Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

मैंगो शेक में होती है कितनी कैलरी और किसे पीना चाहिए व किसे नहीं

कई महिलाएं मैंगो शेक वजन बढ़ने के डर से नहीं पीती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको जानने की जरूरत है कि मैंगो शेक में कितनी कैलोरी होती है और उसका आप पर क्या असर पड़ता है। 
Updated:- 2018-06-27, 18:53 IST
calories in mango shake should you be drinking mango main

गर्मियों में आम नहीं खाया तो क्या खाया। इसलिए तो गर्मी आते ही मैंगो शेक से लेकर मैंगो फिरनी, मैंगो जूस, मैंगो बर्फी... हर चीज बनने लगती है। बने भी क्यों नहीं... आखिर में मैंगो इतना स्वादिष्ट होता ही है कि हर किसी के मुंह में इसका नाम सुनते ही पानी आने लगता है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इससे पेट भी भर जाता है। इस कारण ही कई लोग सुबह-सुबह मैंगोशेक या मैंगो के साथ दूध पीकर ऑफिस या कॉलेज के लिए निकलते हैं। जिससे उन्हें लंच तक भूख नहीं लगती है।

तृप्ति भी रोज सुबह मैंगो खाकर और दूध पीकर निकलती थी। जिसके कारण लंच तक उसका पेट भरा रहता था और उसे कमजोरी भी महसूस नहीं होती थी। लेकिन ये क्या? 

दो सप्ताह के बाद ही उसे उसकी जींस टाइट होने लगी। ऐसा आपके साथ भी होता होगा। कई लड़कियां तो इसलिए ही मैंगो शेक पीने और मैंगो खाने से डरती हैं क्योंकि उनका वजन बढ़ता है। अगर आप भी इसी डर की वजह से मैंगो से दूरी बनाए रखी हुईं है तो आज ही इस आर्टिकल में जाने की मैंगो में कितनी कैलोरी होती है और कितने की आपको जरूरत है। 

एक नजर में मैंगो शेक में कैलोरी

इस बारे में हर जिंदगी ने शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डायटिशियन सिमरन सैनी से बात की तब उन्‍होंने हमें इस बारे में विस्‍तार से बताया। डायटिशियन सिमरन सैनी के अनुसार, 'बिना चीनी के मैंगो शेक पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि बिना चीनी के एक ग्लास मैंगो शेक में 171 कैलोरी और चीनी के साथ एक ग्लास मैंगो शेक में 240 कैलोरी होती है। इसी तरह कार्बोहाइड्रेट और फैट में भी अंतर हो जाता है। बिना चीनी के एक ग्लास मैंगो शेक में 16.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 8.6 ग्राम फैट होता है। वहीं चीनी वाले एक ग्लास मैंगो शेक में 35 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 7.8 ग्राम फैट होता है।' 

calories in mango shake should you be drinking mango inside

Read More: घर पर बनाकर पिएं आम की ठंडी-ठंडी और टेस्टी लस्सी 

क्या आपको पीना चाहिए मैंगो शेक?

मैंगो शेक हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। सुबह तीन रोटी खाने से आपको जितनी एनर्जी मिलती है उससे अधिक एनर्जी एक ग्लास मैंगो जूस पीने से मिल जाती है और आपको धूप में निकलने से कमजोरी महसूस नहीं होती है। इसलिए वे वर्किंग वूमेन जो सुबह-सुबह खाली पेट ऑफिस के लिए निकल जाती हैं उन्हें एक ग्लास मैंगो जूस पीकर ऑफिस के लिए निकलना चाहिए। 

Read More: आम से जुड़े ये 10 फैक्‍ट्स 

 

किसे नहीं पीना चाहिए

वे महिलाएं जो वजन कम करना चाह रही हैं उन्हें मैंगो जूस नहीं पीना चाहिए। लेकिन फिर क्या किया जाए? 

ऐसी स्थिति में महिलाओं के लिए दो आम खाना ही काफी होता है। आम में भी काफी मात्रा में कैलोरी होता है जो आपको दिनभर के लिए एनर्जी देगी। दरअसल दूध के साथ आम खाने से उसमें फैट और कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। जबकि बिना दूध के मैंगो खाने से उसमें केवल कैलोरी रह जाती है जो आप पूरे दिन काम कर बर्न कर सकती हैं। 

इसलिए वजन बढ़ने की चिंता तो घर से केवल दो आम खाकर निकलें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।