गुलाब की फ्रेश पंखुडियों से बनाएं शरबत, मिनटों में तैयार होगी रिफ्रेशिंग ड्रिंक

गर्मी ऐसी है जिसने सबका बुरा हाल किया हुआ है और मानसून आने में अभी वक्त है। अब ऐसे में प्यास बड़ी लगती है और प्यास बुझाने के लिए मन तरह-तरह की ड्रिंक्स पीने का करता है। गर्मियों में शरीर को राहत पहुंचाने के लिए नींबू पानी, शिकंजी, मैंगोशेक, बेल का शरबत आदि जैसी ड्रिंक्स खूब पी जाती हैं। ये ड्रिंक्स पानी की कमी को भी पूरा करती हैं और आपके पाचन के लिए भी अच्छी होती हैं।
इसी तरह गुलाब का शरबत भी खूब पसंद किया जाता है। कई जगहों पर तो गुलाब का शरबत गर्मियों में बांटा जाता है। गुलाब का शरबत बनाने के लिए गुलाब का सिरप या फ्लेवर का इस्तेमाल होता है। गुलाब के शरबत में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, इसलिए इसका सेवन पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
गुलाब का शरबत Recipe Card
आइए आज आपको बताएं कि आप गुलाब की पंखुड़ियों से फ्रेश-फ्रेश शरबत कैसे बना सकते हैं।
Ingredients
- 1/2 कप रोज वॉटर
- 100 ग्राम गुलाब
- 250 ग्राम चीनी
- चुटकी भर हरी इलायची पाउडर
- एक चुटकी सिट्रिक एसिड
- आवशयकतानुसार पानी
Step
- Step 1:
गुलाब की पंखुड़ियों को रोज वॉटर और पानी के साथ पहले उबालकर आधा कर लें।
- Step 2:
इसे छानकर अलग करें। एक दूसरे पैन में चीनी, सिट्रिक एसिड, रोज वॉटर और इलायची पाउडर डालकर पका लें।
- Step 3:
तैयार रोज सिरप को ठंडा करें और सर्विंग गिलास के मुंह पर गुलाब का पाउडर लगाएं। इसमें आइस क्यूब, रोज सिरप और पानी डालकर शरबत तैयार करें।
शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए भी इसके खूब फायदे होते हैं। गुलाब के फूलों की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर को ठंडक देने में मदद कर सकती है। इससे पेट की गर्मी भी दूर होती है, इसलिए यह शरबत गर्मियों में लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है।
आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपके लिए गुलाब का शरबत बनाने का तरीका बताने वाले हैं। इसके लिए आपको फ्रेश पंखुड़ियों की जरूरत होगी, जिससे आप गुलाब का शरबत बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: बाजार से खरीदने के बजाए इस तरह से बनाएं रोज और ऑरेंज सिरप
गुलाब का शरबत बनाने का तरीका-
- गुलाब की पंखुड़ियों को अलग-अलग कर लें। उन्हें अच्छी तरह से धोकर पेपर टॉवल का उपयोग करके सुखा लें।
- इसके बाद एक पैने में आधा कप रोज वॉटर डालकर गर्म करें और उसमें गुलाब की पंखुड़ियां और पानी डालकर उसे उबलने दें।
- गुलाब का रंग पानी में दिखने लगेगा। पानी को आधा होने तक धीमी आंच पर पकाते रहें। जब पानी आधा हो जाए, तो आंच बंद करके पैन को हटा दें।
- अब एक दूसरा पैन गर्म करें और उसमें चीनी, इलायची पाउडर, चुटकी भर सिट्रिक एसिड और एक कप रोज वॉटर डालकर गर्म करें। चीनी को करछी से चलाते रहें, ताकि वह घुल जाए।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में Rooh Afza की मदद से झटपट बनाएं ये 3 रेसिपीज
- अब रोज की पंखुड़ियों वाले मिश्रण को छन्नी से छानें। पानी को अच्छी तरह से छानकर चीनी वाले पैन में डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसे 3-4 मिनट गर्म होने दें, ताकि यह थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
- आंच बंद करके इसे ठंडा होने दें। अब दो सर्विंग गिलास लें। कुछ गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। गिलास को उल्टा करके इस गुलाब क पाउडर पर प्रेस करें।
- गिलास में 3-4 आइस क्यूब्स और दो चम्मच गुलाब का सिरप डालें। इसमें ठंडा पानी डालकर मिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें। आप इसमें नींबू का रस डालकर इसे थोड़ा खट्टा फ्लेवर डाल सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।