herzindagi

आइए जानते हैं भारत के 9 सबसे अजीबो-गरीब भोजन के बारे में

भारत के ऐसा देश है जहां आप हर कदम पर विभिन्न संस्कृति और विविधता का एक सुंदर मेल देख सकते हैं। इस देश की कई जगहों पर ऐसे कई व्यंजन बनाए जाते हैं, जिसे देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। यहां के देशी मसलों से बने व्यंजन और देशी सामानों से बनी मिठाइयां देखर ही पेठ भर जाता है। एक तरह से हर राज्य, शहर, गली, क़स्बा और गांव किसी न किसी स्वादिष्ट व्यंजन के लिए ज़रूर प्रसिद्ध रहता है।  लेकिन, दूसरी तरह भारत में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां ऐसे अजीबो गरीब व्यंजन बनाए जाते हैं, जिन्हें देखर लोग सौ किलोमीटर दूर भाग जाते हैं। ये व्यंजन देखने के बाद लोग हैरान हो जाते और इन्हें पकाने का तरीका भी बेहद अजीब होता है। आज इस लेख में हम आपको भारत के 9 ऐसे अजीबो-गरीब व्यंजन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद आपने भी नहीं सुना होगा, तो आइए जानते हैं।

Sahitya Maurya

Editorial

Updated:- 16 Jan 2022, 10:01 IST

ब्लैक राइस

Create Image :

शायद, अभी तक आपने सफ़ेद चावल और ब्राउन चावल के बारे में ही सुना होगा लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां ब्लैक राइस को भी बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। जी हां, केरल, मणिपुर और बंगाल की कुछ जगहों पर इसे खूब पसंद किया जाता है। ब्लैक राइस कई पोषक तत्वों के लिए भी प्रसिद्ध है और ये स्वाद से भी भरपूर माना जाता है। खासकर इस चावल को शाकाहारी खाने वाले लोग पसंद करते हैं।

 

फ्रॉग लेग्स

Create Image :

शायद, आप कभी भी फ्रॉग लेग्स (मेंढक की टांग) को खाना पसंद नहीं करेंगे लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व भारत में एक ऐसा राज्य है जहां इसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। जी हां, पूर्व भारत के सिक्किम राज्य में ऐसे कई समुदाय के लोग है जो इसे मुख्य भोजन मानते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इसे खाने से पेचिश और अन्य पेट की बीमारियां दूर रहती हैं। कई लोग इसे बेहद ही विचित्र व्यंजन मानते हैं।

 

जदोह

Create Image :

पूर्व भारत के मेघालय राज्य में जदोह व्यंजन को मुख्य रूप से पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि मेघालय में मौजूद जैतिया जनजाति के बीच ये सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। आप यह जानकर परेशान हो जाएंगे कि इस व्यंजन को चावल के साथ सूअर का मांस या फिर चिकन के साथ मिक्स करके तैयार किया जाता है, जो देखने में बेहद ही अजीबो-गरीब लगता है। ऐसे में अन्य लोग शायद ही इसे खाना पसंद करें। शायद, आप भी न करें।

 

चाप्रह डिश

Create Image :

शायद आप कभी ये सोच भी नहीं सकते हैं कि भारत के किसी राज्य में लाल चीटियों और उनके अंडों से कोई व्यंजन भी तैयार किया जाता है। जी हां, छत्तीसगढ़ के लोग लाल चीटियों के साथ उनके अंडे को कुछ मसालों के साथ बनाते हैं। बहुत से लोग इस व्यंजन का नाम सुनकर हैरान हो जाते है कि आखिर लोग इसे खाते कैसे है लेकिन, छत्तीसगढ़ के लोग तीखी और मसालेदार चटनी के साथ इसे खाना बेहद पसंद करते हैं। कहा जाता है कि छतीसगढ़ के कई लोग भोजन को गार्निश करने के लिए भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

 

डॉग मांस

Create Image :

इससे अजीबो-गरीब व्यंजन भारत के लिए कुछ और नहीं हो सकता है। जी हां, पूर्व भारत के नागालैंड में ऐसी कई जगहें हैं जहां प्राचीन काल से लेकर अभी तक कुत्ते का मांस खाना पसंद करते हैं। इस राज्य में कुत्ते के मांस को कई तरीकों से बनाकर खाया जाता है, जिसे देखते ही आप भाग खड़े हो जाएंगे। कहा जाता है कि नागालैंड में आदिवासी समुदाय के लोग इसे बेहद पसंद करते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस राज्य में हाथी का मांस भी खाया जाता है।

 

सड़े आलू की रेसिपी

Create Image :

जी हां, जब आलू सड़ जाता है तो आप और हम उसे कचरे के डिब्बे फेंक देते हैं लेकिन, भारत में ऐसे कई राज्य भी है जहां के लोग सड़े हुए आलू को भी व्यंजन में शामिल करते हैं। ये व्यंजन भारत के सबसे अजीबो-गरीब व्यंजनों की लिस्ट में सबसे ऊपर भी रहता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये व्यंजन फान प्युत डिश के नाम से भी प्रसिद्ध है। सड़े आलू को मसलों के साथ पकाया जाता है और चावल या रोटी के साथ सर्व किया जाता है।

 

शार्क बेबी करी

Create Image :

शार्क बेबी करी को भारत के सबसे अजीबो-बारीक़ व्यंजन में शामिल किया जाता है। अगर आप गोवा घूमने गए होने तो आपने वहां इसका नाम ज़रूर सुना होगा। आपको बता दें कि बेबी शार्क मछली से तैयार इस व्यंजन को मांसाहारी लोग खूब पसंद करते हैं। ये एक ऐसी मछली है जिसे पकड़ना बहुत मुश्किल होता है, जिसकी वजह से यह एक दुर्लभ डिश होने के साथ-साथ महंगी डिश भी है। कहा जाता है कि स्थानीय लोग इसे बड़े प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं।

 

दोह खलिह

Create Image :

दोह खलिह मेघालय राज्य का एक स्वादिष्ट भोजन है जिसे यहां के लोग बड़े ही प्रेम के साथ खाना पसंद करते हैं। कहा जाता है कि मेघालय के स्थानीय लोग इस डिश को बनाने में सूअर का मांस, प्याज, मिर्च पाउडर आदि चीजें इस्तेमाल करते हैं। कई लोग इसके ऊपर से नींबू का रस भी डालकर सर्व करते हैं। ऐसे में आप ये सोच सकते हैं कि ये व्यंजन कितना अजीब है और क्या सच में कोई अन्य खा सकता है?

 

भांग के पकौड़े

Create Image :

होली के दौरान भांग के रस को सेवन करने के बारे में तो आपने ज़रूर सुना होगा लेकिन, क्या आपको मालूम है कि कई लोग भांग के पकौड़े को भी बड़े प्रेम के साथ खाते हैं? जी हां, भारत के कई हिस्सों में आज भी होली, बसंत ऋतू या शिवरात्रि जैसे खास मौके पर भांग के पकौड़े को पसंद किया जाता है। इस व्यंजन को चखने के बाद लोग गानों पर झूमते और नाचते नज़र आते हैं। आपको बता दें कि इसे भांग की पत्तियों से बनाया जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।