गर्मियों में झटपट बनाएं पुदीने और नींबू का शरबत, सभी को आएगा पसंद

गर्मियां ऐसा समय होती हैं जब शरीर को ठंडक और हाइड्र्रेशन की जरूरत होती है। ये समय ऐसा है कि लोगों को लगभग हर काम में परेशानी होती है और आलस और थकान भी सिर पर हावी रहती है। एक तरह से देखा जाए तो ये समय सभी के लिए थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन अगर ऐसे में आपको बहुत हाइड्रेटिंग ड्रिंक मिल जाए तो ये मन को तरोताजा करने के लिए तो अच्छी ही होगी। तो चलिए आपको आज बताते हैं पुदीने और नींबू से बनने वाली एक अच्छी ड्रिंक के बारे में। ये ड्रिंक आपको बहुत ज्यादा रिफ्रेश कर देगी।
पुदीना-नींबू शरबत Recipe Card
अगर आपको पुदीना और नींबू का शरबत बनाना है तो ये रेसिपी काफी आसानी से बन सकता है।
Ingredients
- 4 नींबू
- 20-25 पुदीने की पत्तियां
- 5-6 चम्मच चीनी
- थोड़ा सा खस-खस एसेंस
- 4 ग्लास पानी
- 4 आइस क्यूब्स
- 1 बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
Step
- Step 1:
नींबू को काटकर उसका रस निकाल लें और उसके छिलके से थोड़ा सा लेमन जेस्ट निकालें।
- Step 2:
अब सारी सामग्री को एक साथ ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
- Step 3:
इस शरबत को पहले छानें क्योंकि ये एकदम स्मूथ ड्रिंक नहीं होगी।
- Step 4:
इसके बाद इसे सर्व करने के लिए आइस क्यूब्स, नींबू स्लाइस और पुदीने से ग्लास को सजाएं।
- Step 5:
अब इसे डालकर तुरंत पिएं। इसे बनाने में आपको 10 मिनट से ज्यादा का समय नहीं लगेगा।
- Step 6:
गर्मियों की ये ड्रिंक आप भी जरूर ट्राई करें।
बनाने का तरीका-
- इस ड्रिंक को आप अल्कोहल और बिना अल्कोहोल दोनों के साथ बना सकते हैं। ये ड्रिंक कुछ ऐसी है कि इसे आप मोहितो की तरह भी बना सकते हैं और तुरंत पीने के लिए नॉन-अल्कोहोल वाला शरबत भी बना सकते हैं।
- इसके इंग्रीडिएंट्स में आप चाहें तो चिया सीड्स भी एड कर सकते हैं और चाहें तो नॉर्मल शरबत बनाएं।
- नींबू का रस निकालना है और उसका जेस्ट (ग्रेट किया हुआ नींबू का छिलका) भी रखना है। हालांकि, पूरे छिलके की जरूरत नहीं होगी आप बस इसे थोड़ा सा ही ग्रेट करें।
- नींबू का रस, पानी, चीनी, लेमन जेस्ट, पुदीने की पत्तियां और थोड़ा सा खस-खस एसेंस, जीरा पाउडर डालकर एक ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
- अब इस जूस को छानें और तुरंत सर्व करें।
- आप चाहें तो इसे नींबू स्लाइस और पुदीने के साथ आइस क्यूब्स के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।