मखाना चाट को टेस्टी बनाना है तो इन सब्जियों को करें मिक्स

मखाना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है और आपने इसे कई तरह से खाया होगा, जैसे खीर और चाट। आपने कई तरह के चाट खाए होंगे लेकिन आज हम आपको मखाने का चाट बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। मखाने का चाट तो आपने खाया ही होगा लेकिन आज हम आपको सब्जी के साथ चाट बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता यह यह मखाना चाट।
टमाटर-प्याज के साथ मखाना
आपने कई तरह के चाट खाए होंगे लेकिन आज हम आपको मखाने के चाट की नई रेसिपी बताने वाले हैं। यह स्वाद में भी अच्छा है सेहत के लिए भी। सब्जियों से बना यह चाट खा कर आप इसके दीवाने हो जाएंगे। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
सामग्री
- मखाना- 2 कटोरी
- घी- 2 चम्मच
- चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- प्याज- 1 बारीक कटा
- टमाटर- 1 बारीक कटा
- नींबू- आधा
विधि
- सबसे पहले एक कढ़ाई में घी में मखानों को भून लें।
- फिर एक बाउल में रख दें और उसमें प्याज, टमाटर और चाट मसाला(घर पर बनाऐं चाट मसाला) डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- आखिर में चाट में नींबू डालकर अच्छे से परोसें।
- लीजिए तैयार है आपका स्वादिष्ट मखाना चाट।
इसे जरूर पढ़ें-शाम के स्नैक्स के लिए खाना हो कुछ चटपटा, तो घर पर 10 मिनट में बनाएं ये नमकीन चाट
सब्जी और कॉर्न चाट
कॉर्न चाट सभी को पसंद होता है लेकिन आज हम मखाना चाट में कॉर्न को मिला कर आपके लिए एक स्वादिष्ट चाट(ऐसे बनाएं हेल्दी चाट) बनाने वाले हैं। जिसमें सब्जियां भी मिलाई गई हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह मखाना चाट।
सामग्री
- मखाना- 2 कटोरी
- घी- 2 चम्मच
- प्याज- 1 बारीक कटा
- चाट मसाला- 1/2 छोटा चम्मच
- काली मिर्च पाउडर-2 चुटकी
- नींबू- 1/4 कटा हुआ
- शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी(उबली हुई)
- कॉर्न- 1 छोटी कटोरी
- चीज़- 1/2 छोटी कटोरी(कसी हुई)
विधि
- सबसे पहले एक पैन में घी डालकर मखाने भून लें।
- अब पेन में प्याज, शिमला मिर्च, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर(घर पर बनाएं काली मिर्च पाउडर) डालकर अच्छे से पका दें।
- जब यह पक जाए तो एक बाउल में डाल दें।
- अब इसमें कॉर्न और चीज डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- परोसने के लिए कटोरी में डालें और नींबू निचोड़ कर सभी को परोस दें।
- लीजिए तैयार है आपका टेस्टी मखाना चाट।
इसे जरूर पढ़ें-Bhai Dooj Wishes And Quotes 2022: भाई दूज अपनों अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
हम इसी तरह नई-नई स्वादिष्ट रेसिपी आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।