मखाना-सूजी को मिलाकर बनाएं क्रिस्पी टिक्की, जानें आसान रेसिपी

आलू के सिवा भी आप घर में एक ऐसी टिक्की बना सकती हैं, जिसे खाने के बाद किसी को भरोसा भी नहीं होगा कि यह आलू की नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह खाने में इतनी ज्यादा क्रिस्पी लगती है कि लोग एक बार खाने के बाद बार-बार आपका परिवार इसे बनाने की जिद करेगा। हेल्दी और टेस्टी स्नैक ढूंढ रहे लोगों के लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। इसमें मखाने की कुरकुराहट और सूजी की हल्की नरमी मिलकर इसको और भी ज्यादा टेस्टी बना देती है। अगर बच्चे आपसे हर रोज टेस्टी नाश्ते की जिद करते हैं, तो कभी-कभी आप इसकी टिक्की घर में बना सकती है। इसे बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगने वाला है। मखाना प्रोटीन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए सेहत के लिए भी अच्छा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सूजी और मखाने की टेस्टी क्रिस्पी टिक्की बनाने के आसान टिप्स बताएंगे।
मखाना-सूजी की क्रिस्पी टिक्की कैसे बनाएं? Recipe Card
मखाना-सूजी की टिक्की बनाने में आपको ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। बस इसे बनाने के लिए आपको मखाना भूनकर पीसना जरूरी होगा।
Ingredients
- मखाना- 1 कप
- सूजी- ½ कप
- आलू- 2 उबले हुए
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी
- अदरक - 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पत्ता- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
- लाल
- मिर्च पाउडर- ½ चम्मच
- गरम मसाला-½ चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- नींबू का- 1 चम्मच
- तेल
Step
- Step 1:
पहले मखानों को हल्का भूनकर मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- Step 2:
इसके बाद एक अलग बर्तन में सूजी, पिसे हुए मखाने, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट, हरा धनिया और मसाले डालकर मिला लें।
- Step 3:
अब आपको एक बर्तन में आलू को हल्का कच्चा उबालना लेना है। आप 2 आलू उबाल सकती हैं।
- Step 4:
आलू ठंडा हो जाए, तो छिलकर इसे कद्दू कस कर लें।
- Step 5:
आलू ठंडा हो जाए, तो छिलकर इसे कद्दू कस कर लें।
- Step 6:
ठंडा हो जाने के बाद सभी मिश्रण को आपस में मिला लें और इन्हें हाथों पर तेल लगाकर छोटी-छोटी टिक्की का आकार दे दें।
- Step 7:
अब आप तवा लें और इसपर थोड़ा तेल लगाकर टिक्की को पका लें।
मखाना-सूजी की टिक्की बनाने की विधी
- इसके लिए सबसे पहले आपको मखानों को भूनना होगा, क्योंकि इससे यह क्रिस्पी हो जाएंगे। बिना भूने टिक्की क्रिस्पी नहीं बन पाएगी।
- इसके बाद आपको एक बर्तन में आलू को उबाल लेना है, ध्यान रखें कि आलू थोड़े कच्चे ही रहें।
- अब आपको एक अलग बर्तन में 1 कप सूजी लेकर हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नींबू का रस और नमक डालकर मिला लेना है।
- इसके बाद आप उबले हुए आलू को छीलकर ठंडा होने दें और इसे कद्दू कस कर लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा से तेल डालकर सूजी, आलू और मसालों को एक साथ डालकर अच्छे से भून लें।
- अब मिक्सी में मखानों को पीस लेना है और हल्का दरदरा पाउडर बनाकर इसे मिक्स कर लेना है।
- इस इस पाउडर को सूजी -आलू के मिश्रण में मिला लें।
- इसके बाद सभी मिश्रण को एक साथ मिलाएं और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद हाथ से टिक्की वाला शेप दे दें।
- अब आप इसे तवे पर थोड़ा-थोड़ा तेल डालकर तल लें।
- आपकी मखाना-सूजी क्रिस्पी टिक्की तैयार है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।