जब घर में कोई सब्जी न हो तो 10 मिनट में बनाएं लहसुन की टेस्टी रेसिपी

अगर कुछ समझ नहीं आ रहा कि खाने में क्या बनाया जाए, तो आप लहसुन की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। यह सब्जी बहुत आसानी से बनकर तैयार हो जाती है, रोटी और दाल-चावल जैसी मील के साथ आप इसे सर्व कर सकती हैं। लहसुन खाने से शरीर में गर्माहट भी बनी रहती है और यह आपकी इम्यूनिटी को स्ट्रांग भी बनाती है। हालांकि गर्मियों में लहसुन की सब्जी सीमित मात्रा में ही खाएं, क्योंकि इससे शरीर में गर्माहट पैदा होती है। कई शहरों में लहसुन की सब्जी को अलग तरीके से बनाया जाता है।
लहसुन की सब्जी Recipe Card
झटपट रेसिपी के लिए बनाएं लहसुन की स्वादिष्ट सब्जी। इसे रोटी, पराठे, चालव-दाल के साथ सर्व किया जा सकता है।
Ingredients
- लहसुन की कलियां- 1 कप (छिला हुआ)
- सरसों का तेल- 3 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- प्याज- 1 (चॉप्ड)
- टमाटर- 2 (छोटे साइज)
- हरी मिर्च- 1 (चॉप्ड)
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- हरा धनिया- 2 चम्मच
- गरम मसाला- 1/4 चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले लहसुन की कलियों को छीलकर धो लें और उसे एक बाउल में रख लें।
- Step 2:
गैस पर कढ़ाई रखें और गर्म होने पर तेल डाल दें। तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें लहसुन की कलियों को मिक्स कर दें।
- Step 3:
लहसुन को थोड़ी देर तक भूनें, जब तक कि यह ब्राउन हो ना हो जाए। जब यह ब्राउन हो जाए तो एक बाउल में निकालकर रख लें।
- Step 4:
अब उसी कढ़ाई में बचे हुए तेल को मिक्स करें और उसमें जीरा, हरी मिर्च डाल दें। एक मिनट बाद इसमें प्याज को मिक्स करें।
- Step 5:
प्याज को थोड़ी देर तक भूनने के बाद इसमें टमाटर मिक्स करें। टमाटर को कुछ देर पकाने के बाद इसमें मसालों को मिक्स करें।
- Step 6:
मसालों को अच्छी तरह पकाएं और फिर उसमें लहसुन को मिक्स करें। अब इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।
- Step 7:
अब कढ़ाई को ढक दें और 2 मिनट तक पकाएं। 2 मिनट बाद गरम मसाला मिक्स करें।
- Step 8:
इसके बाद लहसुन की सब्जी को 1 या 2 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- Step 9:
आखिर में धनिये की पत्तियों से इसे गार्निश कर दें। लहसुन की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।
कुछ लोग बिना छीले साबुत लहसुन की सब्जी बनाते हैं, लेकिन हम यहां इसे दूसरे तरीके से बनाएंगे। इसे बनाने के लिए लहसुन की कलियों को अच्छी तरह छीलकर रख लें और फिर उसकी सब्जी बनाएं। आइए जानते हैं लहसुन की सब्जी बनाने के लिए किन-किन चीजों को आवश्यकता हो सकती है।
बनाने का तरीका
- सब्जी बनाने के लिए लहसुन की कलियों को छीलकर अच्छी तरह धो लें। अब इसे एक बर्तन में रख लें और गैस पर कढ़ाई चढ़ाएं। कढ़ाई जैसे ही गर्म हो जाए उसमें 2 चम्मच तेल डाल दें। अब इसमें लहसुन की कलियों को मिक्स करें और फिर भूनें। इसे तब तक भूनना है जब तक कि यह ब्राउन ना हो जाए।
- अब कढ़ाई से लहसुन को एक बाउल में निकाल लें और इसमें 1 चम्मच तेल डालें। इसके बाद जीरा और हरी मिर्च मिक्स करें, इसके चटकने के बाद बारीक कटे हुए प्याज को मिक्स कर दें। जब प्याज थोड़ा पक जाए तो इसमें टमाटर काटकर मिक्स कर दें। अब इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, और लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें।
- जब मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं तो उसमें लहसुन को मिक्स कर दें। एक या दो मिनट तक पकाएं और स्वादानुसार नमक डालें। अब 2 मिनट के लिए ढककर लहसुन की सब्जी को पकाएं। 2 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और उसे चलाएं, अब इसमें गरम मसाला मिक्स करें।
- 1 या 2 मिनट तक चलाते हुए लहसुन की सब्जी को पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। अब आखिर में धनिये की पत्तियों से इसे गर्निश कर दें। इस तरह लहसुन की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।