पारंपरिक राजस्थानी लाल मास अब घर पर ही बनाइए, ये रही रेसिपी

नॉन वेज प्रेमियों के लिए हाजिर है एक नई और पारंपरिक डिश, जिसे राजस्थान में खूब खाया जाता है। जी हां, जो आप सोच रही हैं, इस डिश का नाम वही है! और अगर पता नहीं भी लगा, तो भी कोई बात नहीं। आज की हमारी रेसिपी है राजस्थान का पारंपरिक लाल मास, जो सिर्फ राजस्थान में ही नहीं, बल्कि भारत के अन्य राज्यों में भी बहुत पॉपुलर है। मगर ऑथेंटिक लाल मास का स्वाद जैसा यहां मिलता है, दूसरी जगह मिल पाना थोड़ा सा मुश्किल है। यह एक ऐसा राजस्थानी व्यंजन है, जो तीखा होता है। मटन कई सारे गुणों से भरपूर होता है। यह विटामिन-बी 1, बी 2, विटामिन-ई, विटामिन-के, प्रोटीन, नेचुरल फैट, अमीनो एसिड, कैल्शियम, आयरन, जिंक और कई पोशक तत्वों से भरपूर होता है। इसे सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह कई तरह से आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। मीट से बना और मसालों में अच्छी तरह पका लाल मास का रंग भी चोखा होता है। इसे दही और खूब सारे मसाले और मथानिया मिर्च के साथ बनाया जाता है। तो चलिए जानें लाल मास को बनाने का तरीका-
लाल मास Recipe Card
राजस्थान का पारंपरिक लाल मास घर आसानी से बनाएं। यकीनन यह आपके परिवार के सदस्यों को बेहद पसंद आएगा।
Ingredients
- सामग्री-750 ग्राम मटन
- मीडियम टुकड़ों में कटा हुआ
- 3 काली इलायची
- 3-4 हरी इलायची
- 2 चम्मच जीरा पाउडर
- 4-5 लॉन्ग
- 200ml तेल
- 5 पूरी मथानिया लाल मिर्च
- 3 मथानियां लाल मिर्च का पेस्ट
- 250 ग्राम प्याज
- लंबे कटे हुए
- दो चम्मच अदरक और लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 250 ग्राम फेंटी हुई दही
- एक दालचीनी
- 2 तेजपत्ता
- सजाने के लिए हरी धनिया।
Step
- Step 1:
एक कुकर प्रेशर में तेल गर्म करें और उसमें सारे खड़े मसाले डालकर कुछ देर चलाएं।
- Step 2:
इसमें कटा हुआ प्याज, सुनहरा भूरा होने तक पकाएं और फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर पांच मिनट तक सॉते करें।
- Step 3:
इसमें मटन डालकर हाई हीट पर पकाएं और फिर हल्दी, मथानियां पेस्ट, नमक डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- Step 4:
इसमें फेंटी हुई दही डालें और मीडियम फ्लेम पर 10 मिनट तक और पकाएं। इसे पकने के लिए धीमी आंच पर ढककर रख दें।
- Step 5:
जरूरत हो, तो पानी डालकर 5 मिनट और पकाएं। आपका लाल मास तैयार है। धनिया पत्ती डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका

- सबसे पहले 750 ग्राम मटन को अच्छी तरह से धो कर एक किनारे रख दें। अब एक कुकर प्रेशर लें और उसमें तेल डालकर गर्म कर लें। गर्म तेल में काली इलायची, हरी इलायची, दालचीनी, लॉन्ग, 5 मथानिया मिर्च (लाल मिर्च) और तेज पत्ता डालें और खुश्बू आने तक सॉते कर लें।
- अब इसके बाद, कटा हुआ प्याज डालकर अच्छी तरह भून लें। प्याज को सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए, तब उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 5-7 मिनट तक सॉते कर लें।
- जब सब अच्छी तरह मिल जाए, तो इसमें मटन के पीसेस डालें। इसे हाई हीट पर 15-20 मिनट के लिए थोड़ा और चलाइए। इसमें अब हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक और मथानियां मिर्च का पेस्ट डालें और फिर 10 मिनट तक पकाएं।
- अब फेंटी हुई दही इसमें डालें और मीडियम फ्लेम पर 10 मिनट तक मीट को पकाएं। उसके बाद, इसे धीमी आंच पर ढककर रख दें और मीट को धीरे-धीरे पकने के लिए छोड़ दें। जरूर के मुताबिक आप इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल सकती हैं। इसे यूंही पकने के लिए पांच मिनट और रख दें।
- आप लाल मास एकदम तैयार है, इसे एक सर्विंग बॉउल में डालकर, धनिया पत्ती और नींबू से सजाकर सर्व कर लें। इसे चाहे तो रोटी या चावल के साथ खा सकती हैं।
- इस बार यह रेसिपी बनाकर जरूर देखें औऱ हमारे पेज में कमेंट करके हमें जरूर बताएं। साथ ही ऐसी अन्य रेसिपीज जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।