Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:59 AM IST

बनारस की स्पेशल कद्दू की सब्जी बनाने का तरीका नहीं जानते होंगे आप

अगर आपको कद्दू पसंद नहीं है, तो एक बार हमारी बताई गई रेसिपी को फॉलो करें। यकीन मानिए इस रेसिपी से कद्दू बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि इसका स्वाद भी ऐसा है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-13, 11:48 IST
how to make banarasi kaddu sabji in hindi

हम समय-समय पर आपके लिए कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताते हैं, जो हमारी थाली को मजेदार बनाने का काम करते हैं। हमारी कोशिश रहती है कि हम आपके लिए बहुत बेसिक डिशेज लेकर आए, जिसे बहुत ही आसानी से बनाया जा सके। इसी कड़ी में आज हम आपके कद्दू की रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से टेस्टी डिश तैयार की जा सकती है। 

हालांकि, कद्दू बहुत कम लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसकी सब्जी को भंडारे में भी बनाया जाता है। इसकी सब्जी को पूड़ियों के साथ सर्व किया जाता है, कई लोग चावल के साथ भी खाना पसंद करते हैं। मगर बेहतर होगा कि आप इसे पराठे या रोटी के साथ सर्व करें। 

बनारसी कद्दू की सब्जी। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें बनारसी कद्दू की सब्जी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • सरसों का तेल- 2 चम्मच
  • तेजपत्ता- 3
  • मेथीदाना- आधा चम्मच
  • सौंफ-आधा चम्मच
  • कलौंजी- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक- 1 इंच
  • हरी मिर्च- 3
  • सुखी लाल मिर्च- 2
  • कद्दू- 2 कप
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • नमक-स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • गुड़- 2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें।

  2. Step 2:

    एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। जब तेल गर्म होने लगे, तो तड़का लगा लें।

  3. Step 3:

    इसमें कद्दू, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और बचा हुआ सामान डाल दें।

  4. Step 4:

    आखिर में थोड़ा नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं।

  5. Step 5:

    10 मिनट बाद ढक्कन हटा कर एक बार चलाएं। फिर थोड़ा पानी और गुड़ डाल दें।

  6. Step 6:

    जब गुड़ पिघलने लगे, तो अमचूर पाउडर डाल दें। फिर 5 मिनट तक भाप में रखें।

  7. Step 7:

    गैस बंद करने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें और रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

ऐसा इसलिए क्योंकि जो रेसिपी हम आपके साथ साझा करने जा रहे हैं, जिसे बनारसी स्टाइल में तैयार किया गया है। यकीन मानिए इस रेसिपी से कद्दू बनाना न सिर्फ आसान है, बल्कि इसका स्वाद भी ऐसा है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

विधि 

banarasi kaddu sabji in hindi

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार कर लें। फिर कद्दू को धोकर बारीक टुकड़ों में काट लें। अगर आप चाहें तो इसके छिलके भी उतार सकते हैं।
  • इस दौरान गैस पर कड़ाही में गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसमें तेल डालकर गर्म कर लें। जब तेल गर्म होने लगे, तो तेज पत्ता, मेथी दाना, सौंफ, प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लाल सूखी मिर्च डालकर कुछ देर भून लें।  

इसे जरूर पढ़ें-  अब चकले और बेलन पर नहीं चिपकेगा आटा, इन टिप्स की मदद से फटेंगी नहीं रोटियां

  • जब मसाले भुन जाएं, तो इसमें कटा हुआ कद्दू डालकर 5 मिनट तक पकाएं। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और बचा हुआ सामान डाल दें।  
  • आखिर में थोड़ा नमक डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं। फिर ढककर 10 मिनट तक पकाने के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद ढक्कन हटा कर एक बार चलाएं। फिर थोड़ा पानी और गुड़ डाल दें।

इसे जरूर पढ़ें-  बगैर सूजी के भी क्रिस्पी होंगे पकोड़े, ये टिप्स आजमाएं

  • जब गुड़ पिघलने लगे, तो अमचूर पाउडर डाल दें। फिर 5 मिनट तक भाप में रखें और गैस बंद कर दें। गैस बंद करने के बाद ऊपर से हरा धनिया डालें। अच्छी तरह से चलाकर एक बाउल में निकाल लें और रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।   

Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।