गर्मियों के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होती है। इस तपती झूलसती गर्मी से राहत दिलाने के लिए ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। आजकल मोजिटो ड्रिंक को लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी हीट को बीट करना चाहती हैं तो इस बार ट्राई करें मोजिटो की ये डिफरेंट रेसिपीज। यकीन मानिए मोजिटो की ये रेसिपीज आपके बच्चों और परिवार वालों को जरूर पसंद आएगी। साथ ही बॉडी को कूल रखने के लिए भी यह ड्रिंक्स फायदेमंद हो सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं मोजिटो रेसिपीज तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
स्ट्रॉबेरी मोजिटो
अगर आपको स्ट्रॉबेरी खाना पसंद है तो मोजिटो की ये रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी। क्या आप जानना चाहती हैं स्ट्रॉबेरी मोजिटो की रेसिपी तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
आवश्यक सामग्री
- सफेद चीनी (रिमिंग के लिए)
- 2 बड़े नीबू
- ½ गुच्छा पुदीना पत्ते
- 7 स्ट्रॉबेरी
- 1 कप सफेद चीनी
- 2 कप क्लब सोडा
- 8 कप बर्फ के टुकड़े
बनाने का तरीका
- एक शैलो प्लेट में /4 से 1/2 इंच चीनी डालें।
- अब नींबू को ग्लास के रिम पर लगा लें।
- इसके बाद प्लेट में मौजूद चीनी को ग्लास के रिम पर लगाएं।
- अब एक्सट्रा चीनी को ग्लास से हटा लें।
- अब नींबू के रस को ग्लास में निचोड़ लें।
- अब ग्लास में पुदीना के पत्ते, स्ट्रॉबेरी और चीनी डालें।
- स्ट्रॉबेरी से रस और पुदीने की पत्तियों से तेल छोड़ने के लिए फलों को मडलर से क्रश कर लें।
- इसके बाद ग्लास में क्लब सोडा डालें।
- आईस क्यू्ब डालकर मोजिटो को ठंडा-ठंडा सर्व करें।
मिंट मोजिटो
पुदीना की चाहे चटनी हो या ड्रिंक सभी चीजें लाजवाब होती हैं। आप सिंपल मोजिटो की जगह इसमें पुदीना डालकर रेसिपी ट्राई करें। मोजिटो का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
आवश्यक सामग्री
- पुदीना के पत्ते
- नींबू
- सिंपल सिरप
- सोडा
- आइस क्यूब
बनाने का तरीका
- सबसे पहले मडलर की मदद से पुदीने को तब तक प्रेस करें जब तक कि इसमें से खुशबू आने न लगे।
- अब ग्लास में नींबू का रस, सिंपल सिरप और आईस क्यूब्स डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब ऊपर से सोडा मिलाएं।
- मोजिटो को ताजे नींबू और पुदीना से गार्निश करें।
- लीजिए तैयार है आपकी पुदीना मोजिटो।
- इस ड्रिंक को चिल्ड सर्व करें। (एनर्जी से भरपूर देसी ड्रिंक्स रेसिपीज)
वाटरमेलन मोजिटो
तरबूज खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। ऐसे में आप वाटरमेलन मोजिटो रेसिपी बना सकती हैं। गर्मी के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए ये ड्रिंक एकदम बेस्ट होगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप तरबूज के टुकड़े
- 5-6 पत्ते ताजा पुदीना
- 1 बड़ा चम्मच ताजा नीबू का रस
- 3/4 कप स्पार्कलिंग एप्पल साइडर
- 4-5 आइस क्यूब्स
- 2-3 स्लाइस लाइम (गार्निश के लिए वैकल्पिक)
बनाने का तरीका
- एक छोटे बाउल और जार में तरबूज के टुकडे डालें।
- अब मडलर की मदद सारा रस निकाल लें।
- फिर पुदीने की ताजी पत्तियां डालकर इन्हें भी हल्का सा कुचल लें।
- अब इस पूरे मिक्सचर को ग्लास में डालें।
- इसके बाद ग्लास में बर्फ के टुकड़े और नींबू का रस और ठंडा स्पार्कलिंग एप्पल साइडर डालें। (शरबत-ए-मोहब्बत रेसिपी)
- अब इसे हल्के से मिला लें।
- लाइम स्लाइस और मिंट स्प्रिंग से मोजिटो को गार्निश कर लें।
- लीजिए तैयार है आपकी वाटरमेलन मोजिटो।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।