Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:28 AM IST

Summer Special: झटपट तैयार करें बूंदी तड़का छाछ, गर्मी हो जाएगी छूमंतर

गर्मियों में हमारा कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में आप बूंदी तड़का छाछ बनाकर पी सकते हैं। इसे बनाने की आसान रेसिपी हम आपके साथ साझा कर रहे हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-06-20, 11:22 IST
tadka boondi chaas recipe in hindi

उफ्फ्फ... आज कितनी गर्मी है.... य़ार। अक्सर हम घर में यह जुमला बोलते हुए आते हैं और सीधा फ्रिज खोलकर ठंडी-ठंडी कोल्ड ड्रिंक, पानी या सॉफ्ट ड्रिंक निकालकर पीते हैं। पर रोजाना कोल्ड ड्रिंक या बाहर की ड्रिंक पीना हेल्थ के लिए फायदेमंद नहीं होता। ऐसे में हमें हेल्दी ऑप्शन तलाशने चाहिए।

हेल्दी ड्रिंक्स न सिर्फ प्यास बुझाने का काम करती हैं बल्कि कई शारीरिक समस्याओं को भी दूर करती हैं। आप छाछ, दही का शेक या नींबू पानी पीते हैं। पर क्या आपने कभी तड़का बूंदी छाछ ट्राई की है? अगर नहीं, तो एक बार जरूर कीजिए। इसे बनाना भी बहुत आसान है और इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। 

बूंदी तड़का छाछ Recipe Card

इस तरह बनाएं बूंदी तड़का छाछ।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Others
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • दही- 2 कप
  • पानी- 1 कप
  • अदरक- 1 चम्मच
  • पुदीना के पत्ते- 2 चम्मच
  • धनिया के पत्ते- 1 चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • बूंदी- आधा कप
  • नींबू- 1 चम्मच
  • शिकंजी मसाला- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    एक बर्तन में दही को पानी डालकर छाछ तैयार करें।

  2. Step 2:

    फिर इसमें नमक, अदरक, जीरा पाउडर और शिकंजी का मसाला डालकर मिलाएं।

  3. Step 3:

    मिलाने के बाद पुदीना के पत्ते और धनिया के पत्ते मिलाकर फेंट लें।

  4. Step 4:

    बस तैयार है आपकी तड़का छाछ।

तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर मसाला तड़का बूंदी छाछ कैसे तैयार कर सकते हैं। 

विधि 

Takda boondi chaas

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप दही को निकालें और अच्छी तरह से फेंट लें। साथ ही, दही में 1 कप पानी डालें और पतला कर लें। (बाजार जैसी दही जमाएं अब घर पर)

इसे जरूर पढ़ें-  5 मिनट में तैयार करें ये देसी और हेल्दी ड्रिंक्स, जानें आसान रेसिपीज

  • आप चाहें तो मिक्सर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। फिर इसमें स्वादानुसार नमक, 1 चम्मच अदरक, 1 चम्मच जीरा पाउडर और 1 चम्मच शिकंजी का मसाला डालकर मिलाएं। 
  • अच्छी तरह से मिलाने के बाद पुदीना के पत्ते और 1 चम्मच धनिया के पत्ते मिलाकर फेंट लें। ग्लास में भरकर ऊपर से बूंदी डालें।

इसे जरूर पढ़ें-  घर पर कैसे बनाएं Masala Chaas

  • बस तैयार है आपकी तड़का छाछ। इस ड्रिंक को बनाने के लिए छाछ का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 Image Credit- (@Freepik) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।