Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन में मुंह मीठा करने के लिए ड्राई फ्रूट से बनाएं ये डिशेज

रक्षाबंधन का पर्व कुछ दिनों में मनाया जाएगा जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। राखी में यदि आप अपने भाई के लिए कुछ टेस्टी मिठाई बनाना चाह रही हैं तो ड्राई फ्रूट की ये रेसिपी बनाएं और मुंह मीठा करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-27, 13:53 IST
dry fruit sweets recipes

सावन के पूर्णिमा को राखी का त्यौहार मनाया जाता है। भाई और बहन के रिश्ते के लिए यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण है। इस पर्व में लोग बाजार से कई तरह के महंगे से महंगा मिठाई खरीदकर लाते हैं। कई बार इन मिठाइयों में मिलावट होती है, तो कभी ये खराब हो चुके होते हैं। ऐसे में यदि आप शुद्ध मिठाई खाना चाहते हैं और मिठाई के स्वाद में कुछ नयापन चाहते हैं, तो इन स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयों को राखी में जरूर ट्राई करें। हमने यहां तीन तरह के मिठाइयों की विधि बताई है इसे जरूर आजमाएं।

राखी में बनाएं ड्राई फ्रूट स्टफ्ड गुलाब जामुन

dry fruit sweets recipes for raksha bandhan

गुलाब जामुन के लिए चाशनी बना लें। अब स्टफिंग के लिए एक बाउल में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे, काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश को बारीक काट लें। अब इसमें दूध पाउडर और चीनी डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करके छोटे छोटे बॉल बना लें। अब गुलाब जामुन बनाने के लिए एक बाउल में मिल्क पाउडर, घी और बेकिंग सोडा को मिक्स करें और पानी या दूध से डो बनाकर छोटी-छोटी लोई बना लें। अब उसमें ड्राई फ्रूट के बॉल को डालें और डो को अच्छे से गोल करते हुए कवर करें और घी या तेल में सुनहरा होने तक तलें। अब गुलाब जामुन को चाशनी में भीगने के बाद सर्व करें।

ड्राई फ्रूट से बनाएं चिक्की

raksha bandhan dry fruit sweets recipes

ड्राई फ्रूट चिक्की बनाने के लिए पहले अपने पसंद के ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, पिस्ता, मूंगफली और अखरोट को घी में भून लें साथ ही, दूसरे ड्राई फ्रूट जैसे अंजीर, किशमिश और खजूर को बारीक काट लें। अब एक पैन में शक्कर डालकर चाशनी बनाएं, चाशनी में एक बूंद पानी नहीं डालनी है, इसे धीमी आंच पर पिघलने दें। जब चाशनी (चाशनी रियूज आइडिया ) पिघल जाए तो उसमें बारिक कटे हुए ड्राई फ्रूट को अच्छे से मिक्स करके एक प्लेट में घी लगाकर फैलाएं। ठंडा होने पर काटकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन में भाई के साथ बनाएं ये राजस्थानी मिठाई

राखी में बनाएं ड्राई फ्रूट श्रीखंड

dry fruit mithai  

श्रीखंड बनाने के लिए पहले फ्रेश दही को एक कॉटन के कपड़े में बांधकर लटका दें, ताकि दही का पानी निकल जाए। अब दही में केसर, चीनी पाउडर, रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और अंजीर को बारीक काटकर मिक्स करें। इसके अलावा इलायची पाउडरया गुलाब की पंखुड़ी और केसर भी मिलाएं। सभी को अच्छे से मिक्स कर फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें और बाद में सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: राखी में भाई का मुंह मीठा करें इस खास छत्तीसगढ़ी मिठाई से

 

इन तीन तरह के ड्राई फ्रूट से बनी मिठाइयों का आनंद आप राखी में लें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit -Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।