Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

ऐसे बनाएं क्रिस्पी लच्छा आलू पकोड़ा, खाकर आ जाएगा मजा

आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से स्वादिष्ट लच्छा आलू पकोड़ा बहुत आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-19, 10:21 IST
lachcha pakdoa recipe

मौसम अच्छा हो, बुरा हो, सर्दी हो या गर्मी हो...लेकिन पकोड़े हमारी लिस्ट से नहीं हटते...। चाय के साथ पकोड़े का कॉम्बिनेशन जरूर ट्राई किया जाता है। पकोड़े की यही खास बात है कि यह पूरी तरह से देसी होते हैं, जिसे आप वेज से लेकर नॉन वेज..कई तरह से बना सकते हैं। 

यकीनन आपने कई तरह के पकोड़े खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको लच्छा पकोड़ा बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं। बता दें कि लच्छा पकोड़ा बहुत ही क्रिस्पी होता है, जिसे कद्दूकस करके ही बनाया जाता है। वैसे तो लच्छा पराठा भी बहुत ही स्वादिष्ट होता है, लेकिन जब बात पकोड़े की आती है तो मजा दोगुना बढ़ जाता है। 

लच्छा आलू पकोड़ा Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें लच्छा आलू पकोड़ा।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • आलू- 3
  • बेसन- 1 कप
  • मैदा- आधा कप
  • कॉर्न फ्लोर- 4 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • चीज- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आलू के छिलके उतारकर अच्छी तरह से धो लें।

  2. Step 2:

    अब एक बाउल में बेसन, मैदा, कॉर्न फ्लोर और अदरक का पेस्ट डालकर मिला लें।

  3. Step 3:

    अब एक बड़े आकार का आलू छीलकर, धोकर कद्दूकस कर लें।

  4. Step 4:

    अब एक बड़ी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। अब इसे मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तलने के लिए छोड़ दें।

  5. Step 5:

    ऐसे ही आप तमाम पकौड़े बना लें। आपका आलू के लच्छा पकौड़े बनकर तैयार हो चुके हैं।

तो आप इफ्तार में या शाम के स्नैक्स में लच्छा पराठा जरूर बनाएं। इसकी रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं, जिसकी मदद से घर पर आसानी से लच्छा आलू का पकोड़ा बनाया जा सकता है।  

विधि

crispy aloo lachhedar pakora with spicy dahi chilli chatni

  • पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलके उतारकर अच्छी तरह से धो लें। फिर आलू को सुखाकर पतले-पतले पीस में काट लें। अगर आप चाहें तो आलू को हम कद्दूकस भी कर सकते हैं।
  • अब एक बाउल में बेसन, मैदा, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालकर मिला लें।

इसे जरूर पढ़ें-  क्या आप जानते हैं स्वाद से भरे चटपटे पकौड़े की शुरुआत कहां से हुई? जानें इतिहास

  • अब एक बड़े आकार का आलू छीलकर, धोकर कद्दूकस कर लें, फिर कद्दूकस किए हुए आलू में मैदा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, लहसुन पाउडर, नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
  • अब एक बड़ी कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। फिर अपनी हथेली के ऊपर आलू के मिश्रण का एक बड़ा चम्मच रखें और ऊपर मैरीनेट किया हुआ आलू का एक पीस रख दें।
  • फिर एक और बड़े चम्मच आलू के मिश्रण से आलू को ढक दें। अब इसे मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तलने के लिए छोड़ दें।

इसे जरूर पढ़ें-  क्रिस्पी पकोड़े बनाने के लिए पंकज भदौरिया के इन 5 टिप्स को करें फॉलो

  • ऐसे ही आप तमाम पकोड़े बना लें। आपका आलू के लच्छा पकोड़े बनकर तैयार हो चुके हैं। अब चाय के साथ स्वाद का आनंद लें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।