Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

चॉकलेट से बनाएं ये यूनिक ड्रिंक्स और बढ़ाएं स्वाद

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में चॉकलेट से बनी कुछ टेस्टी और यूनिक ड्रिंक रेसिपीज बताने वाले हैं। इन ड्रिंक्स को जरूर ट्राई करें।</span>
Updated:- 2022-12-13, 14:05 IST
chocolate drink recipes in hindi

मीठा हर किसी को पसंद होता है और जब मीठे में चॉकलेट की बात आ जाए तो कोई भी ना नहीं कर सकता है। जिस तरह हम खाना अलग-अलग तरह से बनाते हैं उसी तरह हम चॉकलेट से भी अलग-अलग तरह की ड्रिंक्स बना सकते हैं। अगर आपको भी चॉकलेट खाने का बहुत शौक है तो इस लेख में हमारे द्वारा बताई गई इन यूनिक चॉकलेट ड्रिंक को जरूर ट्राई करें।

स्ट्रॉबेरी चॉकलेट स्मूदी

strawberry chocolate smoothie

अपगर आपको चॉकलेट भी पसंद है और स्ट्रॉबेरी भी तो यह रेसिपी आपके लिए खास है। दोनों को मिक्स करके भी इस रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है ये स्मूदी।

सामग्री

  • आलमंड मिल्क- 1 कप
  • स्ट्रॉबेरी- 1 कप
  • चॉकलेट- 1 चम्मच
  • आलमंड बटर- 1 चम्मच
  • हनी- 1 चम्मच

विधि

  • इस आसान सी स्मूदी को बनाने के लिए सबसे एक ब्लेंडर में इन सारी सामग्री को मिक्स कर दें और बढ़िया सी स्मूदी तैयार कर दें।
  • आप इस टेस्टी स्मूदी को दो लोगों में बांट सकती हैं।(ऐसे बनाएं प्रोटीन रिच स्मूदीज)
  • आप चाहें तो इसे चोको चिप और स्ट्रॉबेरी से गार्निश कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-ये 5 आसान टिप्स अपनाएं और अपनी स्मूदी को हेल्दी और पौष्टिक तत्वों से युक्त बनाएं

व्हाइट हॉट चॉकलेट

white hot chocolate

रोजाना खाई जाने वाली चॉकलेट से हटके इस बार ट्राई करें व्हाइट चॉकलेट से भी हॉट ड्रिंक(सर्दियों में पिएं ये ड्रिंक्स), जो टेस्ट में तो बढ़िया है ही लेकिन साथ में सर्दियों के लिए भी काफी अच्छी है। व्हाइट हॉट चॉकलेट को बनाना बहुत ही आसान है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री

  • दूध- 2 कप
  • व्हाइट चॉकलेट- 3/4 कप
  • वेनिला एक्सट्रेक्ट- 1 1/2 चम्मच
  • नमक- 1/2 चम्मच
  • मार्शमैलो- गार्निश करने के लिए

विधि

  • हॉट व्हाइट चॉकलेटबनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध को हल्की आंच मने गर्म करें।
  • जब यह हल्का गर्म हो जाए तो इसमें व्हाइट चॉकलेट मिक्स कर दें।(जानें कैसे बनता है वनीला एसेंस)
  • जब चॉकलेट अच्छे से मिक्स होने लगे तो इसमें थोड़ा सा नमक और वेनिला एक्सट्रेक्ट मिक्स कर दें।
  • जब यह गाढ़ा हो जाएं तो मार्शमेलो से गार्निश करके इसे परोसें और पिएं।

इसे जरूर पढ़ें-ग्लोइंग स्किन के लिए बनाएं ये हेल्दी स्मूदी, त्वचा दिखेगी स्वस्थ

आपने इन दोनों में से कौन-सी ड्रिंक पी है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।