Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

नहीं बन पा रहे क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज? करें ये काम.. रखने के बाद भी रहेंगे स्वादिष्ट

फ्रेंच फ्राइज हम घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो क्या होता है? अक्सर फ्राइज या तो ज्यादा ऑयली बनते हैं या फिर मुलायम और अगर थोड़ी देर बाद दोबारा खाने जाएं, तो वो और भी नरम और बेस्वाद लगने लगते हैं
Updated:- 2025-06-09, 14:32 IST
image

आलू हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं, जिसके बिना खाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आलू से बनी चीजें बहुत पसंद की जाती है जैसे फ्रेंच फ्राइज। इनका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, जिसे हर कोई बड़े ही चाव से खाता है। इसका कुरकुरा स्वाद और ऊपर से मसालेदार फ्लेवर दिन बना देता है।

हालांकि, ऐसे फ्राइज किसी अच्छे रेस्टोरेंट या फास्ट फूड आउटलेट में ही मिलते हैं। मगर जब यही फ्रेंच फ्राइज हम घर पर बनाने की कोशिश करते हैं, तो क्या होता है? अक्सर फ्राइज या तो ज्यादा ऑयली बनते हैं या फिर मुलायम और चिपचिपे। ऊपर से कुरकुरे टेक्सचर की तो बात ही छोड़िए...और तो और अगर थोड़ी देर बाद दोबारा खाने जाएं, तो वो और भी नरम और बेस्वाद लगने लगते हैं।

हमारे समझ ही नहीं आखिर गलती होती कहां हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है। यहां हम कुछ हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से फ्राइज को कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। 

बड़े सफेद आलू का करें इस्तेमाल

tips to make crispy french fries at home

आजकल मार्केट में कई तरह के आलू मिलते हैं और हर आलू के फ्राइज बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। इसलिए फ्राइज बनाने के लिए स्टार्च वाले आलू चुनें जैसे चिप्स वाला आलू होता है। आप बड़े सफेद आलू चुन सकते हैं, क्योंकि जल्दी पक जाते हैं और फ्राई होने पर क्रिस्पी भी रहते हैं।

आलू को काटकर पानी में भिगोएं

आलू काटने के बाद उन्हें सीधा तेल में न डालें। सबसे पहले इन्हें कम से कम 30 मिनट तक ठंडे पानी में भिगोकर रखें। इससे उनमें मौजूद एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा और तलते समय आलू आपस में नहीं चिपकेंगे। अगर आपके पास वक्त है, तो पानी में थोड़ा-सा सिरका या नींबू का रस डाल दें।  

इसे जरूर पढ़ें- ऐसे बनाएं क्रिस्पी लच्छा आलू पकोड़ा, खाकर आ जाएगा मजा

अच्छी तरह सुखाना है जरूरी

How do restaurants make french fries so crispy

पानी से निकालने के बाद इसे सुखाना बहुत जरूरी है। अगर आप बिना सुखाए आलू को तेल में डालेंगे तो आपको खतरा हो सकता है। इसलिए पहले आलू को अच्छी तरह से सुखा लें और फिर फ्राई करने के लिए इस्तेमाल करें। सुखाने के लिए आप किचन टॉवल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल का आटा करें इस्तेमाल

How to crisp up french fries

कुरकुरे फ्राइज बनाने के लिए आप चावल का आटा इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल के आटे में नमी कम होती है और यह तलने पर एक हल्की-सी लेयर बनाता है, जो फ्राइज को एक्स्ट्रा क्रिस्पी बनाता है। ठीक वैसे जैसे आप किसी रेस्टोरेंट या फूड ट्रक में खाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- आलू से जुड़े ये टिप्स एंड ट्रिक्स आपको जरूर मालूम होना चाहिए

कैसे करें इस्तेमाल?

  • एक बाउल में 1–2 चम्मच चावल का आटा लें।
  • अब इन सूखे आलू को हल्के से इस आटे में लपेट लें।
  • फिर इन्हें गर्म तेल में डबल फ्राइंग तकनीक से फ्राई कर लें।

आलू के फ्राइज बनाना बहुत ही आसान है, बस इन टिप्स का ध्यान रखें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।