गली-मोहल्ले में मिलने वाले स्ट्रीट फूड को हर कोई चाहे वो बच्चे हो या बड़े सभी बड़ी चाव से खाते हैं। सड़क किनारे मिलने की बजह से इसे स्ट्रीट फूड कहा जाता है। सड़क पर मिलने वाले ये सभी स्ट्रीट फूड स्वाद में बहुत लजीज होते हैं और यह आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ते। सभी लोग स्ट्रीट फूड का मजा उठाना पसंद करते हैं। चाहे वह किसी भी शहर से हो, किसी भी प्रांत से हो। स्ट्रीट फूड का स्वाद ज्यादातर फूड लवर्स के जुबान पर चढ़ा रहता है। लेकिन क्या आपको पता हैं की हमारे स्ट्रीट फूड का अहम हिस्सा कही जाने वाली कुछ रेसिपीज हमारे देश की नहीं हैं बल्कि विदेशों से यहां आई हैं। ये वो फूड्स हैं जिनके बिना हम अपने स्ट्रीट फूड्स की कल्पना भी कर सकते। अगर हम आपको बताएं वह कौन सी स्ट्रीट फूड्स हैं तो शायद आप यकीन ना करें, क्योंकि ये सभी स्ट्रीट फूड्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गई हैं। तो आइएं जानते हैं ऐसी ही 5 स्ट्रीट फूड्स के बारे में।
समोसा
सबसे पहले हम आपको बताते है समोसे के बारे में। जी आपने सही पढ़ा हम समोसे की बात कर रहे हैं। चौक गए ना आप, आपको यकीन नहीं हो रहा होगा। इंडियन स्ट्रीट फूड्स का सबसे चहेता नाश्ता जो आप हमेशा चाय-नाश्ते के साथ खाते हैं, दरअसल यह हमारे देश का नहीं है। समोसा वास्तव में मिडिल ईस्ट के व्यापारियों द्वारा 13वीं और 14वीं शताब्दी के बीच इंडिया में लाया गया था।
जलेबी
स्ट्रीट फूड्स की सबसे पसंदीदा मिठाईयों में एक जलेबी की अगर हम बात करें तो क्या आप कल्पना कर सकते हैं की यह भारत का नहीं होगी। लेकिन यही सच है की जलेबी वास्तव में मिडिल ईस्ट से आई है। मूल रूप से इसे अरबी में ज़ालबिया या फारसी में ज़ालिबिया कहा जाता है। जालिब फारसी आक्रमणकारियों द्वारा भारत लाया गया था।
इसे जरूर पढ़ें: मुंबई की इन फेमस जगहों की भेलपूरी खाने के नाम से ही मुंह में आ जाएगा पानी
गुलाब जामुन
गुलाब जामुन का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं की पसंदीदा भारतीय मिठाईयों में अपनी अलग जगह बनाने वाले गुलाब जामुन की उत्पत्ति भूमध्यसागर और फारस में हुई थी।
नान
नान को देश-विदेश समेत पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। लेकिन हर खाने में शामिल होने वाला नान इंडियन नहीं है बल्कि मुगलों द्वारा मुगल काल में यहां लाया गया था। नान फारसी खाने का हिस्सा हैं। वैसे, खमीर की रोटी मूल रूप से ईरान की देन है।
राजमा
राजमा चवाल भी एक पसंदीदा स्ट्रीट फूड हैं, वैसे राजमा चावल पंजाब और उत्तर भारतीय क्षेत्रों में ज्यादा खाया जाता है। वहीं, बीन या राजमा भारत का नहीं है बल्कि सेंट्रल मैक्सिको और ग्वाटेमाला से भारत लाया गया है।
इसे जरूर पढ़ें: चांदनी चौक के इन मोस्ट पॉपुलर स्ट्रीट फूड का स्वाद एक बार जरुर चखें
फिल्टर कॉफी और चाय
वहीं, फिल्टर कॉफी और चाय के बिना इंडियन स्ट्रीट फूड्स का मजा अधूरा हैं। लेकिन क्या आपको पता है की स्ट्रीट फूड्स के साथी कहे जाने वाले फिल्टर कॉफी और चाय भी इंडियन नहीं हैं। 16वीं शताब्दी में भारत के एक व्यक्ति ने मक्का की तीर्थयात्रा से लौटते वक्त वहां से फिल्टर कॉफी की तस्कर की थी और पहली बार यहां लाकर इसकी खेती की थी। वहीं, चाय पीने की शुरुआत चीन में हुई थी और यह चीन से भारत आया है।
Photo courtesy- (VegeCravings, Culture Trip, Simmer to Slimmer & Instant Pot Recipes)
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों