तरबूज के छिलकों से बनाएं स्वादिष्ट हलवा, ये है इसकी आसान रेसिपी

तरबूज खाने के बाद अगर आप उसके छिलके को फेंक देते हैं तो आज हम एक ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिसे खाने के बाद आप बार-बार बनाना पसंद करेंगी। दरअसल तरबूज के छिलके से कई अलग-अलग रेसिपी बनाई जा सकती है। कुछ लोग इससे मुरब्बा तो कुछ इसकी सब्जी बनाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने इसका हलवा खाया है? अगर नहीं तो आज हम इसकी रेसिपी आपसे शेयर करने जा रहे हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी है।
खास बात है जिस छिलके को आप फेंक देती है, उससे हलवा बनाने के लिए ज्यादा चीजों का आवश्यकता नहीं बल्कि कम इनग्रेडिएंट्स में आप स्वादिष्ट हलवा बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा यह रेसिपी आधे घंटे के अंदर बनकर तैयार हो जाएगी। जब भी घर वाले या फिर बच्चे कुछ मीठा खाने की डिमांड करें, तो आप झटपट इसे बनाकर सर्व कर सकती हैं, तो चलिए जानते हैं तरबूज के छिलके की सब्जी कैसे बनाई जा सकती है-
तरबूज के छिलके का हलवा Recipe Card
झटपट बनाए तरबूज के छिलके से स्वादिष्ट हलवा। बच्चों और बड़ों सभी पसंद आएंगी ये रेसिपी।
Ingredients
- तरबूज के छिलके- 500 ग्राम
- खोया- 150 ग्राम
- चीनी-स्वादानुसार
- इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
- काजू- 1 छोटी कटोरी
- देसी घी- 2 से ढाई चम्मच
Step
- Step 1:
हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आपको छिलके का पीछे का हिस्सा जो सख्त होता है उसे छील लें। अब इसे कद्दूकस कर लें और एक प्लेट में रख दें।
- Step 2:
गैस ऑन करें और उस पर कढाही चढ़ाएं और गर्म होने दें। जैसे ही कढ़ाही गर्म हो जाए उसमें 2 चम्मच घी मिक्स कर दें। जब पिघल जाए तो कद्दूकस किए हुए तरबूज के छिलके को डाल दें।
- Step 3:
अब इसे चम्मच की मदद से चलाते हुए करीबन 10 मिनट तक पकाना होगा है। इस दौरान कढ़ाही को प्लेट से ढक दें और बीच-बीच में चलाते रहें।
- Step 4:
10 मिनट बाद जब हलवा पक जाए तो उसमें चीनी मिक्स कर दें, इसके बाद यह हल्का गीला हो जाएगा। अब कढ़ाही को बिना ढके कुछ देर तक पकाना होगा। अब दूसरे साइड गैस को ऑन करें और एक पैन गर्म होने के लिए रख दें।
- Step 5:
जब पैन गर्म हो जाए तो इसमें आधा चम्मच घी डाल दें और उसे चारो तरफ फैलाएं। अब कढ़ाही में मावा डालेंगे और उसे चलाते हुए थोड़ी भूनेंगे। जब यह अच्छी पक जाए और लगे कि यह तैयार हो चुका है तो गैस बंद कर देंगे।
- Step 6:
इस बीच आपको हलवे के कढ़ाही को भी चलाते रहना होगा। मावा हल्का ठंडा हो जाए यानी गैस बंद करने के 5 मिनट बाद अब इसे कद्दूकस किए हुए हलवे में मिक्स करना है।
- Step 7:
हलवा में दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद इलायची पाउडर और काजू क्रश्ड कर मिक्स करें। अब इसे 5 से 7 मिनट तक चलाते हुए पकाएं और फिर गैस ऑफ कर दें। तरबूज के छिलके हलवा बनकर तैयार है।
बनाने का तरीका
- हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप तरबूज के छिलके के पीछे वाले हिस्सा यानी जो सख्त पार्ट है उसे छीलकर निकाल दें। अब इसे पानी में अच्छी तरह साफ कर लें और सभी छिलकों को कद्दूकस कर लें। इसके बाद कद्दूकस किए हुए तरबूज के छिलके को एक प्लेट में निकालकर रख लें।
- अब गैस ऑन करें और उस पर कढ़ाही रख दें, गर्म होने के बाद 2 चम्मच घी मिक्स करें। जब घी अच्छी तरह पिघल जाए तो इसमें सारे कद्दूकस किए हुए तरबूज के छिलके को डाल दें और उसे अच्छी तरह चलाएं। अब इसे एक प्लेट से ढककर 10 मिनट तक पकाना होगा। इस दौरान आपको बीच-बीच में चम्मच की मदद से इसे चलाते रहना है।
- 10 मिनट बाद जब तरबूज पक जाए तो इसमें चीनी मिक्स कर दें। चीनी मिक्स करने के बाद यह हल्का गीला हो जाएगा, ऐसे में कढ़ाही को बिना ढके पकाएंगे। अब दूसरे साइड गैस ऑन करेंगे और मावा को अच्छी तरह भूनेंगे। दूसरे साइड पैन रखें और उसपर एक या आधा चम्मच घी डाल दें। घी के पिघलने के बाद मावा मिक्स कर दें।
- कुछ देर पैन में मावा को अच्छी तरह भूनते रहें, जब यह पूरी तरह गीला हो जाए और लगे कि यह तैयार हो चुका है तो गैस ऑफ कर देंगे। मावा को हलवे में तुरंत मिक्स नहीं करना है, गैस ऑफ करने के 5 मिनट बाद इसे तरबूज के साथ मिक्स कर दें।
- अब इसके साथ काजू(क्रश्ड), इलायची पाउडर मिक्स कर देंगे और चलाते हुए मिक्स करें। 5 से 7 मिनट तक पकने के बाद गैस को ऑफ कर देंगे और इस तरह तरबूज के छिलके से हलवा बनकर तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।