Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

नींबू के छिलके से तैयार करें स्वादिष्ट अचार, जानें आसान रेसिपी

आपने यकीनन नींबू का अचार खाया होगा लेकिन क्या आपने छिलके का अचार खाया है, तो आप ये रेसिपी ट्राई कर सकती हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-08-09, 11:25 IST
Lemon pickle recipe at home

अचार एक ऐसा व्यंजन है जिसे भारतीय थाली में जरूर शामिल किया जाता है। क्योंकि अचार का नाम लेते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। साथ ही, इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग बड़ी शौक से खाते हैं। इसलिए आपको अचार में कई तरह की वैरायटीज मिल जाएंगी जैसे- तीखा अचार, मीठा अचार, खट्टा-अचार आदि।

लेकिन क्‍या आपको पता है कि आप केवल नींबू के छिलके से टेस्टी अचार तैयार कर सकती हैं। जी हां, आज हम आपके लिए नींबू के छिलके से अचार बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में बना सकती हैं।

नींबू के छिलके का अचार Recipe Card

आप इन स्टेप्स से घर पर नींबू के छिलके का अचार बना सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 5 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • नींबू के छिलके- 300 ग्राम
  • काला नमक - आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • तेल- आधा कप

Step

  1. Step 1:

    नींबू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलके को साफ कर लें।

  2. Step 2:

    फिर इसके बाद इसे पानी में 2 मिनट के लिए भिगोकर रख दें ताकि नींबू के छिलके मुलायम हो जाएं।

  3. Step 3:

    अब छिलके एक बाउल में निकालें और इसे  5 मिनट तक ओवन में बेक करने के लिए रख दें।

  4. Step 4:

    अब एक बाउल में सभी मसाले जैसे नमक, काला नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।

  5. Step 5:

    अब नींबू के छिलके को 2 हिस्सों में से काट लें और उसमें मसाला भर लें और ऊपर से तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

  6. Step 6:

    अब इस बाउल को 4 मिनट के लिए ओवन में रखें और नींबू को बेक करने के लिए छोड़ दें। 

  7. Step 7:

    अब इसे निकालने और शीशे के जार में रखें और सर्व करें। बस आपका नींबू के छिलके का अचार तैयार है। 

बनाने का तरीका

Lemon peel pickle recipe

  • नींबू के छिलके का अचार बनाने के लिए सबसे पहले नींबू के छिलके को साफ कर लें। (नींबू की खट्टी-मीठी चटनी)
  • फिर इसके बाद इसे पानी में 2 मिनट के लिए भिगोकर रख दें ताकि नींबू के छिलके मुलायम हो जाएं।
  • अब छिलके एक बाउल में निकालें और इसे 5 मिनट तक ओवन में बेक करने के लिए रख दें।

इसे ज़रूर पढ़े- गर्मियों में इंस्‍टेंट आम का अचार बनाने की रेसिपी कुणाल कपूर से जानें

  • अब एक बाउल में सभी मसाले जैसे नमक, काला नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर आदि डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब नींबू के छिलके को 2 हिस्सों में से काट लें और उसमें मसाला भर लें और ऊपर से तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब इस बाउल को 4 मिनट के लिए ओवन में रखें और नींबू को बेक करने के लिए छोड़ दें। (नींबू शिकंजी की 3 रेसिपीज)

इसे ज़रूर पढ़े- Kitchen Tips: टेस्ट का तड़का लगाना है तो घर पर अचार का मसाला इस तरह बनाएं

  • अब इसे निकालने और शीशे के जार में रखें और सर्व करें। बस आपका नींबू के छिलके का अचार तैयार है।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।