आम को फलों का राजा कहा गया है और इसका कारण भी सीधा सा है। अलग-अलग प्रकार के आम जो भारत के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाते हैं उनसे स्किन केयर से लेकर स्वादिष्ट व्यंजनों तक कुछ भी बनाया जा सकता है। वैसे अगर आप आम के साथ ऐसा कुछ भी न कर उसे सादा ही खाना चाहे तो वो भी मुमकिन है। अल्फांसो, बादामी, लंगड़ा, तोतापरी, माल्दा, दशहरी, सिंदूरी से लेकर कम मिलने वाली वैराइटी गुलाबखस तक न जाने कितनी तरह के आम भारत में प्रचलित हैं और इन सभी का स्वाद लाजवाब होता है। 22 जुलाई को हर साल National Mango day मनाया जाता है। चलिए इसी मौके पर हम आपको बताते हैं आम से जुड़ी तीन खास ड्रिंक्स के बारे में।
ये ब्रेकफास्ट ड्रिंक्स आपको दिन भर ताजगी का अहसास देंगी और सबसे अच्छी बात ये है कि ये हेल्दी भी हैं। इन ड्रिंक्स के साथ आप कई तरह के एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं और इनके इंग्रीडियंट्स में फेरबदल भी कर सकती हैं।
मैंगो और कीवी को एक साथ एक ड्रिंक में शायद आपने पहले न ट्राई किया हो, लेकिन यकीन मानिए इसका फ्लेवर बहुत ही एग्जॉटिक होता है।
3/4 कप मैंगो कॉन्सेंट्रेट, 1 कप पानी, आधा कप ग्रेनाडाइन (Grenadine), आधा कप कीवी जूस, आइसक्यूब्स, गार्निश के लिए कटे हुए आम का स्लाइस
इसके लिए सभी सिरप को एक साथ ब्लेंडर में डालकर मिक्स कर लें। इसके बाद ग्लास में आइसक्यूब्स भरकर सर्व करें। ऊपर से गार्निश करने के लिए आम का स्लाइस लगा लें। क्योंकि इसमें ग्रेनाडाइन मिलाया है इसलिए ये आपको मॉकटेल का फील देगा और साथ ही साथ कीवी और आम का एग्जॉटिक फ्लेवर तो मिलेगा ही।
इसे जरूर पढ़ें-इन 5 तरह की कॉफी के बारे में जानें, क्यों हैं लोग इनके दीवाने
आम का स्वाद और तुलसी का फ्लेवर दोनों मिल जाएं तो कितना अच्छा होगा। आम और तुलसी के फायदे तो आपको पता ही होंगे। ये हेल्दी ड्रिंक आप सुबह अपने नॉर्मल मैंगो शेक की जगह पी सकती हैं और यकीनन ये बहुत ही स्वादिष्ट लगेगा।
100 ग्राम आम, 100 मिली नारियल पानी, 50 मिली नारियल की क्रीम, बर्फ, 4-5 तुलसी की पत्तियां, 1 चम्मच शक्कर
यह विडियो भी देखें
इसे बनाने के लिए क्रश की हुई तुलसी की पत्तियों और शक्कर को आप एक ग्लास में रख लें। इसे थोड़ा सा मिला लें ताकि शक्कर घुलने लगे। इसके साथ ब्लेंडर में बर्फ, आम और नारियल पानी मिलाकर आप मिक्स कर लें। तुलसी वाले ग्लास में ये ड्रिंक डालें और ऊपर से कोकोनट क्रीम से सजाएं। आप चाहें तो कोकोनट क्रीम के ऊपर भी तुलसी की पत्तियां रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- नाश्ते में पिएं ये 3 टेस्टी लो फैट ड्रिंक्स, जल्दी होगा Weight Loss
ये देसी रेसिपी आपको पसंद आएगी और इसमें जितने भी इंग्रीडियंट्स शामिल हैं वो हेल्थ के लिए अच्छे होने के साथ-साथ ड्रिंक का स्वाद भी बढ़ाएंगे।
1 कच्चा आम, आधा कप पुदीने की पत्तियां, आधा चम्मच सेंधा नमक, 5 चम्मच शक्कर, 1/4 चम्मच सादा नमक, 2 चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर, 4 कप ठंडा पानी, बर्फ और नींबू के स्लाइस
कच्चे आम को तवे पर रखें और बिना छीले उसे पकने देना है। इसे तब तक पकाना है जब तक उसकी स्किन का रंग डार्क नहीं हो जाता। अब इस पके हुए आम को बर्फ के पानी में रखना है ताकि इसकी स्किन निकल जाए। एक अलग बर्तन में चार कप ठंडा पानी, शक्कर और पुदीने की पत्तियां डालकर मिक्स करना है। दोनों तरह के नमक, कच्चा आम, सभी मसाले डालकर एक ब्लेंडर में मिक्स कर लीजिए और इसे शक्कर और पुदीना मिक्स वाले बर्तन में डालिए। इसे अच्छे से चलाइए और इसे ठंडा सर्व कीजिए। ग्लास को गार्निश करने के लिए आप नींबू के स्लाइस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
ये तीनों ही ड्रिंक्स काफी स्वादिष्ट लगेंगे और इन्हें आप अपनी डाइट में आसानी से शामिल कर सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।