इस सावन के महीने में घर पर बनायें भगवान की प्रिय मिठाई- मोहन भोग

सावन का महीना आने वाली है। लोग अभी से तैयारी करना शुरू कर चुके हैं। सावन का महीना हिंदु धर्म में एक पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में कई लोग प्यास-लहसून का सेवन करना बंद कर देते हैं। वहीं कई लोग सोमावार का व्रत भी रखते हैं। अगर आप भी सोमवार का व्रत रखती हैं और शुद्ध तरीके से भगवान शिव की पूजा करती हैं तो इस बार उन्हें भोग में घर पर बनी शुद्ध मिठाई मोहन भोग चढ़ायें।
मोहन भोग एक इंडियन मिठाई है। इसे हिंदु अपने विशेष त्योहारों पर बनाते हैं। यह एक शुद्ध मिठाई मानी जाती है जिसे बनाना बहुत आसान होता है और यह टेस्टी भी लगती है। (Read More: तो इसलिए सावन के महिने में हरियाली भी करती है भगवान शिव का स्वागत)
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : डिजर्ट
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- मील टाइप : वेज, पार्टी
जरूरी चीजें
- 1 कटोरी मोटा बेसन
- आधा कटोरी घी
- 4 बड़े चम्मच दूध
- पिसी इलायची
- सजाने के लिए कसा हुआ नारियल
- चीनी
- कतरी पिस्ता व बादाम
- 10-15 केसर के लच्छे
- चांदी का वर्क
इस तरह बनायें
- सबसे पहले एक पीतल की कड़ाही में घी गर्म कर लें। फिर बेसन में .
- फिर बेसन को मोटी छलनी से छान लें। फिर इसमें गर्म घी मिलाकर, दूध से बेसन मसलें और उसे कड़ाही में डालकर बादामी होने तक सेंकें।
- जब बेसन में से सौंधी-सौंधी खुशबू आने लगे तब इसे आंच पर से उतार लें।
- अब चीनी को पानी में घोलकर पकायें जिससे 2 तार की चाशनी तैयार हो जाये।
- इसके बाद इसमें केसर के लच्छे घोलकर तैयार कर दें। अब इसमें भुना हुआ बेसन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह घोल लें।
- अब एक प्लेट में घी लगायें और इस मिश्रण को उस प्लेट में निकालेँ।
- फिर ऊपर से पिसी इलायची, कटे हुए मेवे, नारियल डाल दें।
जब यह ठंडा हो जाये तो इसे चाकू से मनचाहे आकार में काट लें और भगवान शिव को चढ़ायें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।