Shradh 2022: पितरों के लिए प्रसाद में बनाएं ये दो तरह की मिठाई

पितृ पक्ष शुरू हो चुका है जो 25 सितंबर तक चलने वाला है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से शुरू होने वाले श्राद्ध में हम अपने पितरों के लिए पिंड दान करते हैं। ऐसे में कई सारे नियमों को फॉलो किया जाता है। ऐसा मानते हैं कि इन दिनों हमारे पितृ धरती पर आते हैं और हमें आशीर्वाद देते हैं। श्राद्ध के इन दिनों आमतौर पर वो पकवान बनाए जाते हैं, जो हमारे पूर्वजों को पसंद होते हैं। ऐसे में तरह-तरह के पकवान बनते हैं।
अगर आप अपने पूर्वजों को खुश करना चाहते हैं और उनका आशीर्वाद पाना चाहें तो उनके लिए कुछ मीठा जरूर बनाएं। आज इस आर्टिकल में हम ऐसी दो स्वीट डिशेज बताएंगे जिन्हें आप प्रसाद के लिए बनाकर पितरों को भोग लगा सकती हैं। चलिए जानते हैं प्रसाद में बनने वाली इन दो रेसिपी की विधियों के बारे में।
ड्राई फ्रूट्स की खीर बनाएं

अगर आप एक जैसी खीर बनाकर बोर हो गई हैं तो इस बार ड्राई फ्रूट खीर बनाकर देखें। इसमें खूब सारे अलग-अलग ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है।
सामग्री-
- 1 कप काजू
- 1/2 कप बादाम
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 2 लीटर दूध
- 1 कप दूध पाउडर
- 2 बड़े चम्मच किशमिश
- 10-12 पिस्ता
- 1 बड़ा चम्मच चिरौंजी
- 4-5 केसर के धागे
- 1/2 कप चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच काजू और 2 चम्मच बादाम डालकर उन्हें ड्राई रोस्ट कर लें।
- इन्हें तब तक रोस्ट करें, जब तक ये थोड़ा क्रंची न हो जाएं। इसके बाद उन्हें ठंडा कर लें और उसे ग्राइंडर में पीस लें।
- इसके बाद एक पैन में 2 चम्मच घी डालकर गर्म करें और उसमें दूध पाउडर और 3/4 कप दूध डालकर गर्म करें। इसे धीमी आंच पर पकाते रहें।
- इसके बाद इसे करछी से बीच-बीच में चलाते रहें। दूध सूखने लगे और किनारे में थोड़ा घी होने लगे तो समझिए कि आपका मावा तैयार है।
- इसके बाद एक कढ़ाही में बचा हुआ दूध और केसर के धागे डालकर गर्म करने के लिए रखें। इसमें एक उबाल आ जाए तो उसके बाद पाउडर किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें।
- इसे धीमी आंच पर रखकर 7-8 मिनट पकाएं और फिर इसमें तैयार किया हुआ मावा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इसमें चीनी डालें और धीमी आंच पर ही दूध को गाढ़ा होने दें। ध्यान रखें कि आपकी खीर में एक क्रीमी टेक्सचर आना चाहिए।
- इसके बाद एक पैन में घी डालकर गर्म करें और फिर काजू, बादाम, पिस्ता, खजूर और चिरौंजी डालकर क्रंची होने तक रोस्ट करें।
- क्रीमी हो गई खीर में ये रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और साथ ही इलायची पाउडर डालकर मिला लें। कुछ देर ढककर इसे पकाएं और आखिर में थोड़ी और नट्स डालकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें : सिर्फ 50 रुपये में तैयार की जा सकती हैं ये स्वादिष्ट मिठाइयां, जानें रेसिपीज
फाडा लापसी बनाएं

यह एक गुजराती डेजर्ट है, जिसे लापसी या दलिया शीरा कहा जाता है। अगर आप बाकी मिठाई बनाकर थक चुके हैं, तो पितरों के लिए यह रेसिपी तैयार करें।
सामग्री-
- 1/2 कप दलिया
- 1/2 कप चीनी
- 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 3 बड़ा चम्मच घी
- 1 बड़ा चम्मच काजू, बारीक कटा
- 1 बड़ा चम्मच बादाम, बारीक कटा
- 1 बड़ा चम्मच पिसा, बारीक कटा
इसे भी पढ़ें : कद्दू की मदद से बनाई जा सकती हैं ये स्वीट रेसिपीज
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले दलिया को साफ करके पहले धोकर रख लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें और उसमें दलिया डालकर धीमी आंच पर 5 से 7 मिनट भून लें। दलिया सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
- इसमें 2 कप पानी डालकर अब तेज आंच पर पानी सूखने तक इसे चला लें। इसे फिर से धीमी आंच पर 15 मिनट के लिए पकने के लिए छोड़ दें।
- इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर इसे मिक्स करें। जब घी किनारे में अलग हो जाए तो इसमें ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।
तो ये दो स्वीट डिशेज बनाकर अब आप भी अपने पितरों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हम इसी तरह श्राद्ध की रेसिपीज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसी ही अन्य रेसिपीज जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & ipinimg
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।