Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

बिना तेल के ऐसे बनाएं नींबू की खट्टी मीठी चटनी

अगर आपको हर रोज़ के खाने के साथ कुछ अच्छा खाने का मन करता है तो नींबू की ये खट्टी-मीठी चटनी जरूर ट्राई करें। 
Updated:- 2021-06-19, 10:42 IST
best lemon chutney

अक्सर हमें दिन रात कुछ अच्छा खाने का मन करता है और ऐसे में रोज़ के खाने के साथ अगर कुछ तीखा-चटपटा मिल जाए तो यकीनन खाने का स्वाद आ जाता है। ऐसे में घरों में अक्सर आम, नींबू, मिर्च का अचार, धनिया-पुदीने की चटनी, इमली की चटनी आदि बनाकर रखी जाती है, लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि आप नींबू की खट्टी-मीठी चटनी बनाएं जिसे आप कुछ समय तक स्टोर करके भी रख सकते हैं और ये खाने का स्वाद भी बढ़ा दे तो यकीनन आपको भी इसे चखने का मन करेगा।

नींबू की चटनी Recipe Card

इस रेसिपी में तेल का इस्तेमाल बिलकुल नहीं होता है और इसलिए ये हेल्दी ऑप्शन है।

Vegetarian Recipe
Total Time: 180 min
Prep Time: 50 min
Cook Time: 130 min
Servings: 6
Level: Medium
Course: Others
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1 चम्मच धनिया के बीज
  • 1 चम्मच सौंफ
  • 20-25 काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • कुछ सूखी साबुत लाल मिर्च
  • 2 चम्मच नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच हींग पाउडर
  • 1 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच कलौंजी
  • 1 किलो नींबू
  • 1/2 किलो शक्कर
  • 1 चम्मच काला नमक
  • थोड़ा सा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले नींबू को धोकर चार हिस्सों में काट लें।

  2. Step 2:

    अब आपको इसमें से सारे बीज निकालने हैं।

  3. Step 3:

    बीज निकाल कर इसे अच्छे से ग्राइंड कर लें।

  4. Step 4:

    अब सारे खड़े मसालों को ड्राई रोस्ट करें और फिर उनमें नमक, हींग, लाल मिर्च मिलाकर ग्राइंड कर लें।

  5. Step 5:

    अब इसमें कलौंजी मिलाएं।

  6. Step 6:

    अब सारे इंग्रीडियंट्स को एक साथ मिलाएं। पहले नींबू में चीनी, फिर मसाला, फिर काला नमक, फिर ऊपर से थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च।

  7. Step 7:

    अब इन्हें 3-4 दिन के लिए कपड़े से ढककर रख दें।

  8. Step 8:

    आपकी नींबू की चटनी तैयार है जो आपको बहुत स्वादिष्ट लगेगी।

तो चलिए आज आपको इसी खट्टी-मीठी चटनी की रेसिपी बताते हैं। इसे आप अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकती हैं मतलब अगर तीखी चटनी अच्छी लगे तो थोड़ा सा स्वाद बढ़ाने के लिए आप मिर्च आदि बढ़ा सकती हैं।

विधि-

  • सबसे अच्छी बात इस चटनी की ये है कि हम बिना तेल के इस चटनी को बनाएंगे। हां, बनने में तीन-चार दिन लग जाएंगे, लेकिन इसका स्वाद बिलकुल अच्छा होगा।
  • सबसे पहले नींबू को धोकर चार पीस में लंबाई में काट लें। ध्यान रहे कि काटते समय ही इसके बीज पूरे निकाल लेने हैं। आप चाहें तो ऊपर से नींबू का सफेद हिस्सा हटा दें जिससे नींबू के बीज पूरी तरह से निकल जाएं। आपको ध्यान रखना है कि इसके सीड्स जरा भी न रहें।
  • अब आपको इन नींबुओं को ग्राइंड करना है। इसे पेस्ट नहीं बनाना बस दरदरा पीसना है। ये बहुत ही अच्छा टेक्सचर देता है चटनी को। इसे छिलके के साथ दरदरा पीसने से चटनी में स्वाद बढ़ जाता है।
  • अब धनिया, सौंफ, काली मिर्च, जीरा, सूखी लाल मिर्च आदि को ड्राई रोस्ट करना है। इसे बस 2-3 मिनट के लिए ही रोस्ट करें।
  • इसके बाद आपको इसे थोड़ा ठंडा करके ग्राइंड करें और मसाला बनाएं। ये हमारा होम मेड मसाला होगा और इसे पीसते समय आप 2 चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच हींग पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिलाकर पीस लें।
  • अब आप इसमें 1 छोटा चम्मच कलौंजी डालें।
  • हमें ये चटनी खट्टी मिठी बनानी है इसलिए जो ग्राइंड किए हुए नींबू थे उसमें पूरी आधा किलो चीनी डालें। इसके बाद अचार का मसाला, थोड़ा सा काला नमक और चाहें तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर मिलाकर अच्छे से मिक्स करें।
  • अब इसे आपको कपड़े से ढककर दो-तीन दिन के लिए रख देना है। ध्यान रहे कि आपको इसे बीच-बीच में चलाते रहना है और किसी भी स्टील के या एल्यूमीनियम के बर्तन में नहीं रखना है। कांच, बोन चाइना या प्लास्टिक के बर्तन में ही रखें।
  • चाहें तो बीच में 1-2 घंटे के लिए धूप में रख दें ताकि इसमें वो अचार वाली फील भी आ जाए। अब बस इसे आप किसी भी चीज़ के साथ खाएं इसका खट्टा मीठा स्वाद आपको बहुत पसंद आएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।