Cooking Tips: पेस्टो सॉस का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा, इस्तेमाल करें ये चीजें

वेज हो या नॉन वेज, हम खाने में स्वाद ही ढूंढते हैं। कई बार सही रेसिपी को फॉलो करने के बाद भी स्वाद फीका-फीका लगता है। इसलिए, हम लंच या डिनर के साथ कुछ न कुछ साइड डिशेज जरूर सर्व करते हैं। जैसे- चटनी, सलाद, दही, सॉस या अचार।
हम सभी लोग चटनी या अचार बनाकर रख लेते हैं, लेकिन मार्केट से बना-बनाया सॉस खरीदना पड़ता है, क्योंकि होममेड में सही स्वाद नहीं आ पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो हमारे बताए गए टिप्स जरूर अपनाएं। हमारे टिप्स पेस्टो सॉस बनाने के लिए काम आएंगे।
बता दें कि पेस्टो सॉस सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी डिशेज बनाने के लिए इस्तेमाल की जाती है, लेकिन भारत में लोग इस सॉस के बारे में कम ही जानते हैं। अगर आप भी एक सॉस लवर हैं और हर बार अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट देना चाहते हैं, तो आपको इसे बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए।
इस सॉस को कई अलग-अलग इंग्रीडिएंट्स की मदद से तैयार किया जाता है। मगर कुछ ऐसे इंग्रीटिएंड्स हैं, जिनके इस्तेमाल से सॉस का स्वाद लाजवाब हो सकता है। तो देर किस बात की। आइए विस्तार से जानते हैं, पेस्टो सॉस बनाने के लिए कौन-से इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
तुलसी के पत्ते का करें इस्तेमाल

पेस्टो सॉस बनाते वक्त तुलसी के पत्ते इस्तेमाल करें। यह तो हम सबको पता ही है कि तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों में किया जाता है। तुलसी के पत्तों के नियमित सेवन से हम सर्दी-खांसी से लेकर कई गंभीर बीमारियों से भी बच सकते हैं। तुलसी की पत्तियों और जड़ों को कई घरेलू उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- एक नहीं बल्कि 3 तरह से बनाएं होममेड सॉस, चटनी की नहीं पड़ेगी जरूरत
स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए भी तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप इसका इस्तेमाल पेस्टो में करेंगी, तो इसका स्वाद और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाएगा। हालांकि, तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल करने से पहले उन्हें अच्छी तरह धो लें और फिर इस्तेमाल करें।
पारमेसान चीज का करें इस्तेमाल
आपको जानकर हैरानी होगी कि पेस्टो सॉस को मलाईदार बनाने के लिए पारमेसान चीज का इस्तेमाल किया जा सकता है। जी हां, पारमेसान चीज में किसी भी डिश का स्वाद अच्छा बनाने की ताकत होती है। ऐसे में अगर आप सॉस को स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो पारमेसान चीज का इस्तेमालकरें।
इसे सॉस में मिलाने से कलर भी बहुत अच्छा आता है। साथ ही, यह चीज तुलसी के पत्तों और लहसुन के स्वाद को संतुलित करने का भी काम करता है। बस आपको चीज की मात्रा का ध्यान रखना होगा।
लहसुन का करें इस्तेमाल

लगभग हर भारतीय रसोई में खाने में स्वाद का तड़का डालने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन केवल खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है। अगर स्वाद की बात जाए, तो लहसुन के बिना सॉस की रेसिपी अधूरी है। जी हां, पेस्टो सॉस में लहसुन बहुत जरूरी इंग्रीडिएंट है, जिसके बिना पेस्टो सॉस का स्वाद बिल्कुल फीका लगेगा।
इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में लहसुन के छिलके उतारें और बारीक काट लें। बारीक काटने के बाद पेस्टो सॉस बनाते वक्त इस्तेमाल करें। अगर आप चाहें तो लहसुन का पेस्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- बनारस की स्पेशल कद्दू की सब्जी बनाने का तरीका नहीं जानते होंगे आप
टमाटर का इस्तेमाल
सॉस की बात की जाए और टमाटर को न शामिल किया जाए। ऐसा हो ही नहीं सकता, हालांकि पेस्टो सॉस हरे कलर की होती है, लेकिन इसमें टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि टमाटर से सॉस का कलर न सिर्फ अच्छा आएगा, बल्कि स्वाद में खट्टापन भी आएगा।
अगर आपको टमाटर का स्वाद अच्छा नहीं लगता, तो इमली, पुदीना या नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सॉस का स्वाद और बेहतर होगा जाएगा और यह थोड़ी थिक भी बनेगी।
तो अब आप भी पेस्टो सॉस बनाते वक्त इन टिप्स को फॉलो करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ जरूर शेयर करें। आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।