होली पर घर लाएं दुनियाभर का स्वाद, इन पारंपरिक ड्रिंक्स से बढ़ाए त्योहार की रौनक

होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ स्वाद और मस्ती से भरा होता है। यह एक ऐसा मौका होता है जब घर-घर में स्वादिष्ट व्यंजन और ड्रिंक्स की महक माहौल को और भी खुशनुमा बना देती है। लेकिन क्या हो अगर इस बार आप अपनी होली पार्टी में दुनियाभर के पारंपरिक और अनोखे ड्रिंक्स का स्वाद लें?
यकीन मानिए, ये खास ड्रिंक्स आपकी होली की रौनक को दोगुना कर देंगे और आपके मेहमानों को एक यादगार एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए जानते हैं दुनियाभर के कुछ खास और पारंपरिक ड्रिंक्स के बारे में जो इस होली को और खास बना देंगे।
सांगरिया
होली के मौके पर इस ड्रिंक को काफी पसंद किया जाता है। बता दें इसे रेड वाइन और फ्रूट्स की मदद से तैयार किया जाता है। इस ड्रिंक को खासतौर से गर्मियों में पिया जाता है, लेकिन अगर आप होली पर कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
इसे जरूर पढ़ें- 5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज
सामग्री
- सूखी रेड वाइन- 1 बोतल
- ब्रांडी- आधा कप
- संतरे का लिकर- आधा कप
- संतरे का रस- 1/3 कप
- नींबू का रस- 1/4 कप
- चीनी- आधा कप
- संतरे का एक स्लाइस- 1
- नींबू का एक स्लाइस- 1
- चेरी- 8
- सोडा वाटर- 2 कप
सांगरिया ड्रिंक की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में रेड वाइन, ब्रांडी, ट्रिपल सेक, संतरे का रस, नींबू का रस और चीनी मिलाएं।
- इसमें संतरे, नींबू और नींबू की स्लाइस और चेरी डालें।
- फिर मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और 2 से 3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें।
- इससे फल और वाइन के स्वाद अच्छी तरह से मिल जाएं।
- अब बस सर्व करने से पहले अगर आप चाहें को सोडा वाटर या बर्फ मिला सकते हैं।
मोइतो
यह ड्रिंक क्यूबा में बहुत पसंद की जाती है, जिसमें आप अल्कोहल मिला सकते हैं। अगर आप इससे परहेज करते हैं, तो अल्कोहल ना डालें। बता दें इस ड्रिंक को पुदीना, नींबू का रस, चीनी, सफेद रम और सोडा वाटर से तैयार किया जाता है।
इसे आप गर्मियों के दिनों में भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बस आपको इसे बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए।
सामग्री
- पुदीने की पत्तियां- 10
- नींबू का रस- आधा
- पिसी हुई चीनी- 2 चम्मच
- बर्फ के टुकड़े
- सोडा वाटर- 1 गिलास
- पुदीने की पत्तियां- गार्निश करने के लिए
मोइतो की विधि
- एक लंबे गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू के स्लाइस डालें। अब इसमें पिसी हुई चीनी डालकर मडलर या चम्मच की मदद से हल्के से मिलाएं, ताकि पुदीना और नींबू का रस अच्छी तरह मिल जाए।
- फिर गिलास में बर्फ के टुकड़े भी डाल दें और ऊपर से सोडा वाटर डाल दें। अच्छी तरह मिलाएं और पुदीने की पत्तियां एवं नींबू के स्लाइस से सजाकर सर्व कर सकते हैं।
काला खट्टा लेमोनेड
इसके बिना तो होली का त्योहार अधूरा है। अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो लेमोनेड को ट्राई करें। वैसे तो इस ड्रिंक को सब जगह पिया जाने लगा है, लेकिन एक वक्त था जब इसे अमेरिका में ही बनाया जाता था।
सामग्री
- काले अंगूर- 1 कप
- नमक- स्वादानुसार
- काला खट्टा सिरप- 3 बड़े चम्मच
- काला नमक- छिड़कने के लिए
- पुदीने की टहनी- 1 (सजाने के लिए)
- नींबू का रस- 1/2 बड़ा चम्मच
- बर्फ के टुकड़े- 10
- सोडा वाटर- 1 कप
इसे जरूर पढ़ें- Instant Holi Recipes: होली से पहले तैयार करके रखें ये रेसिपीज, त्योहार वाले दिन किचन में नहीं बीतेगा दिन
काला खट्टा लेमोनेड की विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- फिर एक ब्लेंडर जार में 1 कप काले अंगूर, 10 बर्फ के टुकड़े, आधा चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक डालकर दरदरा पीस लें।
- अगर जरूरत पड़े, तो आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब कुचले हुए बर्फ के मिश्रण को सर्विंग ग्लास में डालें।
- ऊपर से थोड़ा-सा काला नमक और 4 बड़े चम्मच काला खट्टा सिरप डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अगर आपके पास काला खट्टा सिरप नहीं है, तो अंगूर की मात्रा बढ़ा दें।
- आप एक कप अंगूर की बजाय 2 कप अंगूर का इस्तेमाल करें।
- अब ग्लास में पुदीने के डंठल डालें और सोडा वाटर डालकर तुरंत सर्व करें।
- बस हमारा काला खट्टा लेमोनेड बनकर तैयार है।
भारत में तो ठंडाई बनती है, आप इसे भी तैयार कर सकते हैं। इसके अलावा, आपके घर में किस ड्रिंक को बनाया जाता है यह हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।