Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

घर में 5 मिनट में टेस्‍टी मिक्स्ड ऑमलेट बनाएं, जानें आसान रेसिपी

सुबह या शाम के नाश्ते के लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहती है तो इस बार मिक्स्ड ऑमलेट ट्राई करें।
Updated:- 2020-05-27, 10:33 IST
mixed omelette easy recipe tips

अभी तक आपने ब्रेकफास्ट के लिए कई चीजें ट्राई की होंगी, लेकिन क्या आपने कभी अंडे का मिक्स्ड ऑमलेट ट्राई किया है। जी हां मिक्स्ड ऑमलेट! आपने सही सुना। इससे पहले आपने अंडे का सिंपल ऑमलेट ही खाया होगा लेकिन, अब समय है कुछ अलग बनाने का। इसीलिए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे में लेकर आए है स्पेशल मिक्स्ड ऑमलेट। इसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकती है और इसे बनाने में अधिक समय भी नहीं लगता है। इसे आप ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में भी सर्व कर सकती है। अंडे से मिलने वाला प्रोटीन शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी माना जाता है। इस ऑमलेट का टेस्ट अन्य ऑमलेट से बिल्कुल अलग और स्वादिष्ट होता है। घर पर आए मेहमानों को भी नाश्ते में इसे बनाकर आप सर्व कर सकती है। तो चलिए जानते हैं मिक्स्ड ऑमलेट रेसिपी के बारे में-

मिक्स्ड ऑमलेट Recipe Card

अपने बच्चों को इस बार नाश्ते में खिलाए स्वादिष्ट मिक्स्ड ऑमलेट।

Non-Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 8 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • अंडा-4
  • काली मिर्च पाउडर-1/3 चम्मच
  • प्याज-2 बारीक कटा हुआ
  • गाजर-1 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च-3
  • धनिया पत्ता-1
  • /4 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • तेल-1/2 कप
  • चाट मसाला-1 चम्मच
  • टमाटर-1 बारीक कटा हुआ

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप एक बर्तन में अंडे को तोड़ कर डालिए।

  2. Step 2:

    अब इसमें काली मिर्च पाउडर और नमक को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां और हरी मिर्च को डालिए।

  4. Step 4:

    डालने के बाद इसे अच्छे से फेंट (मिक्स) लीजिए और 2 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।

  5. Step 5:

    अब एक पैन में तेल गरम कीजिए। जब तेल गरम हो जाए तो पैन में मिक्स किए हुए अंडे (घोल) को डालिए।

  6. Step 6:

    जैसे ही आप मिक्स्ड किए हुए अंडे को पैन में डाले उसके तुरंत बाद धनिया केे पत्तेे भी डाल दीजिएगा।

  7. Step 7:

    अब इसे लगभग 4 से 5 मिनट तक दोनों साइड अच्छे से पका लीजिए।

  8. Step 8:

    आपका टेस्‍टी ऑमलेट तैयार है। इसे किसी प्लेट में निकालकर इसकेे ऊपर चाट मसाला डालकर चटनी के साथ सर्व करें।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।