेंच फ्राइज़, जानिए इसके बारे में

ऐसा करने से फ्रेंच फ्राइज को एक हेल्दी ऑप्शन बनाया जा सकता है। तली हुई फ्रेंच फ्राइज के मुकाबले बेक की हुई फ्रेंच फ्राइज में कैलोरी कम होती है, क्योंकि इसमें बहुत कम तेल का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा, ऑलिव ऑयल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

कैसे करें?

  • आलू को अच्छे से धोकर छील लें और फिर पतले स्ट्रिप्स में काट लें।
  • एक बड़े कटोरे में आलू के टुकड़ों को रखें और उन पर ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च और हर्ब्स डालकर अच्छे से मिला लें।
  • फिर ओवन को 200 डिग्री सेल्सियस तक प्रीहीट करें। बेकिंग ट्रे पर एक बेकिंग शीट या एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं और फिर आलू के टुकड़ों को इसमें सजा लें। कोशिश करें कि आलू के टुकड़े ट्रे पर एक समान फैले हों।
  • आलू को ओवन में रखें और लगभग 20-25 मिनट तक बेक करें। बीच-बीच में आलू को पलटते रहें, ताकि वे हर तरफ से क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन हो जाएं।
  • बेक होने के बाद, इन फ्रेंच फ्राइज को गर्म-गर्म सर्व करें। आप इन्हें एक हेल्दी डिप जैसे हूमस, ग्रीक योगर्ट या एवोकाडो डिप के साथ खा सकते हैं।

एयर फ्रायर का इस्तेमाल करें

2

आप कड़ाही का इस्तेमाल करने के बजाय एयर फ्रायर यूज कर सकते हैं। एयर फ्रायर में कम तेल का इस्तेमाल होता है और इससे आपको तली हुई फ्रेंच फ्राइज जैसा क्रिस्पी और स्वादिष्ट स्वाद मिलता है, लेकिन बिना ज्यादा कैलोरी और फैट के।

एयर फ्रायर का इस्तेमाल करके आप आसानी से हेल्दी फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं, जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। तैयार करने के बाद आप इसका इस्तेमाल बहुत ही आसानी से कर सकते हैं।

शकरकंद का करें इस्तेमाल

sweet potato fries

शकरकंद एक बेहतरीन और पोषक तत्वों से भरपूर ऑप्शन है, जो फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए आलू के मुकाबले एक हेल्दी और स्वादिष्ट बदलाव हो सकता है। शकरकंद में फाइबर, विटामिन A, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि शकरकंद आलू से अधिक पौष्टिक होते हैं और यह कम कैलोरी वाले होते हैं, जिससे यह एक हेल्दी ऑप्शन बनता है।

क्या करें?

  • शकरकंद को अच्छे से धोकर छील लें और फिर उसे पतले स्लाइस या स्ट्रिप्स में काट लें, जैसे सामान्य फ्रेंच फ्राइज होते हैं। आप चाहें तो शकरकंद को छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं, लेकिन स्लाइस या स्ट्रिप्स से यह कुरकुरी और स्वादिष्ट बनती हैं।
  • शकरकंद के टुकड़ों को एक कटोरे में रखें और उनमें ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च, सूखे हर्ब्स और लहसुन पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
  • इसके बाद एयर फ्रायर को 180 डिग्री तक प्रीहीट करें। शकरकंद के टुकड़ों को एयर फ्रायर में डालें और 15-20 मिनट तक पकाएं।शकरकंद के टुकड़े हर तरफ से क्रिस्पी हो जाएं।
  • तैयार होने के बाद, शकरकंद की फ्रेंच फ्राइज को तुरंत गर्म-गर्म सर्व करें। आप इन्हें हूमस, ग्रीन चटनी या एवोकाडो डिप के साथ खा सकते हैं।

फ्राइज को मैरिनेट करें

Are homemade French fries good for health

फ्रेंच फ्राइज को मैरिनेट करना एक शानदार तरीका है, जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। मैरिनेशन से आलू या शकरकंद में मसालों का अच्छा स्वाद समा जाता है। यह पकने के बाद बहुत ही स्वादिष्ट और परफेक्ट बनते हैं। यहां पर हम आपको एक आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप अपने फ्रेंच फ्राइज को मैग्नेट कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-फ्रेंच फ्राइज के दिलचस्प इतिहास के बारे में कितना जानते हैं आप

कैसे करें?

  • एक बड़े कटोरे में ऑलिव ऑयल, नमक, काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, प्याज पाउडर और हर्ब्स डालें। आप चाहें तो इसमें थोड़ी नींबू का रस भी डाल सकते हैं, जिससे फ्रेंच फ्राइज में हल्की सी खटास आएगी।
  • अब आलू के टुकड़ों को इस मिश्रण में डालकर अच्छे से मिला लें। सुनिश्चित करें कि सभी टुकड़े अच्छे से मसालों और तेल से कोट हो जाएं। इन टुकड़ों को 20-30 मिनट तक फ्रिज में मैग्नेट होने के लिए छोड़ दें।
  • अगर आपके पास समय हो तो आप इसे 1-2 घंटे तक भी मैग्नेट कर सकते हैं, ताकि मसाले आलू या शकरकंद में अच्छी तरह समा जाएं।

इसके बाद इसे सॉस के साथ परोसने के बजायहूमस, ग्रीन चटनी, या एवोकाडो डिप के साथ सर्व करें। अगर आपको इसके बारे में पता है, तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP