बारिश के मौसम में फैमिली को बनाकर खिलाएं 'रेशमी आलू का पराठा', नोट करें शेफ पंकज भदौरिया की रेसिपी

बरसात का मौसम ऐसा होता है जिसमें हमें घूमने के साथ टेस्टी चीजें खाने का भी बहुत मन होता है। ऐसे में हर बार वही आलू, गोभी के पराठे और पकौड़े बनते हैं। हर बार के ही चीज को खाकर हर कोई बोर हो जाता है। जिसके चलते के स्मार्ट हाउसवाइफ किचन में कुकिंग के दौरान कुछ एक्सपेरिमेंट करती हैं। ताकि खाने में नया वेरियंट आए और डिश का स्वाद भी बढ़ जाए। आलू का पराठा बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आता है। इसको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है और यह झटपट बनकर तैयार भी हो सकता है। अधिकतर लोग सफर के दौरान या पिकनिक में जाने के दौरान भी आलू के पराठे बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसको आप अचार, चटनी और दही के साथ सर्व कर सकती हैं। अब यदि आप हर बार वही एक जैसे आलू के पराठे खाकर ऊब चुकी हैं तो आज हम आपको रेशमी आलू का पराठा की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सॉफ्ट और जायकेदार पराठों को बनाने का तरीका हमें मास्टर शेफ पंकज भदौरिया ने बताया है। इस पराठे का नाम शायद आप पहली बार सुन रही होंगी। इस पराठे से आपका पूरा घर महक जाएगा और इस स्वाद हर किसी के मन को भी भा जाएगा।
रेशमी आलू का पराठा रेसिपी Recipe Card
इन टिप्स की मदद से बनाएं रेशमी आलू का पराठा
Ingredients
- आलू उबले हुए-4
- मैदा/गेहूं का आटा- 1 कप
- चिली फ्लेक्स- 1 चम्मच
- जीरा-1/2 चम्मच
- हरी मिर्च-1 चम्मच बारीक कटी हुई
- हरा धनिया- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
- तेल/घी सेंकने के लिए
- नमक-स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले आपको कच्चे आलू को उबाल लेना है।
- Step 2:
अब आलू ठंडे हो जाने के बाद उनका छिलका उतारें और इन्हें कद्दूकस कर लें।
- Step 3:
फिर आपको इसे नमक, चिली फ्लेक्स, जीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालना है।
- Step 4:
इसके बाद आपको गेहूं का आटा या मैदा और रिफायंड या घी का मोइन डालकर मिक्स कर लेना है।
- Step 5:
अब इसमें आप थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथ लें।
- Step 6:
फिर आप आटे को करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- Step 7:
अब आटे की लोई तोड़कर इसे बेलन से बेल लें।
- Step 8:
फिर तवा गैस पर रखकर गर्म करें और उसपर पराठा डालें और तेल या घी लगाकर सेंक लें।
- Step 9:
दोनों तरफ से सेक लेने के बाद आपका रेशमी आलू का पराठा बनकर तैयार है।
रेशमी आलू का पराठा की रेसिपी
- सबसे पहले आपको आलू को अच्छी तरह वाश करके प्रेशर कुकर में उबाल लेना है।
- आलू ठंडे हो जाने के बाद आपको इनका छिलका उतार देना है।
- अब आप सभी आलू को कद्दूकस करके एक प्लेट में निकाल लें।
- फिर आपको आलू में नमक, जीरा, चिली फ्लेक्स, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लेना है।
- इसके बाद आपको गेहूं का आटा या मैदा डालनी है।
- ऊपर से आपको थोड़ा घी का मोइन डालकर मिक्स करना है।
- अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिक्स करते हुए आपको आटा गूंथ लेना है।
- इस आटे को आपको करीब 15 मिनट के लिए छोड़ना है।
- फिर आप इस आटे को हाथों से चिकना करते हुए इसकी लोई तोड़ लें।
- अब लोई से पराठा बेलकर इसे तवे पर डालकर घी या तेल लगाकर सेंक लें।
ये भी पढ़ें: पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम
- आपका रेशमी आलू का मुलायम और स्वादिष्ट पराठा बनकर तैयार है।
- इसको आप अचार, दही या चटनी के साथ सर्व करें।
ये भी पढ़ें: नाश्ते को बनाना है शानदार, तो ट्राई करें ये ढाबा स्टाइल मिक्स वेज पराठा की आसान रेसिपी
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।