सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें ये खट्टे-मीठे अचार, जानिए आसान रेसिपीज

खाने को और लजीज बनाने के लिए हम अपनी थाली में अचार, दही, रायता, सलाद आदि का शामिल करते हैं। मगर अचार की दीवानगी का इस बात से पता चलता है कि सब्जी से लेकर पराठे तक, के साथ इसे परोसा जाता है। इसलिए भारत में आम से लेकर नींबू का अचार खूब बनाया जाता है।
कुछ लोग तो आचार खाने के इतने शौकीन होते हैं कि वह खाली यही खाते हैं, लेकिन जरा सोचिए कि अगर अचार खट्टा होने की बजाय मीठा हो तो आपके लिए कैसा रहेगा? कहा जाता है कि कई लोग मीठा अचार खाने के बाद भी खाना पसंद करते हैं।
हालांकि, मीठा अचार कई तरह का होता है लेकिन आज हम आपको इंस्टेंट बनने वाले खट्टे-मीठे अचार की रेसिपीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप बहुत कम मेहनत में तैयार कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अचार बनाने के लिए आप चीनी की बजाय गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
खजूर का खट्टा-मीठा अचार
सामग्री
- खजूर- 500 ग्राम
- लाल मिर्च - ½ चम्मच
- इलायची- 5
- काला नमक- 2 चम्मच
- अदरक पाउडर- 1 चम्मच
- भूरा- 3 चम्मच
- इमली- 100 ग्राम
- चीनी - 600 ग्राम
विधि
- खजूर का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप खजूर के बीज निकाल लें और बीच से दो टुकड़े कर दें। बीज निकालने के लिए आप नोकदार चाकू का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- खजूर को कट करने के बाद आप इसे कंटेनर में डालें और भूरा मिलाकर लगभग 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
- आप हर 2-3 दिन के अंदर एक बार कंटेनर को हिला लें और खजूर को ऊपर नीचे करें। खजूर नर्म होने के बाद उसमें चीनी की चाशनी डाल दें।
- चीनी की चाशनी बनाने के लिए आप एक पैन में चीनी और ½ कप पानी डालकर गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
- फिर इसमें इलायची पाउडर डालें और अन्य सभी सामग्री को डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- खजूर को चाशनी में तब तक पकाएं जब तक की चाशनी अच्छी तरह से गाढ़ी न हो जाए। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- बस आपका खजूर का खट्टा-मीठा अचार बनकर तैयार है। आप इसे किसी भी डिश के साथ सर्व कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बिना तेल के ऐसे बनाएं नींबू की खट्टी मीठी चटनी
आंवला का खट्टा-मीठा अचार
सामग्री
- आंवला- 100 ग्राम
- चीनी- 100 ग्राम
- सौंफ- 1 चम्मच
- कलौंजी- आधा चम्मच
- काला नमक- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- तेल- 1 बड़ा चम्मच
विधि
- अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप आंवला को अच्छी तरह से धो लें। फिर उसे गैस पर उबालने के लिए रख दें।
- जब 3 सीटी आ जाए, तो गैस बंद कर दें और आंवले को निकालकर गुठली निकाल लें। (नींबू के छिलके का अचार रेसिपी)
- फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें फिर उसमें कलौंजी और सौंफ डाल दें।
- अब इसमें उबले हुए आंवला डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसमें चीनी, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- जब चीनी अच्छी तरह से मेल्ट हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे किसी जार में डालकर रख दें।
इसे ज़रूर पढ़ें-हरियाणा के ये 3 अचार देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपीज
इस तरह आप खट्टे-मीठे अचार बना सकती हैं। आपको कौन-सा मीठा अचार पसंद है, हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।