Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:01 AM IST

कुछ ही मिनटों में तैयार करें पालक की क्रिस्पी चकली, यह रही रेसिपी

अगर आप कुछ डिफरेंट खाने के साथ-साथ कुछ हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो यह व्यंजन आपको जरूर पसंद आएगा क्योंकि इसे बनाने के लिए पालक का इस्तेमाल किया गया है। तो आइए इस लेख पालक की चकली बनाने की आसान रेसिपी जानते हैं।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-11-10, 12:04 IST
spinach butter chakli easy recipe

दिवाली के स्नैक्स में चकली जरूर शामिल की जाती है। हालांकि, मराठी स्नैक्स स्‍नैक है लेकिन यह हर राज्य में बड़े ही चाव से बनाया जाता है। आप भी दिवाली के मौके पर बनाया जाता है चकली बना सकते हैं। दिवाली के मौके पर वैसे तो ज्यादातर महिलाएं मिठाइयां और नमकीन बाजार से खरीदना पसंद करते हैं। 

मगर कुछ लोग ऐसे में हैं जिन्हें घर में हेल्दी स्नैक्स बनाना पसंद करते हैं। ऐसे में पालक की चकली बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पालक की चकली बनाना बहुत ही आसान है, जिसे हेल्दी बनाने के लिए कई सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। 

पालक की क्रिस्पी चकली। Recipe Card

इन ट्रिक्स से तैयार करें पालक की क्रिस्पी चकली।

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • पालक- 1 कप
  • मैदा- आधा कप
  • बेसन- 1 कप
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च- स्वादानुसार
  • मक्खन- 2 चम्मच
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- तलने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पालक के पत्तों को अलग कर लें और एक बाउल में पानी डालकर भिगोकर रख दें।

  2. Step 2:

    फिर एक बर्तन में 1 से 2 कप पानी और नमक डालकर गर्म करें।

  3. Step 3:

    फिर इसमें सभी सामग्री जैसे हरी मिर्च, अजवाइन और स्वादानुसार नमक आदि डालें।

  4. Step 4:

    फिर किसी तेल लगी हुई प्लास्टिक सीट पर चकली को मनचाहा आकार दें।

  5. Step 5:

    अब कड़ाही में तेल गर्म करें और चकली को मध्यम आंच पर तल लें।

  6. Step 6:

    अब आप इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। इसके अलावा, आप यह उपवास में भी खा सकते हैं।

मगर जरूरी नहीं है कि आप पालक की चकली को बोरिंग तरीके से बनाएं...आप इसमें स्वाद का तड़का भी लगा सकते हैं। तो देर किस बात की आइए आज हम आपके लिए रेसिपी ऑफ द डे पर स्पेशल पालक की चकली की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आपको भी इस बार घर पर कुछ ट्राई करना है तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।  

बनाने का तरीका 

What is green chakli made of

  • चकली बनाने के लिए सबसे पहले रात में पालक को धोकर भिगोकर रख दें। फिर आलू को उबालें और इसे बारीक कद्दूकस से कस लें।
  • चकली बनाने के लिए सबसे पहले पालक के पत्तों को अलग कर लें और एक बाउल में पानी डालकर भिगोकर रख दें। 

इसे जरूर पढ़ें-  बाजार से खरीदने के बजाए घर पर बना सकते हैं स्वादिष्ट वड़ी, जानें रेसिपी

  • फिर एक बर्तन में 1 से 2 कप पानी और नमक डालकर गर्म करें। फिर इसमें पालक डालें और मीडियम आंच पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पका लें। 
  • जबयह मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें। फिर इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दें।
  • फिर इसमें सभी सामग्री जैसे हरी मिर्च, अजवाइन और स्वादानुसार नमक आदि डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • अब चकली के सांचे को तेल लगाकर चिकना कर लें। फिर सांचे में पालक का मिश्रण डालें। फिर किसी तेल लगी हुई प्लास्टिक सीट पर चकली को मनचाहा आकार दें।

इसे जरूर पढ़ें-  रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • इसे धूप में सूखा लें। अब कड़ाही में तेल गर्म करें और चकली को मध्यम आंच पर तल लें। बस आपकी चकली तैयार है।
  • अब आप इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। इसके अलावा, आप यह उपवास में भी खा सकते हैं।
  • बची हुई चकली को आप किसी डिब्बे में लंबे समय तक स्टोर करके रख सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप स्नैक्स के तौर पर भी कर सकते हैं। (5 तरह की चकली से लें बारिश का मजा)

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।