महाभारत काल से है कैर का संबंध, जानें कैसे बनती है इसकी सब्जी

भारत अपनी अनोखी संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां घूमने-फिरने की कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जिनका प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व है। देश में कई ऐसी इमारतें, जगहें बसी हुई हैं, जिनके बारे में सभी लोग जाते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे देश में कई ऐसे प्राचीन व्यंजन भी रहे हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
क्योंकि आधुनिक समय में लोग फास्ट-फूड को ज्यादा पसंद करने लगे हैं, जिसकी वजह से उनकी प्राथमिकता कम हो गई है। लेकिन आज हम आपको प्राचीन समय में खाई जाने वाली कैर और उसके प्राचीन इतिहास के बारे में रोचक तथ्यों बताएंगे।
कैर का इतिहास-
कैर एक तरह का पेड़ होता है, जो सूखे क्षेत्रों में पाया जाता है। इसे कैर, करीर या केरिया या कैरिया आदि अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसका पेड़ दक्षिण और मध्य एशिया, अफ्रीका और थार के मरुस्थल आदि क्षेत्रों में पाया जाता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-आइए जानते हैं भारत के 9 सबसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में
इसके पेड़ पर छोटे-छोटे हरे फल आते हैं, जिसका इस्तेमाल सब्जी से लेकर आचार बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन कहा जाता है कि इस पेड़ का इस्तेमाल प्राचीन समय से किया जा रहा है। महाभारत में करीर का वर्णन पिलु और शमी के साथ भी किया गया है। इसके बारे में महाभारत के कर्ण पर्व अध्याय के एक श्लोक में किया गया है। (राजस्थानी लापसी घर में बनाने की ये रेसिपी आप नहीं जानती होंगी)
कैर भारत में कहां पाई जाती है-
भारत में कैर राजस्थान में पाया जाता है क्योंकि ये पौधा रेगिस्तान में विकसित होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल राजस्थान में सबसे ज्यादा किया जाता है। बता दें कि राजस्थान की स्थानीय भाषा में कैर को ढालु भी कहते हैं। वहां के लोग कैर की सब्जी, अचार, कढ़ी या फिर सूखी सब्जी बनाना और खाना पसंद करते हैं। बता दें कि कैर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। (क्या सच में पुर्तगाली छोड़ गए थे 'मुरब्बा)
कैसे बनाएं कैर की सब्जी-
सामग्री-
- कैर - 1 कप
- तेल - 6 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च - 5
- लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- हरा धनिया - 100 ग्राम
- जीरा - 1 छोटा चम्मच
- हींग - एक चुटकी
- अमचूर पाउडर - 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
इसे ज़रूर पढ़ें-आप भी घर पर बनाएं ये लाजवाब राजस्थानी स्नैक्स, करेंगे सभी पसंद
बनाने का तरीका-
- कैर की सब्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले इसे साफ कर लें और अच्छी तरह से धो लें।
- जब कैर साफ हो जाए तो इसे एक बाउल में रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
- अब कैर को कुकर में पानी और हल्का नमक डालकर उबालने के लिए रख दें। जब कैर सही से उबल जाए तो आप इसे एक बाउल में निकालकर रख लें।
- अब आपको इसकी सब्जी बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। फिर इसमें जीरा, हींग आदि का तड़का लगा लें। (लहसुन की टेस्टी रेसिपी)
- जब जीरा सही से चटक जाए तो उसमें सभी मसाले जैसे- हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक आदि डाल दें।
- अब सभी मसालों को थोड़ी देर के लिए पकने दें। जब मसाले पक जाएं तो इसमें आप उबले हुए कैर डाल दें।
- फिर इसे कुछ देर पकने दें जब कैर अच्छी तरह से पक जाए तो आप गैस बंद करके इसे थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर इसे एक बाउल में निकालें और हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
- आप इसे नान, रोटी या फिर चावलों के साथ सर्व कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको कैर से संबंधित ये जानकारी पसंद आई होगी।आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।