ड्राई फ्रूट्स से बनाएं ये टेस्टी रेसिपीज

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में ड्राई फ्रूट्स से बनाई जाने वाली कुछ टेस्टी और हेल्दी रेसिपीज के बारे में बताने वाले हैं। इन रेसिपीज को जरूर ट्राई करें।</span>
Updated:- 2022-12-01, 12:58 IST
recipes with dry fruits in hindi

सर्दियों में हम ऐसी चीजें खाते हैं जो हमारे शरीर के लिए गर्म होती हैं और ऐसी चीजों में आते हैं ड्राई फ्रूट्स। यह गर्माहट के साथ-साथ हमें कई तरह के फाइबर और मिनिरल्स देते हैं। कभी हम इन्हें पानी में भिगोकर खाते हैं तो कभी ऐसे ही खा लेते हैं। लेकिन और भी कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप ड्राई फ्रूट्स की टेस्टी रेसिपीज तैयार कर सकती हैं। आइए जानते ड्राई फ्रूट्स से बनाई जाने वाली रेसिपीज के बारे में।

बादाम का बेक्ड कोफ्ता

baked almond kofta

आपने लौकी का कोफ्ता तो खाया होगा लेकिन इस सर्दी ट्राई करें बादाम का बेक्ड कोफ्ता जो बनाने में बहुत ही आसान है। आलू और बादाम के मिक्सचर से बना यह कोफ्ता खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

आप इसमें अन्य ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं। बारीक कटे प्याज के साथ बना यह कोफ्ता जब आप हरी और लाल चटनी के साथ परोसेंगे तो खाने वाले खाते ही कहेंगे वाह! तो बादाम के कोफ्ते को जरूर ट्राई करें।

इसे जरूर पढ़ें-ड्राई फ्रूट्स की मदद से घर पर बनाएं होटल जैसा खाना

पल्म केक

plum cake

केक किसे पसंद नहीं होता और अगर इसे फलों और और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाए तो मजा ही आ जाए। पल्म केक(ऐसे बनाएं एगलेस ड्राईफ्रूट केक) केक की ही एक वैरायटी है जिसे फल और ड्राई फ्रूट्स के साथ बनाया जाता है। खाने में हेल्दी भी और स्वादिष्ट भी। पल्म केक आपके बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आएगा। आप चाहें तो इस केक को नए साल के दिन भी बना सकती हैं।

ड्राई फ्रूट्स की चिक्की

dry fruit chikki

आपने चिक्की तो खाई ही होगी और सर्दियों में गुड़ और मूंगफली की चिक्की बहुत ही ज्यादा खाई जाती है। लेकिन इन सर्दियों में आप ड्राई फ्रूट्स की चिक्की बना सकती हैं जो खाने में बहुत ही टेस्टी होती है और इसमें इस्तेमाल किए गए सभी ड्राई फ्रूट्स का स्वाद भी बराबर आता है। आप इसमें गुड़ की जगह खजूर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अगर आपको भी चिक्की बहुत पसंद है तो एक बार इस चिक्की को जरूर ट्राई करें।

अंजीर के कबाब

जो लोग कबाब पसंद करते हैं उनके लिए बेस्ट है अंजीर के कबाब(कबाब इन इन बेस्ट रेसिपीज को करें ट्राई)। अंजीर एक नाशपाती की तरह दिखने वाला ड्राई फ्रूट होता है जो मार्केट में गोल टुकड़ों में मिलता है।

इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनिरल होते हैं। आप कबाब बनाते समय इसमें पनीर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहें तो इसे और भी ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए अन्य ड्राई फ्रूट्स और तिल का इस्तेमाल भी सकती है।

इसे जरूर पढ़ें-अच्छा इस वजह से ड्राई फ्रूट्स रखते हैं हमारे दिल का ख्याल

क्या आपने कभी घर पर चिक्की बनाई है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।