बाजार से खरीदने के बजाए घर पर बना सकते हैं स्वादिष्ट वड़ी, जानें रेसिपी

वड़ी जिसे अक्सर सर्दियों में बनाकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करके रखा जाता है। इसे आलू, बैंगन और कई तरह की सब्जी के साथ मिलकर बनाया जाता है। सभी जगह कई तरह के पारंपरिक वड़ी बनाई जाती है, ऐसे में आज हम आपको छत्तीसगढ़ी वड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे। वड़ी एक ऐसी सब्जी है, जिसे आप कभी भी बनाकर झटपट खा सकते हैं। जब कभी भी कोई सब्जी न हो या फिर हरी सब्जी खाने का मन न करे तो हम वड़ी की सब्जी बनाकर खा सकते हैं। ऐसे में चलिए बिना देर किए जानते हैं कि हम आसानी घर पर ही झटपट वड़ी बना सकते हैं।
वड़ी बनाने के लिए सामग्री
- उड़द दाल
- पेठा या रखिया ग्रीस या कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती
- अदरक
- जीरा पाउडर
- हरी मिर्च
- लहसुन
कैसे बनाएं वड़ी

- वड़ी बनाने के लिए पहले उड़द दाल को एक रात पहले पानी में भिगोकर रखें।
- दूसरी सुबह छिलके उतारते हुए पानी में अच्छे से धो लें और मिक्सी में गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- उड़द दाल के पेस्ट को एक बड़े परात में रखें और उसमें रखिया को कद्दूकस करके डालें।
- इसके बाद उसमें धनिया पत्ती, अदरक, लहसुन (ऑप्शनल है), मिर्च, भुने हुए जीरे को मिक्सी में डालकर पीस लें।
- सभी को उड़द दाल के बैटर में डालकर अच्छे से मिक्स करें और अब इससे वड़ी बनाना शुरू करें।
- वड़ी बनाने के लिए बड़े से थाली या फिर छत को साफ करके साफ कॉटन के कपड़ेको बिछाएं।
- अब इसमें गोल-गोल छोटी छोटी वड़ी बनाएं और धूप में सुखने के लिए छोड़ दें।
- तीन से चार दिन में जब वड़ी सुख जाएंगे तो उसे कपड़े से अलग कर धूप में और दो चार दिन के लिए अच्छे से सुखा लें।
इसे भी पढ़ें :रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
वड़ी बनाने के लिए टिप्स
- वड़ी बनाने के लिए बैटर में एक्स्ट्रा पानी न डालें, नहीं तो वड़ी गोल नहीं बनेंगे ये कपड़े में रखते ही फैल जाएंगे।
- रखिया या पेठा के फल को अच्छे से कद्दूकस करने के बाद बड़े से टब में पानी के साथ अच्छे से धो लें।
- घिसे हुए रखिया या पेठा को कपड़े या नेट में डालकर इसे पानी को निचोड़ लें, ताकि ज्यादा पानी की वजह से वड़ी का बैटर गिला न हो।
वड़ी बनाने का दूसरा तरीका

- यह एक बेह साधारण वड़ी है, जिसे सिर्फ उड़द दाल के पेस्ट से बनाया जाता है।
- इस वड़ा के लिए दाल को पानी में भिगोकर पीस लें और फिर उससे छोटी-छोटी वड़ी बनाकर कॉटन के कपड़े में सुखाएं।
- इसकी साइड कंचे जितने छोटे होते हैं।
- इस वड़ी में कुछ भी नहीं मिलाया जाता है।
इसे भी पढ़ें : बाजार से चॉकलेट बार खरीदने के बजाए घर पर बच्चों के लिए बनाएं ये डिश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।