herzindagi
banana apple carrot abc juice main

बच्चों को खेलने के बाद पिलाएं ABC वाला स्पेशल जूस, बच्चे रहेंगे हेल्दी

बच्चों को खेलने के बाद एनर्जी की जरूरत होती है जो केवल रोटी सब्जी-खाने से नहीं मिलती है। इसलिए घर पर ये स्पेशल जूस बनाकर उन्हें पिलाएं। इससे बच्चे एनर्जेटिक रहेंगे। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-10-31, 19:43 IST

हंसते-खेलते हुए बच्चों से पूरा घर हंसता-खेलता रहता है। इसलिए तो घर में बच्चों का रहना जरूरी माना जाता है। लेकिन कई बार घर पर बच्चे होने के बाद भी मालूम नहीं चलता है कि घर पर बच्चे हैं। ऐसा बच्चे के शांत रहने के कारण होता है। कई बार बच्चे जब थके होते हैं तो वे शांत हो जाते हैं। ऐसा तब होता है जब वे खेलकर आते हैं। बच्चे जब खेलकर आते हैं तो बहुत थक जाते हैं। तब कई महिलाएं उन्हें खाने के लिए सब्जी-रोटी या कुछ स्नैक्स देती हैं। इन चीजों से बच्चों का पेट तो भर जाता है लेकिन उन्हें जरूरी पोषक-तत्व नहीं मिलते हैं। तो फिर इन जरूरी पोषक-तत्वों के लिए क्या किया जाए?

इसके लिए बच्चों को ये स्पेशल ABC जूस दीजिए। ABC जूस मतलब सेब, केला और गाजर (एप्पल, बनाना और कैरट) से बना जूस काफी हेल्दी होता है। जब बच्चा खेलकर आए तो उसे ये जूस पीने के लिए दें। 

ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए : 2 - 4
  • समय : 5 से 15 मिनट
  • मील टाइप : वेज

banana apple carrot abc juice inside

जरूरी चीजें 

  • 1 सेब 
  • 1 पका केला
  • 1 मीडियम साइज का गाजर
  • 1 चम्मच चीनी 
  • 1 कप पानी  

इस तरह बनायें

banana apple carrot abc juice inside

  • सबसे पहले सेब छीलें और उन्हें टुकड़ों में काटकर बीज निकाल लें। 
  • इसी तरह से गाजर और केलों को भी टुकड़ों में काट लें। 
  • अब मिक्सर ग्राइंडर में केले, सेब और गाजर के टुकड़े डालें।  
  • फिर इसमें 1-2 आइस क्यूब और पानी डालें, जार का ढक्कन लगाकर पीस लें।
  • जार का ढक्कन खोलें और इसमें चीनी मिलाकर फिर से पीस लें।
  • पीसने के बाद जूस को बारीक छन्नी से छान लें ताकि पल्प अलग हो जाए।
  • आप चाहें तो बिना छाने ही इस जूस का सेवन कर सकते हैं क्यों पल्प में फाइबर होते हैं जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

यह विडियो भी देखें

 

आपका हेल्दी जूस तैयार है। अब इसे आप अपने बच्चे को पीने के लिए दे दें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।